कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
जिला पंचायत में हुआ ध्वजारोहण
जबलपुर 17 अगस्त 2014: जिला पंचायत में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने ध्वजारोहण कर जिला पंचायत के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने अपने पद के अनुरूप पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ देश के विकास में सहभागी बने जिससे देश का विकास किया जा सके।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने जिला पंचायत के सभी अधिकरियों एवं कर्मचारियों कों 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी अपने अपने कार्य समय पर करें ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्रहियों को मिल सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत के सदस्य बद्री सिंह, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, सामाजिक न्याय विभाग की सयुक्त संचालक रायश्री राय, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी भूपेन्द मेहरा, रूपा शुक्ला, लेखाधिकारी मंगला निगम, वरिष्ठ लेखाधिकारी कविता पटैल, मीडिया अधिकारी ऋषिराज चढार ,सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक,शैलेन्द अग्रवाल, परियोजना अर्थशास्त्री वबीता कोल, राजेन्द सिंह चैहान, सुनील पाठक, सुनील आनंद, ए.के. सीते, विनीत पाण्डेय, ओ.पी. रजक, पी. के. कपले, राजकुमार विश्वकर्मा, हेमंत वर्मा, राजेश जंघेला, संतोष नामदेव, सुधीर लघाटे,आलोक सिन्हा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को हुआ विशेष भोज
जबलपुर 17 अगस्त 2014 : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिले की सभी प्राथमिक, माध्यमिक, मदरसे एवं शासन से अनुदान प्राप्त शालाओं में विशेष भोज का आयोजन किया गया ।
जिल पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द सिंह ने बताया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिले की समस्त प्राथमिक, माध्यमिक एवं शासन से अनुदान प्राप्त शालाओं में विशेष भोज का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र- छात्राओं को खीर, पुरी, सब्जी, हलुआ एवं बूदी के लड्डू परोसे गये।
उन्होने बताया कि विशेष भोज की माॅनीटिरिग जिला स्तर व विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों द्वारा की है। जिले में कही से भी अनियमितता या गडबडी की कोई शिकायत प्राप्त नही हुई हेै।
स्वास्थ्य राज्य मंत्री शरद जैन ने बच्चों के साथ भोजन किया
जबलपुर 17 अगस्त 2014
स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री शरद जैन ने महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में छात्राओं के साथ मध्यान्ह भोजन किया।कार्यक्रम में कलेक्टर विवेक पोरवाल, पुलिस अधीक्षक हरिनारायण चारी मिश्र, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह शामिल हुए।
मध्यान्ह भोजन में बच्चों को खीर, पुडी, लड्डू, सब्जी, पापड़, सलाद परोसे गए। बच्चों ने रूचि के साथ भोजन किया। इस अवसर पर शाला की प्राचार्य श्रीमती प्रभा मिश्रा, शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत, जबलपुर
No comments:
Post a Comment