कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
यह समाचार www.prozpjabalpur.blogspot.in पर भी उपलब्ध हैं।
शिकायतों समय पर करे निराकरण- सीईओ जिला पंचायत
//प्रेस विज्ञप्ति//
यह समाचार www.prozpjabalpur.blogspot.in पर भी उपलब्ध हैं।
शिकायतों समय पर करे निराकरण- सीईओ जिला पंचायत
जबलपुर 5 अगस्त 2014।: मुख्यमंत्री हेल्प लाइन एवं ग्राम पंचायतों से प्राप्त शिकायतों का समय सीमा में निराकरण किया जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में दिये।
उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान अधिकारी सभी योजनाओं के तहत किये जा रहे निमार्ण कार्यों की जानकारी ले। खासतौर पर पेशन से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी अनिवार्य रुप से ले। निर्मल भारत अभियान के तहत बेव पोरटल पर अपलोड होने वाले फोटोंग्राफ की नियमित माॅनीटिंरिग की जाये और सप्ताह में किस जनपद ने कितने फोटोग्राफ अपलोड किये हैं की जानकारी से अवगत कराया जाये।
जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी रुपा शुक्ला, कल्पना पाण्डे, डा.परवीन कुरैशी, आशीष व्यौहार, भूपेन्द्र मेहरा, लेखाधिकारी, मंगला निगम, वरिष्ठ लेखाधिकारी कविता पटैल, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक, वर्षा जाट, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 13 अगस्त को
जबलपुर 5 अगस्त 2014। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 13 अगस्त को दोपहर एक बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने बताया कि सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में 13वें वित्त परफामेन्स ग्रांट की राशि से स्वीकृत कार्यो की समीक्षा, ग्राम पंचायत के सचिवों के शासन की नई नीति के तहत किये जाने वाले स्थानांतरण पर जनपद वार समीक्षा एवं अनुमोदन, उद्योग विभाग तथा स्वारोजगार योजना के समस्त विभागों तथा एनआरएलएम की समीक्षा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि सामान्य प्रशाासन समिति की बैठक जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह याादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment