सफलता की कहानी
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
कपिलधारा कूप व मेढ बंधान हो जाने से मिल रही भरपूर फसल
जबलपुर 4 अगस्त 2014। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा से कूप में भरपूर मात्रा में पानी होने एवं खेतों की मेढबंधान हो जाने से हमारे ऊबड-खाबड खेत सुधर गये हैं। खेतों में अब हम स्वयं का पानी होने से भरपूर मात्रा में फसल ले रहे है। पहले हम इसी जमीन पर खेती तो करते थे लेकिन स्वंय का पानी एवं खेत ऊबड-खाबड होने से फसल का उत्पादन औसत ही हुआ करता था। यह कहना है ग्राम पंचायत महगवां परतला के आश्रित गांव जमुनिया के रमेश पिता भूरा पटेल का।
रमेश बताता हैं कि पहले हम पडोसी संतोष काका के यहां से पानी लेकर खेती करते थे, फसल को पानी तो मिल जाता था लेकिन समय पर नहीं मिला था, जिसके कारण फसल की पैदावार कम हो पाती थी। या कहे कि एक क्विंटल बीज बोने पर 8-10 क्विंटल ही बीज बडी मुश्किल से निकलता था, लेकिन अब ऐसा नही हैं
जब से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा से हमारे खेत में कूप खोदा गया है और उसमें पर्याप्त मात्रा में पानी होने से एवं खेतों की मेढ बंध जाने से हमारे ऊबड-खाबड खेत सुधर गये हैं। अब हम खेतों में स्वयं का पानी होने से भरपूर फसल उगा रहे है ,एक क्विंटल बीज बोने पर अब हम 15-20 क्विंटल फसल पैदा कर रहे है।
जिला पंचायत जबलपुर

No comments:
Post a Comment