कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
यह समाचार www.prozpjabalpur.blogspot.in पर भी उपलब्ध हैं।
तेरहवें वित्त में मिले दो करोड चालीस लाख
बनेगें सामुदायिक भवन
जबलपुर 6 अगस्त 2014।: तेरहवें वित्त में जिला पंचायत को दो करोड चालीस लाख रुपये विकास कार्यों के लिए प्राप्त हुए है। उक्त राशि से जिले में दस-दस लाख रुपये के 24 सामुदायिक भवन भवन बनाये जाएगे।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने बताया कि तेरहवें वित्त में जिला पंचायत को दो करोड चालीस लाख रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ हैं। उक्त राशि से जिले में 24 सामुदायिक भवनों का निर्माण किया जाएगा।
उन्होनें बताया कि जिलें मे 24 बनाये जाने वाले भवनों में जनपद पंचायत जबलपुर में 4, कुण्डम में 3, मझौली में 4, पनागर में 3, शहपुरा में 4 पाटन में 3, और जनपद पंचायत सिहोरा में 3 सामुदायिक भवन दस-दस लाख के निमार्ण किये जाएगे।
श्री सिंह ने बताया कि जनपद पंचायतों में सामुदायिक भवन बनाने के लिए प्रस्ताव बुलाये गये हैं ताकि भवनों का कार्या शीघ्र-अति शीघ्र प्रारंभ किया जा सके।
जबलपुर 6 अगस्त 2014। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 13 अगस्त को दोपहर एक बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने बताया कि सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में 13वें वित्त परफामेन्स ग्रांट की राशि से स्वीकृत कार्यो की समीक्षा, ग्राम पंचायत के सचिवों के शासन की नई नीति के तहत किये जाने वाले स्थानांतरण पर जनपद वार समीक्षा एवं अनुमोदन, उद्योग विभाग तथा स्वारोजगार योजना के समस्त विभागों तथा एनआरएलएम की समीक्षा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि सामान्य प्रशाासन समिति की बैठक जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह याादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment