कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
जिला पंचायत की अध्यक्ष ने किया कार्यालय का निरीक्षण
जबलपुर 10 सितम्बर 2015ः- जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने आज जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान वह सभी कार्यालय के सभी कक्षों में जाकर कक्ष में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों से उनसे संबंधित योजनाओं के कार्य की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होनें अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजनाओं के कार्य समय पर किये जाये। उन्होने स्टोर प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यालय में साफ-सफाई का अभाव है प्रतिदिन शौचालयों की साफ-सफाई की जाये। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उर्मिला दाहिया मौजूद रही।
बैठक में डाक विभाग के अधिकारी अनुपस्थित
सीईओ ने व्यक्त की नाराजगी
जबलपुर 10 सितम्बर 2015ः- सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेशंन योजनाओं की समीक्षा करने के लिए जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित की गई बैठक में डाक विभाग के अधिकारी उपस्थित नहीं होने पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या द्वारा कडी नाराजगी व्यक्त की गई और इस संबंध में शासन आवश्यक कार्यवाही करने के लिए पत्र भी प्रेषित किया गया।
नहीं हो पाई समीक्षा:- जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि हितग्राहियों को समय पर पेंशन नहीं मिलने से संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार मिल रही शिकायतों के निराकरण करने एवं डाक विभाग द्वारा समय से हितग्राहियों को पेंशन उपलब्ध नहीं कराने के कारणों की समीक्षा की जानी थी, लेकिन डाक विभाग के अधिकारी बैठक में नहीं आने के कारण पेंशन के संबंध में आयोजित समीक्षा नहीं हो पाई।
श्रीमती मारव्या ने बतायाा कि जिले सामाजिक न्याय विभाग की विभिन्न योजनाओं में राष्ट्रीय इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेशन, राष्ट्रीय इंदिरा गांधी विधवा पेंशन, राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विकलांग पेशन योजना के 56 हजार 1 सौ 74 हितग्राहियों के खाते डाक विभाग द्वारा संचलित किया जा रहे है। इन हितग्राहियों को समय पर पेंशन नहीं मिलने पर परेशानी हो रही है।
बैठक में सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मौजूद रहे।
सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायतों व शालाओं का किया निरीक्षण
सचिव व ग्राम रोजगार सहायकों को शौचालय के कार्य चालू नहीं करने पर कारण बताओ जारी करने के दिये निर्देश
जबलपुर 10 सितम्बर 2015ः- जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने आज जनपद पंचायत पनागर की ग्राम पचंायत बरखेडा, बरखेडी, बम्हनौदा, उमरिया चैबे, बरौदा एवं शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बम्होरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पचायत के अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी एवं जनपद पचंायत पनागर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओमकार सिंह मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत बरखेडा में सहकारी दुकान बंद मिलने एवं ग्रामीणों की शिकायत पर कि उचित मूल्य की दुकान नियमित नहीं खुलती है जिसके कारण ग्रामीणों को राशन एवं केरोसिन नहीं मिल पाता है उक्त शिकायत पर उन्होने सेल्समेन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। ग्राम पचंायत भवन बंद पाये जाने पर ग्राम पंचायत के सचिव एवं रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
पंजियों का करें संधारण:- निरीक्षण के दौरान ग्राम पचंायतों में सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को निर्देश दिये कि ग्राम पंचायत में निरीक्षण पंजी, परिसम्पत्ति, अभिलेख पंजी, शिकायत पंजी, ग्राम सभा की पंजी सहित अन्य पंजियों का संधारण किया जाये।
शौचालय के कार्य करें प्रारंभ:- ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को निर्देश दिये कि ग्राम पंचायतों में सभी हितग्राहियों को खुले में शौच न करने के लिए प्रेरित किया जाये और पात्र हितग्राहियों के यहां तत्काल शौचालय निर्माण का कार्य प्रारंभ कराया जावे।
मीनू के अनुसार बनाये खाना:- शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बम्होरी का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक स्तर में सुधार करने के निर्देश शाला के प्राचार्य एवं शिक्षकों को दिये। मध्यांह भोजन का निरीक्षण किया तो मीनू के अनुसार खाना नहीं पाये जाने पर स्व सहायता समूह को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने एवं मीनू के अनुसार खाना बनाने के निर्देश दिये।
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आज
जबलपुर 10 सितम्बर 2015ः- जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 11 सितम्बर 2015 को दोपहर 12ः30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई हैं।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन,म.प्र. विद्युत मण्डल सब डिवीजन विद्युत देयकों एवं रीडरों द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा, आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा, स्वसहायता समूह एवं एनजीओं कार्यो की जनपद वार समीक्षा, हितग्राहीमूलक योजनाओं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन, वित्तीय वर्ष 2012-13 एवं 2013-14 में स्वीकृत आंगनवाडी भवन, पंचायत भवन, हाट बाजार, शाला भवन, तेरहवां वित्त के कार्यो की ग्राम पंचायत एवं कार्यवार समीक्षा, उद्याानिकी विभाग के कार्यो की जनपदवार समीक्षा की जाएगी।
उन्हांेने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम-म.प्र.
नागरिक योजना संबंधी संपर्क के लिये मोबाइल नंबर 9111243243 पर काल करें
जबलपुर 10 सितम्बर 2015। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम-म.प्र. से संबंधित संपर्क के लिये मध्यप्रदेष राज्य रोजगार गारंटी परिषद मुख्यालय भोपाल में मोबाइल कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। नागरिक महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम से संबंधित किसी तरह की जानकारी के लिये मोबाइल नंबर 9111243243 पर काल कर सकते हैं या एसएमएस कर सकते हैं। नागरिक शासकीय कार्यालय के दिवसों में प्रातः 10.30 बजे से सायं 5.30 बजे के बीच उक्त मोबाईल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
मध्यप्रदेष में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम के तहत हर जरूरतमंद ग्रामीण परिवार को रोजगार मुहैया कराने के निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत के सचिव तथा ग्राम रोजगार सहायक, जाबकार्डधारियों के घर-घर जाकर ‘‘प्रिय मित्र’’ पत्र दे रहे हैं। जिसमें ग्राम पंचायत में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम के अंतर्गत चल रहे कामों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
ग्राम पंचायत के द्वारा दिये जा रहे ‘‘प्रिय मित्र’’ पत्र में बताया जा रहा है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम से हर ग्रामीण परिवार को साल में 100 दिन का (वनाधिकार पट्टाधारियों को साल में 150 दिन का) काम मिलता है। तयषुदा काम करने पर एक मजदूर को एक दिन की मजदूरी 159 रुपये प्राप्त होगी, यदि परिवार के वयस्क सदस्य एक वित्तीय वर्ष में 100 दिन का काम कर लेते हैं तो उन्हें 15 हजार 900 रुपये (वनाधिकार पट्टाधारियों को साल में 150 दिन का काम करने पर 23 हजार 850 रुपये) तक मिल सकते हैं।
गौरतलब है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम-म.प्र. अंतर्गत योजना प्रारंभ से 181.57 करोड़ मानव दिवस सृजित हो चुके हैं जिनमें से 32.92 करोड़ मानव दिवस अनुसूचित जाति, 74.55 करोड़ मानव दिवस अनुसूचित जनजाति के हैं। वहीं कुल मानव दिवस में से 78.39 करोड़ मानव दिवस महिलाओं द्वारा सृजित किये जा चुके हैं। प्रदेष के ग्रामीण अंचलों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम के तहत विभिन्न कार्य चल रहे है तथा जाबकार्डधारियों को काम मांगने पर काम उपलब्ध कराया जा रहा है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम से संबंधित संपर्क के लिये मध्यप्रदेष राज्य रोजगार गारंटी परिषद मुख्यालय भोपाल के कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9111243243 पर काल किया जा सकता है या एसएमएस किया जा सकता हैं।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर