कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
आवास नही बनाओगें तो होगी राशि की वसूली
समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
जबलपुर 8 अगस्त 2014।: इन्दिरा आवास योजना में वर्ष 2010-11 एवं 2011-12 में जिन हितग्राहियों को आवास स्वीकृत किये गये हैं लेकिन उन्होनें अभी तक प्रथम किस्त लेने के बाद अभी तक आवास नहीं बनाये हैं ऐसे सभी हितग्राहियों से प्रथम किस्त की राशि वसूली जाये, जो हितग्राही राशि वापस नहीे करेगें उनके विरुध्द एफआरआई दर्ज की जाये।
उक्त निर्देश जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित आवास योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिये।
उन्होनें एडीईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि योजना के तहत ग्राम पंचायतों में जो हितग्राहियों की सूची बनी हुई हैं ओर उसमें पात्र हितग्राही का नाम शामिल नहीं हैं ऐसे हितग्रहियों की अलग से विशेष सूची बनाई जाये,ताकि हितग्रहियों को योजना का लाभ प्रदान किया जा सके।
श्री सिंह ने एडीईओं को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री आवास मिशन योजना के प्रकरण जो बैकों में प्रषित किये गये हैं और बैंक के अधिकारियों द्वारा स्वीकृत नहीं किये जा रहे हैं उन बैंकों के शाखा प्रबंधक के विरुध्द भी कार्यवाही की जाएगी। जिन हितग्राहियों के यहां आवास बनाये जा रहे हैं उनमें मनरेगा एवं निर्मल भारत अभियान से शौचालयों का अनिवार्य रुप से निर्माण कराया जाये।
बैठक में जनपद पंचायत कुण्डम के योजना प्रभारी अनुपस्थित होने पर प्रभारी अधिकारी का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये।
बैठक में जिला पचायत की परियरोजना अधिकारी कल्पना पाण्डेय, डा.परवीन कुरैशी, परियोजना अथिशास्त्री सहित कुण्डम जनपद को छोडकर शेष जनपद पंचायतों के एडीईओं मौजूद रहे।
मनरेगा में जिले को प्राप्त हुई राशि
त्यौहार पर होगा मजदूरों की मजदूरी का भुगतान
जबलपुर 8 अगस्त 2014। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत जिले को राशि प्राप्त हो चुकी है। जिन मजदूरों की मजदूरी का भुगतान लंबित है, उसका एफटीओ (फण्ड ट्रांसफर आॅर्डर) के माध्यम किया जाये।
उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कल अवकाश होने के बावजूद भी सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपने अपने कार्यालयों में उपस्थित होकर एफटीओ के माध्यम से मजदूरों की मजदूरी का भुगतान करें।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment