न्यूज़ पेपर कटिंग

Wednesday, 13 August 2014

date 13-8-2014

                 कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर         
   //प्रेस विज्ञप्ति// 
                   
संकुल प्राचार्यो पर होगी कार्यवाही: जिला पंचायत अध्यक्ष
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में दिये निर्देश
           
जबलपुर 13 अगस्त 2014। जिले की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में अतिथि शिक्षक यदि संकुल प्राचार्य एवं शाला के शिक्षक के रिस्तेदार को नियुक्त किया गया है तो ऐसे समस्त संकुल प्राचार्यो एवं शिक्षकों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये। अतिथि शिक्षकों को अभी तक जो मानदेय दिया गया है। वह भी संबंधितों के वेतन से वसूला जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिह यादव ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में दिये। 
             उन्होने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अतिथि शिक्षक के नियमों में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि जो भी अतिथि शिक्षक शालाओं में नियुक्त किये गये है वह स्थानीय स्तर के पढे लिखे बेरोजगार हो लेकिन अधिकांश शालाओं में उक्त निर्देशों को दरकिनार करते हुए संकुल प्राचार्य एवं शिक्षकों ने अपने- अपने रिस्तेदारों एवं अपने पहचान वालों को नियुक्त किया है जो गांव के बाहर के रहने वाले है।
            श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शालाओं में जो अतिथि शिक्षक पदस्थ है उनके निवास प्रमाण पत्र की जांच की जाये यदि निवास प्रमाण स्थानीय गांव व ग्राम पंचायत का नही है तो ऐसे समस्त अतिथि शिक्षकों को तत्काल हटाया जाये। 
            श्री यादव ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भारत सिह चैहान को निर्देश दिये कि वर्षा का मौसम है जो चिकित्सक ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ किये गये है वह अस्पतालों में रात्रि में विश्राम करें ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही बीमारियों से निपटा जा सके। 
         बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिह ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) में छः करोड का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसके प्रकरण विभिन्न बैकों में प्रेषित किये जा किये जा रहे हैं।
           जिला पंचायत के अध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो स्व-सहायता समूह बनाये गये है वह मध्यांह भोजन तक ही सीमित है उन्हें अन्य गतिविधियों से भी जोडा जाये। 
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में शासन से प्राप्त सचिवों के स्थानांतरण नीति के तहत किये जाने वाले सचिवों के स्थानांतरण की सूची का अनुमोदन किया गया।
              बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष खिलाडी सिह आर्मो, सदस्य दिनेश चैरसिया, छोटे राव, सुनीता दाहिया, रत्नेश पटेल, प्रभा सोनी, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय, उद्योग विभाग के संयुक्त संचालक देवव्रत मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भारत सिह चैहान, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री पी.पी. रघुवंशी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री शरद सिंह, शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम समन्वयक आर.के.दीक्षित सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। 

  मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment