कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
अभिसरण से बनाये मुर्गीपालन शेड
जबलपुर 23 अगस्त 2014। मनरेगा योजना एवं वाटरशेड के अभिसरण से स्व-सहायता के लिए मुर्गीपालन शेडों का निर्माण कराये कराये। जो भी निमार्ण कार्य किये जा रहे है उनमें सूचना पटल अनिवार्यरुप से लगाये जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने गत दिवस जनपद पंचायत कुण्डम की ग्राम पंचायत झिरिया एवं हरदुलीकला में निर्माण कार्यो के निरीक्षण के दौरान दिये।
उन्होनें ग्राम पंचायत झिरिया के ग्राम बिलगवां में वाटरशेट के तहत बनाये गये स्व-सहायता समूहों के सदस्यों की बैठक लेकर समूह के सदस्यों से बचत की जानकारी ली।
श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मनरेगा की उपयोजना मेरा खेत मेरी माटी योजना से जोडते हुए मुर्गी पालन शेड का निर्माण कराया जाये।
उन्होने महावीर स्वसहायता समूह द्वारा बनाये गये मुर्गी पालन शेड को जिला स्तर से वाटर शेड योजना के तहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिये है ताकि मुर्गी पालन का कार्य शीघ्र अतिशीघ्र कराया जा सके।
श्री सिह ने ग्राम पंचायत हरदुलीकला में मनरेगा पंचपरमेश्वर, मर्यादा अभियान एवं वाटर शेड की आजीविका से संबंधित निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया और कार्यो को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये ।
निरीक्षण के दौरान राजेन्द्र सिंह चैहान, पवन राय सहित वाटर शेड समिति के अध्यक्ष व सचिव मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment