न्यूज़ पेपर कटिंग

Friday, 28 November 2014

28-11-2014

मनरेगा के कनवरजेन्श से अब बनेगें इन्दिरा आवास
जबलपुर 28 नवम्बर 2014। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कनवरजेन्श से अब इन्दिरा आवास भी बनाये जाएगे। इन्दिरा आवास के लिए जो राशि स्वीकृत की जाएगी उस राशि के अतिरिक्त आवास बनाने में मजदूरी पर जो भी राशि व्यय होगी उस राशि का भुगतान मनरेगा से किया जाएगा। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि केन्द्र शासन एंव मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद भोपाल से इस संबंध में निर्देश प्राप्त हुए है। इन्दिरा आवास योजना एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना दोनों योजनाएं केन्द्र शासन द्वारा संचालित की जा रही है। इन्दिरा आवास योजना के मजदूरी के घटक को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के साथ कनवरजेन्श किया गया है। 
    उन्होनें बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कनवरजेन्श से बनाये जाने वाले इन्दिरा आवासों की गुणवक्ता में सुधार होगा। 
सुश्री नेहा मारव्या ने बताया कि इन्दिरा आवास को बनाने में मजदूरी पर कुल किनती राशि व्यय होगी इस संबंध में भी परिषद द्वारा जानकारी चाही गई है, जो तकनीकी अमले से तैयार कराकर शीघ्र प्रेषित कर दी जाएगी।



                                                  कपिलधारा से मूलचंद के हुए सपने पूरे


 जबलपुर 28 नवम्बर 2014।काश हमारे खेत में भी कुंआ होता। हम भी तन-मन-धन से खेती करते हमारे खेत में भी फसलें लहलहाती। ये सपने हैं जिले की जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत चैरई के मूलचंद का।
इन सपनों को हकीकत में बदला मनरेगा की उपयोजना कपिलधारा ने। इसी योजना के तहत मूलचंद के खेत में 2 लाख 45 हजार की लागत से कूप स्वीकृत किया गया, जिसमें ईश्वर की कृपा से पानी भी अच्छा निकला। अब कुंए में पानी होने एवं शासन से विद्युत पंप उपलब्ध होने के बाद से मूलचंद्र अपने खेतों में गेंहू व चना की फसल ले रही हैं। अपने खेतों में लहलहाती फसल को देखने का सपना पूरा हो गया है।
मूलचंद बताता हैं कि उसके परिवार में पांच लोग हैं। तीन एकड़ खेती होने के बावजूद भी परिवार की गुजर बसर पूरी करने के लिए अन्य जगह काम करना पड़ता था, क्योंकि खेतों में फसल तो बोते थे, लेकिन भगवान भरोसे। अब ऐसा नहीं है। खेतों में फसल भी बोते है और फसल की सिंचाई भी करते हैं।मूलचंद बताता है कि पानी होने की वजह से चना,गेहूं व मटर की खेती के साथ-साथ सब्जियां भी लगाई हैं, जिन्हें स्थानीय बाजार में बेंचकर आय अर्जित कर रही हूं।
 यहां के सरपंच श्रीमती धनियां बाई कड़ोपा बताती हैं कि मूलचंद्र की स्थिति पहले ठीक नहीं थी, उसके यहां खेती तो थी, लेकिन असिंचित होने की वजह से दूसरों के खेतों में काम करना पड़ता था। मनरेगा की उपयोजना कपिल धारा से मूलचंद्र की जीवन धारा में परिवर्तन आया है। इस योजना से एक तो खुद की जमीन सिंचित हो गई है, दूसरी ओर विद्युत पंप मिलने से जमीन भी उपजाऊ हो गई है।

सचिव श्री दिमांक पटैल ने बताया कि मूलचंद्र के यहां कपिल धारा योजना के तहत 2 लाख 45 हजार की लागत से कूप स्वीकृत किया गया था। जिसमें मूलचंद्र के परिवार के साथ-साथ गांव लगभग 50 जाॅबकार्ड धारी परिवारों को भी काम उपलब्ध कराया गया है।
                                                                         मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

Monday, 24 November 2014

24-11-2014

मनरेगा से मिला रोजगार रेशम से स्वरोजगार
जबलपुर 24 नवम्बर 2014। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार भी उपलब्ध करानें में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। जबलपुर जिला के जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत नानाखेडा के ग्राम सिवनी टोला की चंद्राबाई, शशीबाई, सोमवती, गीताबाई, मुन्नीबाई, बिन्नाबाई, गोमताबाई, कल्पनाबाई, संतोबाई, हेमलता ,गुलाब बाई, लाडली बाई, रेखा बाई, सोना बाई और यशोदा बाई ने पहले मनरेगा में काम किया और धीरे-धीरे बचत कर स्व-सहायता समूह का गठन कर रोजगार से स्वरोजगार प्राप्त किया।
सोमवती, गीताबाई, मुन्नीबाई, बिन्नाबाई, गोमताबाई, कल्पना बाई बताती है कि सिवनीटोला में रेशम के उत्पादन के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत पौधा रोपण किया गया, जिसमें हम लोगों ने काम किया।
मनरेगा योजना में हम सब आज भी 100 दिन का काम कर रहे है। खाली समय में समूह के साथ रेशम के कीडे का पालन कर रह आय अर्जित कर रहे है। समूह की महिलाएं बताती है कि वित्तीस वर्ष 2013-14 में हम सब महिलाओं को342017 रुपये की आय अर्जित हुई है जिसमें चंद्राबाई को 6503/-शशीबाई 6250/-,सोमवती 45677/-,गीताबाई 52249/-मुन्नीबाई 44417/-,बिन्नाबाई 10143/-,गोमताबाई 54242/-,कल्पना बाई 36453/-,संतोबाई 22899/-,हेमलता 4968/-गुलाब बाई 16627/-,लाडली बाई 34948/-रेखा बाई 6596/-रुपये की आय अर्जित हुई थी।
 इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2014-15 में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक सोमवती 20081/-, गीताबाई 24740/-मुन्नीबाई 6693/-,बिन्नाबाई 11507/-,गोमताबाई 13153/-, कल्पना बाई 12580/-, संतोबाई 24169/-,गुलाब बाई 15032/-,लाडली बाई 22591/-रेखा बाई 18514/- सोना बाई 6596/-और यशोदा बाई 20606/-रुपये आय प्राप्त हुई है।
महिलाए बताती है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना हम सबके लिए वरदान साबित हुई है और अभी हो रही है। योजना से एक ओर हम सब आर्थिक रुप से मजबूत हुए है वही समाज में भी गिनती होने लगी है।
रेशम विभाग के फील्ड अधिकारी डी.पी.तुरकर ने बताया कि मनरेगा एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना से न सिर्फ ग्रामीणों का 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। बल्कि उन्हें स्व रोजगार की ओर भी प्रेरित किया जा रहा है। जिसका ताजा उदाहरण जबलपुर जनपद पंचायत की  ग्राम पंचायत नान्हाखेडा के ग्राम सिवनीटोला है। यहाॅ पर वर्ष 2012-13 में 10 एकड उबड खाबड एवं बंजर भूमि पर शहतूत का वृक्षारोपण किया गया था। छः माह पश्चात रेशम विभाग की सी.डी.पी. योजना के सहयोग से भवन निर्मित कर रेशम प्लांट का कार्य प्रारंभ किया।
उन्होनें बताया कि एनआरएलएम योजनांतर्गत भवन प्रशिक्षण एवं बुनियादी सुविधाओं हेतु स्व- सहायता समूह को आर्थिक सहायता दी गयी। रेशम विभाग के तकनीकी सहयोग एवं समूह के सदस्यों की मेहनत एवं जिला पंचायत के अधिकारियों के मार्गदर्शन में वित्तीय वर्ष 2013-14 में गांव की महिलाओं को 3.42 लाख की रेशम से आय अर्जित की गयी। इसी प्रकार इस वित्तीय वर्ष 2014-15 में  अब तक 1 लाख 96 हजार 2सौ 62 रुपये की आय अर्जित कर चुके है।
मनरेगा की रेशम उपयोजना में सिवनीटोला की सफलता को देखते हुये जिले की जनपद पंचायत जबलपुर ककी ग्राम पंचायत सालीवाडा एवं जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत ललपुर में रेशम उत्पादन के लिए भूमि आबंटित कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।


मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

Saturday, 22 November 2014

22-11-2014

सीईओ जिला पंचायत ने कार्यालय का किया निरीक्षण
     जबलपुर 22 नवम्बर 2014। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने आज सायकालः 4ः00जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में सीट से अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किये गये । 
        जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने कार्यालय निरीक्षण के दौरान अपनी सीट पर नही मिलने वाले अधिकारियों में तकनीकी विशेषज्ञ राजेन्द्र सिंह चैहान, सहायक परियोजना अधिकारी शैलेन्द्र अग्रवाल, वर्षा जाट, आडीटर ताराचंद्र लोमेश एवं तकनीकी सहायक विशाल झाारिया को कारण बताओं नोटिस जारी किये गये है।
     उन्होंने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन के पत्रों को समय पर प्रस्तुत कर शासन को समय सीमा में जानकारी प्रषित की जाये। 

         मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

Thursday, 20 November 2014

20-11-2014


एक माह में पूर्ण करें शौचालय के निर्माण कार्य: सीईओ जिला पंचायत

 जबलपुर 20 नवम्वर 2014। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं निर्मल भारत अभियान के तहत कन्वरजेंस से ग्राम पंचायतों में बनाये जा रहे शौचालयों का कार्य 1 माह में अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाये। 
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं निर्मल भारत अभियान के तहत कन्वरजेंस से ग्राम पंचायतों में बनाये जा रहे शौचालयों का कार्य 1 माह की समय सीमा में अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाये। समय सीमा में शौचालय निर्माण के कार्य पूर्ण नही करने वाली ग्राम पंचायतों के विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी। 
शौचालय की बढी राशि - निर्मल भारत अभियान/ स्वच्छ भार मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में बनाये जाने वाले शौचालयों की राशि 1 अक्टूबर 2014 से 12000/- रूपये हो गयी हैं। पहले यह राशि 10000/- रूपये थी। जिसमें 5400/- रूपये मनरेगा एवं 4600/- निर्मल भारत अभियान से निर्माण कार्य किया जाता था। 
बिना कंवरजेंस से बनेगें शौचालय- 1 अक्टूबर 2014 से ग्रामीण क्षेत्रों में हितग्राहियों के यहां स्वच्छ भारत मिशन के तहत ही 12000/- रूपये की राशि से शौचालयों का निर्माण किया जावेगा। इस राशि में 9000/- रूपये केन्द्रांश एवं 3000/- रूपये राज्यांश शामिल हैं। 
ग्रामीणों को दे जानकारी - जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी एंव परियोजना अधिकारी भूपेन्द्र मेहरा एवं परियोजना समन्वयक आशीष व्यौहार को निर्देशित किया कि वह ग्रामीण क्षेत्रों का अधिक से अधिक भ्रमण करें और भ्रमण के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छ भारत मिशन के नये निर्देशों एवं शौचालय की बढी हुई राशि से अवगत करावे। 
उन्होने जनपद स्तर पर पदस्थ ब्लाॅक समन्वयकों को भी ग्राम पंचायतों का निरीक्षण करने एवं ग्रामीणों को शौचालय बनाने के संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिये। 

रसोईयों के लिए मानदेय जारी - 
जबलपुर 20 नवम्वर 2014।मध्यांह भोजन कार्यक्रम के तहत जिले की शासकीय प्राथमिक शालाओं एवं माध्यमिक शालाओं में खाना पकाने वाले रसोईयों को कुल 90 लाख 78 हजार रूपये 2 माह,  नवम्बर एवं दिसम्बर माह का मानदेय जारी किया गया हैं। 
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि जिले की 1461 प्राथमिक शालाओं के लिए 3045 रसोईयों के लिए 60 लाख 98 हजार रूपये एवं 581 माध्यमिक शालाओं के 1496 रसोईयों के लिए 29 लाख 80 हजार रूपये की राशि मानदेय के लिए जारी की गई हैं। 
उन्होने बताया कि यह राशि शालाओं के शाला प्रबंधन समिति के खातें में जमा की गई हैं। सुश्री मारव्या ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, बीआरसी एवं शाला के प्रधान अध्यापकों को निर्देश दिये है कि उक्त राशि का शीघ्र अति शीघ्र आहरण कर रसोईयों को वितरित की जाये। 

मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

Monday, 17 November 2014

17-11-2014

       
आई.आई.एम. के छात्रों को दी ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी


जबलपुर 17 नवम्वर 2014। भारतीय प्रबंध संस्थान इंदौर के चैदह सदस्य दल को आज जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में पचंायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी पाॅवर प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि भारतीय प्रबंध संस्थान के द्वितीय वर्ष के 14 छात्रों का दल जिला पंचायत आया हैं। यह दल यहां पर एक सप्ताह रहकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ साथ शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी अधिकारियांे से प्राप्त करेगें।
उन्होने बताया कि आई.आई.एम. के दल के छात्रों को जानकारी उपलब्ध कराने केलिए जिला पंचायत के अधिकारियों कोसंलग्न किया गया हैं। जो अपनी अपनी योजना की जानकारी को देने के साथ साथ फील्ड पर भी निरीक्षण कराएगें।
उन्होने बताया कि आई.आई.एम. के दल को सभी योजनाओं की जानकारी व फील्ड पर भ्रमण कराने के लिए अलग-अलग अधिकारियों के साथ साथ जिला स्तर, उपायुक्त जिला पंचायत जी.एस. तेकाम एवं स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक आशीष व्यौहार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।



 

         मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर


Thursday, 13 November 2014

13-11-2014

अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जारी होगें कारण बताओ नोटिस
एक-एक दिन का कटेगा वेतन
जबलपुर 13 नवम्बर 2014- जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री नेहा मारव्या ने आज जनपद पंचायत शहपुरा तहसील कार्यालय, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बी.आर.सी. केन्द्र, बालिका छात्रावास एवं प्राथमिक शालाएं एवं ग्राम पंचायत भीटा एवं ग्राम पचंायत सिहोदा में निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरन विभिन्न कार्यालय में अनुपस्थित 23 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन काटने एवं कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये है।
कृषि विभाग- कृषि विभाग में निरीक्षण के दौरान निशा ठाकरे, देवेन्द्र श्रीवास्तव, विवेक सिंह एवं जितेन्द्र साहू को कार्यालय में अनुपस्थित पाये जाने पर 1-1 दिवस का वेतन एवं कारण बताओ नोटस जारी करने के निर्देश दिये गये। कार्यालय में मौजूद वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एस.डी. गुप्ता से विभाग की योजनाओं की जानकारी ली एवं जैविक खेती को बढावा देने के निर्देश दिये। उन्होनें श्री गुप्ता को निर्देशित करते हुए कहा कि जैविक खेती के लिए एक ग्राम का चयन करें और विभाग की योजनाओं की प्रगति से एक सप्ताह में कार्यालय में आकर अवगत कराये।
महिला एवं बाल विकास केन्द्र- जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री नेहा मारव्या ने महिला एव बाल विकास केन्द्र का निरीक्षण करते हुए कार्यालय में अनुपस्थित 15 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस एवं 1-1 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये। अनुपस्थित पाये गये अधिकारियों में परियोजना अधिकारी गौरी शंकर लोवंशी, महेश प्रसाद पेंड्रों,रज्जन बाबू दाहिया, भागेश्वरी विसेन, आभा गोरे, रेखा कटारे, आशा देवी जाट, सुषमा दवे, अलका जैन, सविता राठौर, मालती जाधव, फूलमती झारिया, अनीता शुक्ला, प्रीतिरानी श्रीवास्वत, कुसुम बाई शामिल है।
जनपद पचंायत कार्यालय शहपुरा- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कार्यालय शहपुरा का निरीक्षण करते हुए जगह-जगह अनुपयोगी सामग्री को व्यवस्थित करने के साथ साथ कार्यालय को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से जानकारी ली। 
बालिका छात्रावास-जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री नेहा मारव्या ने बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। छात्रावास में तीन कमरे है जिनमें 100 छात्राएं रहती हैं। छात्रावास के 20ग15 के बने कमरे में 35-35 बालिकाएं रहती हैं। बालिकाओं के सोने के लिए पलग नही हैं। वह नीचे सोती हैं। छात्रावास में जो छात्राएं रहती है वह कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत है। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में पाई गई गंभीर अनियमितताओं के लिए छात्रावास की अधीक्षिका श्रीमति आरती सिंह की तत्काल प्रभाव से दो वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिये एवं जिला शिक्षा अधिकारी पर कार्यवाही करने के लिए कलेक्टर की ओर से कार्यवाही कराने के निर्देश दियें।
उत्कृष्ट प्राथमिक शाला शहपुरा- प्राथमिक शाला शहपुरा का निरीक्षण करते हुए शाला में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से कुछ सवाल भी पूछे जिनका छात्रों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिये। 
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने चखा मध्यांह भोजन- सुश्री नेहा मारव्या ने बच्चों के लिए नर्मदा स्वसहायता समूह द्वारा बनाये गये भोजन को चखा उन्होनें भोजन की गुणवक्ता में सुधारने के निर्देश दिये। खाना की गुणवक्ता ठीक नहीं होने पर स्वसहायता समूह को नोटिस जारी कर तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिये। 
शौचालयों का करे उपयोग- छात्र-छात्राओं से शाला में बने शौचालयों का नियमित उपयोग करने को कहा। उन्होने शाला में किचिन शेड नही बनाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। 
प्राथमिक शाला भिटोनी- प्राथमिक शाला भिटोनी का निरीक्षण करते हुए शाला में उपस्थित छात्र छात्राओं का बैद्धिक स्तर का परीक्षण किया गया। शाला में छात्रों ने बताया कि शाला में शौचालय का उपयोग शाला के प्रधान अध्यापक द्वारा उपयोग करने नही दिया जाता। बच्चों के बताने पर शाला के प्रधान अध्यापक जौहर लाल धुर्वे को कारण बताओ नोटिस जारी करने निर्देश दिये। 
मध्यांह भोजन मीनू के अनुसार दे-शाला में मौजूद कुछ छात्र-छात्राओं ने बताया कि यहां का भोजन मीनू के अनुसार नहीं मिलता है। उन्होनें मीनू के अनुसार खाना बनाने के निर्देश स्व-सहायता समूह को दिये। 
निर्माण कार्यो का किया निरीक्षण-ग्राम पंचायत भीटा एवं सिहोदा में मनरेगा एवं महिला बाल विकास के संयुक्त कन्वर्जेस से बनाई जा रही आंगनवाडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने उपयंत्री को कार्य को गुणवत्ता पूर्ण एवं समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान सीसी रोड, मुख्यमंत्री आवास मिशन, इंदिरा आवास का भी निरीक्षण किया। 
ये रहे मौजूद-निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी तकनीकी डी.डी. डेहरिया, परियोजना अधिकारी कल्पना पांडे, परियोजना अर्थशास्त्री बबीता कोल, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक, जनपद पचायत शहपुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी टीबी सिंह, एपीओ, मनीष पांडे मौजूद रहें।
                                                                                        मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर



Monday, 10 November 2014

10-11-2014

       
सामान्य सभा की बैठक आज
  जबलपुर 10 नवम्वर 2014। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 11 नवम्वर 2014 को दोपहर 12ः00 बजे से जिला पंचायत के सभा कक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन के साथ-साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक तथा उप-पंजीयक सहकारी संस्थाओं द्वारा जिले धान खरीदी एवं खाद, बीज वितरण के संबंध में विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही की समीक्षा, जिला पंचायत की समस्त योजनाओं के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यो में से पूर्ण कार्य एवं पूर्ण कार्यो में से कितने कार्यो की सीसी जारी की गई की समीक्षा, एवं नर्मदा घाटी विभाग द्वारा जिले की क्षतिग्रस्त नहरों में की जा रही कार्यवाही पर चर्चा की जाएगी। 
उन्होनें बताया कि जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

         मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर


Friday, 7 November 2014

7-11-20014

पूर्ण हुए निर्माण कार्यो की करें सी.सी.जारी-सीईओं जिला पंचायत
समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश
जबलपुर 05 नवम्बर 2014- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, पंच-परमेश्वर एवं तेरहवें वित्त के तहत पूर्ण किये गये कार्यो की तत्काल सी.सी. जारी की जाये। मनरेगा योजना में राशि की मांग के लिए आयुक्त मनरेगा को अध्र्द शासकीय पत्र भेजने के निर्देश दिये। उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित निमार्ण कार्यो की समीक्षा बैठक में दिये।  
उन्होनें अधिकारियों को निर्देिशत करते हुए कहा कि मनरेगा सहित अन्य योजनाओं के तहत जो निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं और उनकी सी.सी. जारी नहीं हो पा रही हैउनकी तत्काल सी.सी. जारी की जाये।
 उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके है और उनकी सी.सी.नहीं हुई है। ऐसे मामले यदि निरीक्षक्षण के दौरान मिलते हैतो संबंधित उपख्ंत्री एवं सहायक यंत्री के विरुध्द कार्यवाही की जाएगी। तेरहवें वित्त के तहत किये जा रहे निर्माएा कार्यों कार्यो की समीक्षा करतें हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले में 167 निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये हैं जिनमें से मात्र 81 कार्य पूर्ण किये गये हैजिनमें से मात्र 61 कार्यो की सी.सी. जारी की गई है, जो संतोषजनक नहीं है। 
उन्होनें कहा कि जो भी निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये है, उन कार्यो को तत्काल प्रारंभ कर समय-सीमा में पूर्ण किये जाये। 
गुणवक्ता पूर्ण करे कार्य-सुश्री नेहा मारव्या ने अधिकारियों कों निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो भी निर्माण कार्य किये जा रहे हैं उन्हें गुणवक्ता पूर्वक पूर्ण किये जाये। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यो में अनिमितता पाई जाती हैं तो संबंधित कार्य एंजेसी के साथ-साथ अधिकारियों पर भी कार्यवाही की जाएगी। 
 समीक्षा बैठक में परियोजना अधिकारी, जी.एस. तेकाम, सभी जनपद पंचायतों के सहायक यंत्री,एवं उपयंत्री मौजूद रहे।

       
  सामान्य सभा की बैठक अब 11 नवम्वर 14 को हागी


  जबलपुर 7 नवम्वर 2014। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि 7 नवम्वर 2014 को आयोजित होने वाली जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आपरिहार्य कारणों से निरस्त की गई हैं यह बैठक अब 11 नवम्वर 2014 को दोपहर 12ः00 बजे से जिला पंचायत के सभा कक्ष में आहूत की जाएगी। बैठक के विन्दु यथावत रहेगे। 
उन्होनें बताया कि जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
       


जिला पंचायत के अध्यक्ष ने किया सी.सी. रोड का भूमिपूजन

जबलपुर 7 नवम्वर 2014। जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने गत दिवस जनपद पंचायत जबलपुर ग्राम पंचायत नानाखेडा के ग्राम लम्हेटी में तेरहवें वित्त के तहत तीन लाख तिरेसठ हजार की लागत से सी.सी. रोड एवं घाट निर्माझा का भूमिपूजन किया। 
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि ग्राम लम्हेटी के लागों को सीसी रोड एवं घाट का निर्माण हो जाने से लोगों को आना जान आसान हो जाएगा। 
इस अवसर पर जिला पंचायत के सदस्य मीरा नवीन गोटिया, पार्षद रत्नेश सोनकर, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अनुविभागीय अधिकारी जी.एस. खटीक, उपयंत्री प्रशात झा, ग्राम पंचायमत के सरपंच रामनाथ पटेल, सचिव अनिल चैबे सहित बडी संक्ष्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

Wednesday, 5 November 2014

5-11-2014

एक करोड़ के निर्माण कार्यो का हुआ अनुमोदन 
जिला पंचायत अध्यक्ष ने शीध्र कार्य प्रारम्भ करने के दिये निर्देश 

        जबलपुर 05 नवम्बर 2014- तेरहवे वित्त आयोग के तहत जिले मे एक करोड़ रू की लागत से स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्यो का आज जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन की बैंठक मे अनुमोदन किया गया।
 जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव की अध्यक्ष्ता में आयोजित सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आयोजित की गई।
         उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में आने वाले दिनों में चुनाव होने वाले है, जिन निमार्ण कार्यों का आज अनुमोदन किया गया हैं उन कार्यो को ग्राम पंचायतों में शीघ्र-अतिशीघ्र प्रारंभ कर समय -सीमा में पूर्ण किया जावे।
 जिला पंचयात की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि एक करोड की लागत से स्वीकृत निर्माण कार्यो में सी.सी. रोड, रंगमंच, चैपाल, सामुदायिक भवन, एवं फरसीकरण के कार्य किये जाएगे।
       बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष खिलाडी सिंह आर्मो, जिला पंचायत सदस्यों में दिनेश चैरसिया, छोटेराव, प्रभा सोनी, सुनीता दाहिया, रत्नेश पटेल, जिला पंचयात की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या, परियोजना अधिकारी, जी.एस. तेकाम, ग्रामीण यंात्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री श्री कोरी, वीरेन्द वर्मा, सभी जनपद पंचायतों के सहायक यंत्री,एवं उपयंत्री मौजूद रहे। 
         सामान्य सभा की बैठक अब 11 नवम्वर 14 को हागी

  जबलपुर 5 नवम्वर 2014। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि 7 नवम्वर 2014 को आयोजित होने वाली जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आपरिहार्य कारणों से निरस्त की गई हैं यह बैठक अब 11 नवम्वर 2014 को दोपहर 12ः00 बजे से जिला पंचायत के सभा कक्ष में आहूत की जाएगी। बैठक के विन्दु यथावत रहेगे। 
उन्होनें बताया कि जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

निर्माण कार्यो की बैठक 7 नवम्वर को 

जबलपुर 5 नवम्वर 2014। महात्मा गांधी राष्ट्रीय  ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ,पंच-परमेश्वर योजना एवं अभिसरण से ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक 7.11.2014 को सुबह 11:00 से जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित की गई है।
 जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ,पंच-परमेश्वर योजना एवं मनरेगा योजना में अभिसरण से किये जा रहे ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा की जाएगी। 
समीक्षा बैठक में ग्रामीण यात्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री, सभी जनपद पंचायतों के सहायक यंत्री अपने अपने जनपद पंचायतों में स्वीकृत कार्य, प्रारंभ किये गये कार्य, पूर्ण कार्य एवं पूर्ण हुए कार्यो में कितनें कार्यो की सीसी जारी की गई की अद्यतन जानकारी के साथ अनिवार्य रुप से मौजूद रहेगे।          
                                                             
                                                                 मीडिया अधिकारी
                                                               जिला पंचायत जबलपुर



       

Monday, 3 November 2014

3-11-2014

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर 
//प्रेस विज्ञप्ति//

सामान्य सभा की बैठक अब 11 नवम्वर 14 को हागी

  जबलपुर 3 नवम्वर 2014। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि 7 नवम्वर 2014 को आयोजित होने वाली जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आपरिहार्य कारणों से निरस्त की गई हैं यह बैठक अब 11 नवम्वर 2014 को दोपहर 12ः00 बजे से जिला पंचायत के सभा कक्ष में आहूत की जाएगी। बैठक के विन्दु यथावत रहेगे।
उन्होनें बताया कि जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 5 नवम्वर 14 को 

  जबलपुर 3 नवम्वर 2014। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 5 नवम्वर को दोपहर 12ः00 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में तेरहवें वित आयोग के अ्रन्तर्गत परफामेन्स ग्रान्ट की राशि एक करोड रुपये स्वीकृत निमार्ण कार्यो की समीक्षा की जाएगी। उन्होनें बताया कि जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

निर्माण कार्यो की बैठक 7 नवम्वर को 

जबलपुर 3 नवम्वर 2014। महात्मा गांधी राष्ट्रीय  ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ,पंच-परमेश्वर योजना एवं अभिसरण से ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक 7.11.2014 को सुबह 11:00 से जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित की गई है।
 जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ,पंच-परमेश्वर योजना एवं मनरेगा योजना में अभिसरण से किये जा रहे ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा की जाएगी।
समीक्षा बैठक में ग्रामीण यात्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री, सभी जनपद पंचायतों के सहायक यंत्री अपने अपने जनपद पंचायतों में स्वीकृत कार्य, प्रारंभ किये गये कार्य, पूर्ण कार्य एवं पूर्ण हुए कार्यो में कितनें कार्यो की सीसी जारी की गई की अद्यतन जानकारी के साथ अनिवार्य रुप से मौजूद रहेगे।        
चार ब्लाक समन्वयक को कारण बताओं नोटिस जारी
  जबलपुर 3 नवम्वर 2014। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने निर्मल भारत अभियान के तहत जनपद पंचायत कुण्डम ,पाटन, मझौली, और जनपद पंचायत शहपुरा की ब्लाक समन्वयक को हितग्रहियों के यहां बनाये जा रहे शौचालयों के कार्य में लावरवाही बरतने,गत माह 22 सितम्वर 2014 को जारी किये गये कारण बताओं नोटिस का अभी तक जबाब प्रस्तुत नहीं करनें एवं वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशों की अवहेलना करने पर पर कारण बताओं नोटिस जारी किये है।
उन्होनें बताया कि जनपद पंचायत कुण्डम के ब्लाक समन्वयक जागेश्वर बडगैया, जनपद पंचायत पाटन की ब्लाक समन्वयक स्मरणा निवेदिता कश्यप, जनपद पंचायत मझौली की ब्लाक समन्वयक श्वेता निगम, और जनपद पंचायत शहपुरा की ब्लाक समन्वयक प्रियंका गर्ग को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए गत माह 22 सितम्वर 2014 को जारी किये गये कारण बताओं नोटिस का अभी तक जबाब प्रस्तुत नहीं करनें एवं वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशों की अवहेलना करने पर तीन दिवस में जबाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है।



         सफलता की कहानी
आंतरिक पथ से आना जाना हुआ आसान
जबलपुर 3 नवम्वर 2014:- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना एवं पंच परमेश्वर योजना के अभिशरण मद से जबलपुर जिले की जनपद पंचायत पनागर के अन्र्तगत आने वाली ग्राम पंचायत बम्हनौदा के ग्राम बिजौरी में बनाई गई सीमेंट काॅक्रीट से गांव में आना जाना आसान हो गया है। गांव में सी.सी. रोड बनाने से हमेशा कीचड और गंदगी से गांव में मलेरिया व अन्य होने वाली अनेक प्रकर की बीमारियों कम हो रही है। 03 लाख 18 हजार की लागत से गांव में बनाई गई सी.सी. रोड से गांव में खुशी की लहर दौड गई है।
यहाॅ के सरपंच लक्ष्मीनारायण पटैल बताते है कि मनरेगा व पंच परमेश्वर योजना ग्रामीण क्षेत्रांे के विकास में महत्वपूर्ण भूमि अदा कर रहा है। मनरेगा से मजदूरों को गांव में ही काम उपलब्ध कराया जाता है तो पंच परमेश्वर येाजना राशि से सीमेंट व रेत गिट्टी इत्यादि सामग्री से गांव में सी.सी. रोडा व नालियां बनाई जा रही है। सी.सी.रोड व नालियों से एक तो गांव साफ सुथरा हो गया है वही बरसात के समय गांव में आने -जाने में जो कीचड की वजह से परेशानी होती थी उसमें भी मुक्ति मिल गई हैै।
सचिव मनोज तिवारी ने बताया कि बिजौरी, बम्हनौदा पंचायत का आश्रित गांव है । जहाॅॅ बरसात के समय गांव आने-जाने में कीचड की वजह से परेशानी होती थी । मनरेगा व पंच परमेश्वर योजना के अभिशरण से   3.18 लाख की लागत से 140 मीटर लंबी रामचरण के मकान से रामदीन के मकान तक सीेमेटं काॅक्रीट स्वीकृत की गई थी जो नवम्बर माह में पूर्ण हुई। इस कार्य में 26 जाॅबकार्ड धारी परिवारों को गांव में ही काम उपलब्ध कराया गया है। 
उपसरपंच व पंच ने बताया कि  उपयंत्री एस.के. असाटी की उपस्थिति में सी.सी. का कार्य प्रारंभ किया गया था नवम्बर माह में प्रांरभ किया गया है एक माह में 140 मीटर सी.सी. रोड बनकर तैयार हो गई।  
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

2-11-2014

चैरई शिविर में एक हजार हितग्राही लाभांवित
25 लाख के हितलाभ प्रदान
जस्टिस अजीत सिंह की मौजूदगी में शिविर को बनाया खास
जबलपुर 2 नवंबर 2014। जिले के आदिवासी बाहुल्य विकासखण्ड कुण्डम के ग्राम चैरई कला में आज आयोजित बहुउद्देशीय हितग्राहीमूलक शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत करीब एक हजार हितग्राहियों को लाभांवित किया गया और लगभग 25 लाख रूपये के हितलाभ प्रदान किये गये। शिविर में चित्रकूट के सतगुरू ट्रस्ट के विशेषज्ञों द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया और 64 लोगों को मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया। शिविर में दिनेश इंडस्ट्रीयल कारपोरेशन इंदौर के विशेषज्ञों ने विकलांगों का परीक्षण कर उन्हें स्थल पर ही कैलीपर्सए सर्जिकल शूज एवं कृत्रिम उपकरण बनाकर प्रदान किये। इसके साथ ही सामाजिक न्याय विभाग द्वारा भी पात्र हितग्राहियों को 40 ट्राइसाइकिल,10 व्हील चेयर, 50 वैशाखी, 50 छडी एवं 70 श्रवण यंत्रों का वितरण इस शिविर में किया गया था।
   जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस शिविर की सबसे बडी विशेषता इसमें न्यायिक अधिकारियोंए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी थी। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस अजीत सिंह इस शिविर के खास मेहमान थे ।  विधायक श्रीमती नंदिनी मरावीए जिला एवं सत्र न्यायाधीश एण्केण् पाण्डेए कलेक्टर शिवनारायण रूपलाए पुलिस अधीक्षक हरिनारायणचारी मिश्रा मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री नायकए उप सचिव श्रीमती गिरीबाला सिंह मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्री रघुवंशीए जिला न्यायालय के रजिस्ट्रार श्री मिश्राए सहायक कलेक्टर संदीप यादवए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉण् बीण्एसण् चैहानए संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय राजश्री रायए अनुविभागीय अधिकारी कुण्डम ऋषि पवार भी शिविर में खासतौर पर मौजूद थे। सहजता और सरलता के लिए न्यायिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके जस्टिस अजीत सिंह शुरूआत से समापन तक इस शिविर में बने रहे। जस्टिस अजीत सिंह ने शिविर के शुभारंभ के लिए ग्राम पंचायत चैरई की सरपंच श्रीमती पार्वती बाई को दीप प्रज्जवलित करने का आमंत्रण देकर सबको चैंका दिया। उन्होंने शिविर में आये हर जरूरतमंद से और बुजुर्गों से सह्मदयता से भेंट कीए वे बच्चों से भी स्नेहपूर्वक मिले। जस्टिस अजीत सिंह ने छात्रवृत्ति के चेक प्रदान करते हुए स्कूली छात्र.छात्राओं को कठिन परिश्रम करनेए बड़े सपने देखने और उच्च पदों पर आसीन होकर जरूरतमंदों की सेवा करने का संकल्प भी दिलाया ।                                          
                जस्टिस सिंह ने शिविर में हर हितग्राही को अपने हाथों से योजना का लाभ प्रदान किया। वे शिविर में लगे सभी विभागों के स्टालों पर भी गये और नेत्र विशेषज्ञों एवं विकलांगों का परीक्षण कर रहे विशेषज्ञों से भी भेंट की और उनका उत्साह बढाया। उन्होंने अपनी तरह के इस अनूठे शिविर के आयोजन के लिए जिला प्रशासन खासतौर पर कलेक्टर शिवनारायण रूपला को भी साधुवाद दिया।
    शिविर में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत सौ से अधिक हितग्राहियों को आवासीय पट्टे प्रदान किये गयेए 64 स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र का वितरण किया गयाए 17 किसानों को ऋण पुस्तिकायें और 10 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड दिये गये। इसके साथ ही 127 राजस्व प्रकरणों का निराकरण इस शिविर के माध्यम से किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्यान्न का वितरणए लाड़ली लक्ष्मी योजना के चेकों का वितरणए कृषि विभाग की योजनाओं के तहत किसानों को बीज किट और कृषि यंत्रों का वितरण भी शिविर में किया गया। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से वोट डालने के तरीके भी इस मौके पर लोगों को बताये गये।
   शिविर की शुरूआत में  क्षेत्र के आदिवासी स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत और मध्यप्रदेश गान प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा लोकनृत्य और कोयावंशी स्व.सहायता समूह सांघी के लोकनर्तकों ने शैला नृत्य प्रस्तुत किया। जस्टिस अजीत सिंह ने इन बच्चों और आदिवासी लोकनर्तकों को अपनी तरफ से पुरस्कार स्वरूप नगद राशि प्रदान कर उनकी हौंसला अफजाई की।
  शिविर को क्षेत्रीय विधायक श्रीमती नंदिनी मरावीए कलेक्टर शिवनारायण रूपला, जिला एवं सत्र न्यायाधीश ए.के.् पाण्डे और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री नायक ने संबोधित किया तथा इस आदिवासी अंचल के नागरिकों से शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।



31-10-2014



अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई

जबलपुर, 31 अक्टूबर 2014  जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ दिलाई। सभी शासकीय सेवकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए समर्पित होने की शपथ ली। यह शपथ देश की एकता की भावना से ली गई जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका।
उल्लेखनीय है कि देश के पहले गृहमंत्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश के एकीकरण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाष चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी जी.एस.तेकाम, भूपेन्द मेहरा, आषीश व्यौहार, कल्पना पाण्डेय, डा. परवीन कुरैषी, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सामान्य सभा की बैठक अब 11 नवम्वर 14 को हागी

  जबलपुर, 31 अक्टूबर 2014। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि 7 नवम्वर 2014 को आयोजित होने वाली जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आपरिहार्य कारणों से निरस्त की गई हैं यह बैठक अब 11 नवम्वर 2014 को दोपहर 12ः00 बजे से जिला पंचायत के सभा कक्ष में आहूत की जाएगी। बैठक के विन्दु यथावत रहेगे।
उन्होनें बताया कि जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

30-10-2014

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मैराथन दौड का आयोजन
सुबह 7 बजे हाईकोर्ट चैराहे से शुरू होगी मैराथन दौड

जबलपुर, 30 अक्टूबर, 2014 मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर एक नवंबर को जिला मुख्यालय जबलपुर में मैराथन दौड का आयोजन किया जायेगा । प्रदेश की तरक्की और समृद्धि के प्रति एकजुटता दिखाने के उद्देश्य से आयोजित यह मैराथन दौड सुबह 7 बजे हाईकोर्ट चैराहे से शुरू होगी और कलेक्टर कार्यालय, पर्यटन कार्यालय, क्राइस्ट चर्च स्कूल, तैय्यब अली चैक, ज्योति टाकीज, राजीव गांधी चैक, तीन पत्ती चैक, मानस भवन एवं अशोका होटल होते हुए पं. रविशंकर शुक्ल क्रीडांगन राईट टाउन में सम्पन्न होगी ।
                जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस मैराथन दौड में सभी जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायकगण, गणमान्य नागरिक, राज्य एवं केन्द्र शासन के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालय एवं महाविद्यालयीन छात्र, विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकत्र्ता और खेल संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे । कलेक्टर शिवनारायण रूपला ने मैराथन दौड में शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है ।
                मैराथन दौड के बाद पं. रविशंकर शुक्ल क्रीडांगन में ही मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का जिले का मुख्य समारोह सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ध्वजारोहण करेंगे और प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे । समारोह में राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान भी होगा । समारोह में मौजूद नागरिकों को प्रदेश के विकास और समृद्धि में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प भी दिलाया जायेगा । इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे । करीब एक घंटे के इस समारोह का समापन राष्ट्रगीत के गायन के साथ होगा ।
   मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के मुख्य समारोह के बाद सुबह 11.40 बजे सामूहिक श्रमदान द्वारा मुख्य बस स्टेण्ड में साफ-सफाई का कार्य भी किया जायेगा ।

राष्ट्रीय एकता दिवस की ली जाएगी शपथ



जबलपुर, 30 अक्टूबर 2014 जिला पंचायत कार्यालय में स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिन कल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि जिला पंचायत कार्यालय में सुबह 11 बजे राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जाएगी।