न्यूज़ पेपर कटिंग

Tuesday, 12 August 2014

date 12-8-2014


सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आज

             जबलपुर 12 अगस्त 2014।  जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 13 अगस्त को दोपहर 1ः 00 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। 
            जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने बताया कि सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में 13वें वित्त परफामेन्स ग्रांट की राशि से स्वीकृत कार्यो की समीक्षा, ग्राम पंचायत के सचिवों के शासन की नई नीति के तहत किये जाने वाले स्थानांतरण पर जनपद वार समीक्षा एवं अनुमोदन, उद्योग विभाग तथा स्वारोजगार योजना के समस्त विभागों तथा एनआरएलएम की समीक्षा की जाएगी। 
          उन्होंने बताया कि सामान्य प्रशाासन समिति की बैठक जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह याादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

  मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment