कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
सदभावना की दिलाई शपथ
जबलपुर 20 अगस्त 2014। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने जिला पंचायत के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सदभावना दिवस पर शपथ दिलाई।
इस अवसर पर उन्होने कहा कि आज के दिन को सदभावना दिवस के रुप में मनाने के साथ-साथ आज से 3 सितम्बर तक ’’साम्प्रदायिक सौहार्द पखवाडे’’ के रुप में मनाया जाये, जिसमें सभी धर्मों भाषाओं और क्षेत्रों के लागों के बीच राष्ट्रीय एकता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना उत्पन्न की जायें।
इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, सामाजिक न्याय विभाग की सयुक्त संचालक राजश्री राय, जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी कल्पना पाण्डेय, डा. परवीन कुरैशी, भूपेन्द्र मेहरा, वरिष्ट लेखाधिकारी कविता पटेल, लेखाधिकारी मंगला निगम, तकनीकी विशेषज्ञ राजेन्द्र सिंह चैहान, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक, शैलेन्द्र अग्रवाल, परियोजना अर्थशास्त्री वबीता कोल, महिला बाल विकास अधिकारी एच.पी.शर्मा, अधीक्षक राजेश ठाकुर सहित जिला पंचायत के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर



No comments:
Post a Comment