एक सप्ताह में पूर्ण करें हाथ धुलाई युनिट
साठ हजार से अधिक विद्यार्थी एक साथ हाथ धोकर बनायेगें वल्र्ड रिकार्ड
उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हाथ धुलाई का कार्यक्रम कर ’’गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड में भी स्थान दिलाने के लिए प्रयास होगा।
श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस अभियान में जिन विभागों को जिम्मेदारी सौपी गई हैं वह अभी से इस कार्य में लग जाये ताकि समय पर उक्त कार्य किया जा सके।
उन्होने निर्मल भारत अभियान के नोडल अधिकारी आशीष व्यौहार को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वच्छता मध्यप्रदेश अभियान से संबंधित सभी निर्देश शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला बाल विकास, सामाजिक न्याय के विभाग प्रमुखों को तत्काल प्रेषित किये जाये।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय, परियोजना अधिकारी तकनीकी भूपेन्द्र मेहरा, जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी, महिला बाल विकास अधिकारी एवं पीएचई के कार्यपालन यंत्री मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment