कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक कल
जबलपुर 29 जून 2016। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 30 जून गुरुवार को दोपहर 2ः00 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। यह बैठक पूर्व में दोपहर 12ः00 बजे से आयोजित की गई थी लेकिन अब बैठक दोपहर 2ः00 से होगी।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि सामान्य सभा की बैैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के साथ-साथ प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना, पेयजल की समीक्षा, दायी तट एवं बांयी तट नहर एवं जल संसाधन विभाग की समीक्षा के साथ अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।
उन्होने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment