कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
जिला पंचायत में होगा ध्वजारोहण
जबलपुर 14 अगस्त 2014। जिला पंचायत कार्यालय में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रातः 7:45 बजे जिला पंचायत प्रांगण में जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने जिला पंचायत के सभी सदस्यों से ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।
स्वतंत्रता दिवस पर सभी शालाओं में होगा विशेष भोज
जबलपुर 14 अगस्त 2014: पंद्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले की सभी शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक शालाओं, में विशेष भोज का आयेाजन किया जाएगा ।
जिल पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने बताया कि पंद्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी शालाओं में विशेष भोज का आयोजन कराने के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों व अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया हैं ।
उन्होनें बताया कि मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत होने वाले इस विशेष भोज में सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को सब्जी पूरी खीर, हलुवा, के साथ लड्डूओं का भी वितरण करने के निर्देश दिये है ।
श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि पंद्रह अगस्त को जिले के सभी स्कूलों में विशेष भोज का आयोजन किया जाएगा। विशेष भोज की माॅनीटरिंग करने के लिए जिला पंचायत की मध्यान्ह भोजन शाखा को निर्देश दिये गये है इस विशेष भोज की माॅनीटरिंग करने के लिए वह स्वयं शालाओं में जाकर निरीक्षण करेगें । इन विशेष भोज में स्थानीय जनप्रतिनिधियो से भी शामिल होने की अपील की है।
No comments:
Post a Comment