न्यूज़ पेपर कटिंग

Wednesday, 3 September 2014

date 4-9-2014

                       कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
                    //प्रेस विज्ञप्ति//
  ग्राम पंचायतों के परिसीमन की अधिसूचना जारी

     जबलपुर 4 सितम्बर 2014: कलेक्टर शिवनारायण रुपला ने 3 सितम्बर को नगर निगम में शामिल ग्राम पंचायतों को छोडकर जनपद पंचायत जबलपुर एवं पनागर की प्रभावित ग्राम पंचायतें, ग्राम पंचायतों के वार्डो, जनपदों, एवं जिला पंचायत के परिसीमन के लिए समय-सारणी जारी कर दी हैं। उक्त के संबंध में संबंधित ग्राम पंचायतें, ग्राम पंचायतों के वार्डो, जनपद पंचायतें एवं जिला पंचायत के परिसीमन के संबंध दावें आपत्तियां एवं सुझाव निर्धारित तिथियों में अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में आमंत्रित किये गये है। 
उन्होनें बताया कि जनपद पंचायत जबलपुर की 9 ग्राम पंचायतों क 18 ग्राम एवं जनपद पंचायत पनागर के 22 ग्राम पंचायतों के 34 ग्राम नगर निगम की सीमा में शामिल किये जा रहे है, उक्त जनपद पंचायतों की शेष ग्राम पंचायतों, ग्राम पंचायतों के वार्डो, जनपद पंचायतें, जिला पंचायत के परिसीमन की अधिसूचना का आज प्रकाशन किया गया है।
       कलेक्टर श्री रुपला ने बताया कि ग्राम पंचायतों के परिसीमन के संबंध में 10 सितम्बर तक दावे आपत्तियां एवं सुझाव, लिये जाएगे, 11 सितम्बर को दावे आपत्तियां का निराकरण एवं ग्राम पंचायत की सीमा का अंतिम का प्रकाशन किया जाएगा।
       प्रभावित ग्राम पंचायत के वार्डो के परिसीमन के प्रकाशन 12 सितम्बर को किया जाएगा। ग्राम पंचायतों के वार्डो के दावे आपत्तिया एवं सुझाव 17 सितम्बर तक लिये जाएगें। प्राप्त सुझाव एवं दावें आपत्तियों का निराकरण 18 सितम्बर कर इसी दिन पंचायत की सीमा का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत का परिसीमन निर्धारण के लिए तिथियां तय की गई है। जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत का परिसीमन का निर्धारण के लिए 12 सितम्बर सूची का प्रकाशन 19 सितम्बर तक दावें आपत्तियां एवं सुझाव, एवं 22 सितम्बर को प्राप्त सुझाव एवं दावे आपत्तियों का निराकरण कर 23 सितम्बर को जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत की सीमा का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
       इन गांवों को शामिल कर बनी ग्राम पंचायतें- परिसीमन के बाद जनपद पंचायत पनागर की ग्राम पंचायत ककरतला में ककरतला के अलावा ग्राम कंटुगर, पारसपानी, आमाखोह, जैतपुरी और घघ्घुटोला को शामिल किया गया है। ग्राम पंचायत सूखा में सूखा ग्राम के साथ ढीहा को जोडा गया है। ग्राम पंचायत मंगेला में मंगेला के साथ ग्राम पटना और पिपरिया, ग्राम पंचायत घाना में घाना के साथ लखनवारा का जोडा गया है। ग्राम पंचायत खजरी में खजरी के अलावा पिपरिया, बनियाखेडा, सरुपा हथना, और खिरिया खुर्द को शामिल किया गया है।
      इसी प्रकार जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायतों का परिसीमन के बाद ग्राम पंचायत सालीवाडा गौर में सालीवाडा गौर के साथ उमरिया और नीमखेडा को शामिल किया गया हैं। ग्राम पंचायत पडुवा में पडुवा के अलावा सिलुवा, जमुनिया, और ग्राम विक्रमपुर को जोडा गया है। ग्राम पंचायत पिपरिया मेडिकल में पिपरिया मेडिकल के अतिरिक्त ग्राम बमुरहा हिनौता और ग्राम कूडा को शामिल किया गया है।


 
     मीडिया अधिकारी
  जिला पंचायत, जबलपुर

No comments:

Post a Comment