न्यूज़ पेपर कटिंग

Thursday, 30 June 2016

30-6-2016

 कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
 //प्रेस विज्ञप्ति//
सभी स्वास्थ्य एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रों में जीवन रक्षक दवाईयां हो उपलब्ध 
जिला पंचायत अध्यक्ष ने सामान्य सभा की बैठक में दिये निर्देश
 
जबलपुर 30 जून 2016 । ग्रामीण क्षेत्रों के सभी उप स्वास्थ्य केन्द्रों को नियमित खोले जावे। बारिश के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में जहरीले जीव जन्तु अधिक निकलने की शिकायते मिलती है, जिनका तत्काल निराकरण करते हुए सभी केन्द्रों में विष निरोधक एवं जीवन रक्षक दवाईयां अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाये। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के खम्बे व क्षतिग्रस्त पोलों की तत्काल मरम्मत कराई जाये। क्षतिग्रस्त शालाओं एवं आंगनवाडियों की तत्काल मरम्मत कराई जाये। नर्मदा घाटी विकास प्राधिकारण के दायां एवं वायां तट की नहरों का रखरखाव किया जावे। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमति मनोरमा पटेल ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में दिये। 
    उन्होने स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला स्तर के अधिकारियो द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रांे का नियमित रूप से निरीक्षण किया जावे। जनपद पंचायत पनागर के स्वास्थ्य केन्द्र में क्षेत्र की बडी संख्या में महिलाएं इलाज के लिए आती हैं लेकिन यहां महिला चिकित्सक नही होने के कारण उन्हें जबलपुर आना पडता हैं जिले में पदस्थ महिला चिकित्सक को में सप्ताह में दो दिन पनागर स्वास्थ्य केन्द्र में महिलाओं के इलाज के लिए भेजा जाये। ग्रामीण क्षेत्रों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित की जा रही सभी नल-जल योजानओं की मौके पर जाकर कार्यपालन यंत्री स्वयं जांच करे। टूटी-फूटी पाइप लाइनों को तत्काल बदला जाये। जांच रिपोर्ट में जो अधिकारी दोषी पाये जाते हैं उनके विरुध्द कडी से कडी कार्यवाही की जाये। 
  श्रीमती पटेल ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाईट सुधारने का कार्य प्राईवेट लोगों या ग्रामीणों से न कराये जाये। यदि कही प्राईवेट लोगों या ग्रामीणों द्वारा लाईट सुधारते समय दुर्घटना की जानकारी मिलती हैं तो उसका जिम्मेदारी उस जगह के लाईन मेन की होगी। 
कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए कृषि विभाग के उप संचालक को निर्देश दिये कि कृषि सिंचाई योजना की कार्ययोजना मेे ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत ग्राम पंचायत वार बनाये गयी कार्ययोजना को शामिल किया जाये। सभी सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध कराया जाये। जिला पंचायत सदस्य विजयकांति पटेल एवं स्वेता सिंह ने ग्राम पंचायतों में बनाये जा रहे सभी शासकीय भवनों में वाटर हारविस्टिंग की व्यवस्था जाये। नन्हेलाल धुर्वे ने ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत काटने के पूर्व हितग्राहियों को जानकारी दी जाये कि एक सप्ताह में बिल का भुगतान नहीं किया गया तो उसकी बिजली काट दी जाएगी। राम कृष्ण पटेल ने खितौला खम्परिया के कन्या छात्रावास में पखें मच्छरदारियों की तत्काल व्यवस्था करने के संबंध में कहा। शालाओं के टूटे-फूटे शौचालयों की तत्काल मरम्मत कराई जाये।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो भी कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं सभी कार्यक्रमों में जिला पंचायत की अध्यक्ष एवं सदस्यों एवं जनपद अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य को अनिवार्य रुप से आमंत्रित किया जाये। बैठक में प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना, दांयी तट एवं बायी तट नहर के रख-रखाव एवं जलससाधन विभाग की भी समीक्षा की गई।
जिला पंचायत की अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मांगीलाल मरावी सदस्यों में नन्हेलाल धुर्वे, रामकृष्ण पटेल,शारदा यादव, उमाशकर तिवारी, खिल्लू अहिरवार, विजयकांति पटैल, जमुना मरावी, निर्मला पटैल, अर्पणा सिंह, श्वेता सिंह, वंदना पटेल,उर्मिला दाहिया, रीता बाई, छोटी कुंजाम जनपद पंचायत जबलपुर के अध्यक्ष संजय पटेल,एवं कुण्डम की अध्यक्ष आराधना महोबिया, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर संजू कुमारी, सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक टी.एस. मरावी, जिला शिक्षा अधिकारी सतीश अग्रवाल, डीपीसी आर.पी. चतुर्वेदी,उप संचालक कृषि आंनद मोहन शर्मा, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी.कोरी, सहित अन्य विभागों के  अधिकारी मौजूद रहे।   


                                             मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

                                             

Wednesday, 29 June 2016

29-6-2016

 कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
 //प्रेस विज्ञप्ति//
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक कल
जबलपुर 29 जून 2016। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 30 जून गुरुवार को दोपहर 2ः00 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। यह बैठक पूर्व में दोपहर 12ः00 बजे से आयोजित की गई थी लेकिन अब बैठक दोपहर 2ः00 से होगी।
 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि सामान्य सभा की बैैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के साथ-साथ प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना, पेयजल की समीक्षा, दायी तट एवं बांयी तट नहर एवं जल संसाधन विभाग की समीक्षा के साथ अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। 
उन्होने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

                                                      मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Tuesday, 28 June 2016

28-6-2016

     कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
 //प्रेस विज्ञप्ति//
बारिश में मध्यान्ह भोजन पकाने में बरतें सावधानी  
जबलुपर 28 जून 2016 जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी, डी.पी.सी. सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सभी नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी,समस्त विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर बारिश के समय मध्यान्ह भोजन बनाते समय किचिनशेड में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाये। 
खासतौर से सब्जियां बनाते समय ज्यादा से ज्यादा सावधानियां बरती जाये। बनी हुई सब्जियों में तुरंत ढककर रखा जाये, सब्जियों में कीडे मकोडें न गिरे इस पर विशेष ध्यान दिया जाये, ताकि भविष्य में खाने में कीडे-मकोडें गिरने की घटनाओं न हों, यदि ऐसी घटनाएं कहीं घटती हैं तो वह खाना बच्चों को ना परोसा जाये और तत्काल घटना की जानकारी जिले में दी जाये। 
 माताओं से कराये निरीक्षण - श्रीमती सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शालाओं में रसोईयों द्वारा बनाया जा रहा मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जाॅंच करने के लिये छात्र-छात्राओं की माताओं से निरीक्षण कराया जायेे। निरीक्षण के दौरान मीनू के अनुसार शालाओं में मध्यान्ह भोजन नही पाया जाता है तो संबंधित स्व-सहायता समूह, रसोईया एवं शाला के शिक्षकों पर भी कार्यवाही की जायेगी। 

सामान्य सभा की बैठक 30 जून को
जबलपुर 28 जून 2016। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 30 जून 2016 को दोपहर 12ः00 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि 30जून को आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के साथ-साथ प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना, पेयजल की समीक्षा, दायी तट एवं बांयी तट नहर एवं जल संसाधन विभाग की समीक्षा के साथ अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। 
उन्होने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

जुलाई माह के लिए दूध पाउडर का वितरण
1691शालाओं को 9142 किलोग्राम दूध पाउडर का किया आवंटन
जबलपुर 28जून 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत जिले की सभी शासकीय प्राथमिक शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के अनुसार माह जुलाई के लिए जिले की 1691 शालाओं को 9142 किलोग्राम दूध पाउडर का जनपद वार एवं नगर निगम की शालाओं में आंवटिन करने जबलपुर  दुग्ध सहकारी संघ साॅची के प्रबंध संचालक को निर्देशित किया गया है। 
नगर निगम एवं जनपद वार वितरण किये गये दुग्ध पाउडर में जबलपुर शहरी क्रमांक 1 की 137 शालाओं को 1284 किलोग्राम, जबलपुर शहरी क्रमांक 2 की 135 शालाओं को 1478 किलोग्राम, जनपद पंचायत जबलपुर की 223 शालाओं को 1155 किलोग्राम, पनागर की 158 शालाओं को 615किलोग्राम, जनपद पंचायत कुण्डम की 233 शालाओं को 1014 किलोग्राम, पाटन की 196 शालाओं को 717 किलोग्राम, शहपुरा की 233 शालाओं को 1373 किलोग्राम, सिहोरा की 148 शालाओं को 910 किलोग्राम, और जनपद पंचायत मझौली की 228 शालाओं को 596 किलोग्राम आवंटित किया गया है।                                                                          
उन्होंने ने सभी अधिकारियों को निर्देशित दिये कि छात्र-छात्राओं को समय एवं निर्धारित किये गये दिवसों में दुध का वितरण किया जाये। इस कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुध्द कडी से कडी कार्यवाही की जाएगी। 
कार्यवार जारी मस्टर रोलो की करें समीक्षा - सी.ई.ओ. जिला पंचायत

  जबलपुर 28 जून 2015। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनांतर्गत ग्राम पंचायतों में जारी किये गये मस्टर रोलो की कार्यवार समीक्षा की जाये। सभी ग्राम पंचायतों में स्वीकृत लेबर बजट के अनुसार कार्य प्रारंभ कराते हुये समय सीमा में मूल्यांकन कर एफ.टी.ओ. के माध्यम से मजदूरों के खातों में राशि जमा करायी जायें। उन्होंने मनरेगा की मनरेगा की जनपदवार समीक्षा करते हुये कम प्रगति पर अप्रसंन्नता व्यक्त करते हुये योजना में निर्माण कार्यो को प्रारंभ करने एवं अपूर्ण कार्यो को पूर्ण कराने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होनें सहायक यंत्रियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में पुराने कार्य अधुरे है उन कार्यो को पूर्ण कराकर नये कार्य प्रारंभ किये जायें। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि नर्मदा के किनारे की ग्राम पंचायतों के साथ-साथ अन्य ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण के कार्य प्रारंभ किये जाये। 
पंच परमेश्वर योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने सहायक यंत्रिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि राशि उपलब्ध होने के बावजूद अभी तक जिन ग्राम पंचायतों ने सीसी रोड नहीं बनाई है ऐसे सरपंचों सचिवों व रोजगार सहायकों के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित करने के प्रस्ताव जिला पंचायत प्रेषित किये जाएं। 
                                                      मीडिया अधिकारी  जिला पंचायत जबलपुर

Saturday, 25 June 2016

25-6-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी शालाओं मे प्रवेश की प्रतिदिन करें माॅनीटिरिंग 
राज्य शिक्षा केन्द्र की अपर संचालक ने बैठक में दिये निर्देश

जबलपुर 25 जून 2016। शिक्षा का अधिकार अधिनियम निजी शालाओ में 25प्रतिशत आरक्षित सीटों पर छात्र-छात्राओं को दिये जा रहे प्रवेश की प्रतिदिन माॅनीटिरिंग की जाये। जो निजी शालाऐं अधिनियम का पालन नही कर रही हैं उनके विरुध्द कार्यवाही की जाएगी। ग्रामीण शिक्षा पंजी के सर्वे का डाटा एक सप्ताह में समग्र शिक्षा के पोर्टल पर फीड किया जाये। निजी शालाओं की मान्यता से संबंधित मामले समय-सीमा में निराकरण किया जाये। उक्त निर्देश आज राज्य शिक्षा केन्द्र की अपर संचालक नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिये।
 उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य शिक्षा केन्द्र से सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शत प्रतिशत पुस्तको का वितरण किया जाये। श्रीमती मारव्या ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण शिक्षा पंजी के सर्वे में जिन परिवारों के नाम दो जगह दर्ज है और नये परिवारों के नाम दर्ज किये गये हैं उनकी प्रविृष्टि सचिव के माध्यम से तत्काल की जाये। 
उन्होंने जिले के एक‘एक ब्लाक रिसोर्स समन्वयक से ग्रामीण शिक्षा पंजी के सर्वे की जानकारी लेते हुए डाटा को समय-सीमा में फीड कराने के निर्देश दिये।
बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी सतीश अग्रवाल, डी.पी.सी. आर.पी.चतुर्वेदी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर निमग के संभागीय अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

सामान्य सभा की बैठक 30 जून को
जबलपुर 25 जून 2016। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 30 जून 2016 को दोपहर 12ः00 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि 30जून को आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के साथ-साथ प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना, पेयजल की समीक्षा, दायी तट एवं बांयी तट नहर एवं जल संसाधन विभाग की समीक्षा के साथ अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। 
उन्होने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।


मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Friday, 24 June 2016

24-6-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
नर्मदा किनारे की ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त बनाने अधिकारियों को दी जिम्मेदारी

जबलपुर 24 जून 2016। कलेक्टर महेशचंद्र चैधरी ने ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत जिले की नर्मदा किनारे वाली सभी 44 ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त बनाने, गांव को स्वच्छ बनाने, नर्मदा तट को स्वच्छ रखने, तट पर हो रहे कटाव को रोकने एवं पर्यावरण संतुलन बनाने के साथ-साथ तटों को हरा-भरा बनाने के लिए किये जा रहे वृक्षारोपण के कार्य  की माॅनीटिंरिग एवं निगरानी में कार्य करने के लिए विभिन्न विभागों के 44 अधिकारियों को ग्राम पंचायत वार जिम्मेदारी दी है। नर्मदा किनारे की ग्राम पंचायत में जनपद पंचायत जबलपुर की 17 ग्राम पंचायते एवं जनपद पंचायत शहपुरा की 27 गाम पंचायतें शामिल है। 
ग्राम पंचायात वार जिम्मेदारी दी गई अधिकारियों में जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत नानाखेडा में अनुविभागीय अधिकारी राजा सिंह परिहार, घुन्सौर में तहसीलदार पंकज मिश्रा, मंगेली में रेशम विभाग के फील्ड अधिकारी डी.पी. तुरकर, बढैयाखेडा में कृषि विभाग क उपसंचालक  आनंद मोहन शर्मा, बहोरीपार में सहायक वन संरक्षक एच.के.सोनी, मोहास में सहायक आयुक्त आदिवासी पी.के.सिंह, सालीवाडा बरगी खंड पंचायत अधिकारी अनिल कुमार झा, सहजपुरी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी.सोनी, मनकेडी सहायक यंत्री एस.एन. नेमा, हरदुली मत्स्य विभाग के सहायक संचालक श्री झारिया, तुनिया नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण संभाग दो के कार्यपालन यंत्री श्री सोनी, मगरघा जिला परियोजना समन्वयक आर.पी. चतुर्वेदी, खापाग्वारी में उप वन मण्डल अधिकारर श्री पाण्डेय, बन्दरकोला में वन परिक्षेत्र अधिकारी शैलेन्द्र तिवारी, सगडा झपनी में उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाये, चारघाट में उद्यान विभाग के सहायक संचालक श्री राठौर, और देवरी वसनिया में कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एस.के.श्रीवास्तव को ग्राम पंचायतों की निगरानी एवं मार्गदशन में कार्य कराने की जिम्मेदारी सौपी गई है। 
इसी प्रकार जनपद पंचायज शहपुरा की ग्राम पंचायत बगरई में वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी ए.के.पिल्लई, बरखेडा सहजपुर में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के कार्यपालन यंत्री श्री सलैया, भमकी में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकारी के अनुविभागीय अधिकारी एस.के.रैदास, भीकमपुर में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री गोपाल गुप्ता,बिजौरी में लोक निर्माण विभाग संभाग दो के कार्यपालन यंत्री राजकुमार श्रीवास्तव, बिल्हा में तहसीलदार रश्मि देखमुख, बिलखरवा में खंड पंचायत अधिकारी सी.पी.सोनी, बिलपठार में बलक समन्वयक प्रियंका गर्ग, चरगवां नवीन में हिरन जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री मिश्रा, छपरठ में वन परिक्षेत्र अधिकारी चरगवां मंजू उईके,धरती कछार में ग्रामीण यांत्रिकी  सेवा संभाग दो के कार्यपालन यंत्री जी.एस.खटीक, हीरापुर बंधा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री एस.के. सिंह, इमलिया -18 में संयुक्त संचालक जिला योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विश्वजीत रेकवार, झलौन में मत्स्य विभाग के सहायक संचालक श्री त्रिपाठी, खुलरी में अजिला आबकारी अधिकारी श्री धनौरा, कूडा कला में जनपद पंचायत शहपुरा के सहायक यंत्री मुकेश वर्मा, कुसली में वन परिक्षेत्र शहपुरा के अनुविभागीय अधिकारी रजनीश पाण्डेय, कुसमी में जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी अखिलेश मिश्रा, ललपुर में सहायक संचालक महिला बाल विकास श्रीमती मोदी, मालकछार में जिल शिक्षा अधिकारी सतीष अग्रवाल, मगरमुहा में जिला विपणन अधिकारी पीयूष वघेल, मगरमुहा भरपुरा में प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना के महाप्रबंधक श्री सक्सेना, बेलखेडी में उपायुक्त सहकारिता शिवम मिश्रा, पावला में जिल खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्री बम्हणे, रमखिरिया में सहायक संचालक शिक्षा विभाग घनश्याम सोनी , और ग्राम पंचायत सुनाचर में जिला अन्त्यवसायी अधिकारी श्री भाटी को ग्राम पंचायत को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने गांव को स्वच्छ बनाने नर्मदा किनारे वृक्षारोपण कार्य की निगरानी एवं मार्गदर्शन में कार्य किये जाएगे। कलेक्टर श्री चैधरी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उन्हें दी गई जिम्मेदारी का तत्काल पालन किया जाये।
अधिकारियो का प्रशिक्षण आज
 जबलपुर 24जून 2016। कलेक्टर महेशचंद्र चैधरी ने जिले की नर्मदा किनारे वाली सभी 44 ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त बनाने, गांव को स्वच्छ बनाने, नर्मदा तट को स्वच्छ रखने, तट पर हो रहे कटाव को रोकने एवं पर्यावरण संतुलन बनाने के साथ-साथ तटों को हरा-भरा बनाने के लिए किये जा रहे वृक्षारोपण की निगरानी करने के लिए विभिन्न विभागों के 44 अधिकारियों को ग्राम पंचायत वार जिम्मेदारी दी है। इन सभी अधिकारियों का महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज संस्थान में शनिवार 25 जून को  
दोपहर 12ः00 से एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। 
उन्होंने ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया जाता हैं कि वह समय पर संस्थान में पहुंचकर प्रशिक्षण ले।

मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Thursday, 23 June 2016

23-6-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
लंबित भुगतान की प्रतिदिन करे समीक्षाःसीईओं जिला पंचायत

जबलपुर 23 जून2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्य करने वाले श्रमिको के लंबित भुगतान की वह प्रतिदिन समीक्षा करे। मनरेगा की साइट को सुबह एवं एवं शाम को अनिवार्य रुप से देखना सुनिश्चित किया जाये। किस ग्राम पंचायत में श्रमिकों का भुगतान शेष हैं इसकी जानकारी सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के पास होना चाहिए। 
उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति एवं दिव्यांग जाबकार्डधारियों को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाये। कपिलधारा, निर्मल नीर एवं तालाबों के सभी कार्य 30जून तक अनिवार्य रुप से पूर्ण किये जाये। मनरेगा के पोर्टल पर आधारकार्ड की फीडिंग का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण किया जाये। सडकों के किनारे वृक्षारोपण के कार्य तत्काल प्रारंभ कराये जाये। 
श्रीमती सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि वृक्षारोपण के कार्य के तत्काल ई-मस्टर रोल जारी कर कार्य प्रारंभ किये जाये। जिन मस्टर रोलों का उपयंत्रियों द्वारा मूल्यांकन किया जा चुका है उन मस्टररोलों को तत्काल भुगतान के लिए जनपद पंचायत में प्रस्तुत किय जाये। निरीक्षण के दौरान यदि मूल्यांकन किये गये मस्टररोल सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के पास पाये जाते हैं तो उनके विरुध्द कडी से कडी कार्यवाही की जाएगी। 
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा में करे निरकरणः उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाईन एवं कलेक्टर जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का भी समय-सीमा में निराकरण किया जाये। लंबित प्रकरण का 15दिवस में यदि निराकरण नहीं किया जाता हैं तो संबंधित अधिकारी के विरुध्द भी कार्यवाही प्रस्तावित की जाये। उन्होनें सभी जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इन्दिरा आवास योजना के तहत हितग्राहियों के यहां बनाये गये आवासों की फोटों आनलाईन फीड की जाये।


मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Wednesday, 22 June 2016

22-6-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर

सीईओ जिला पंचायत ने किया निर्माण कार्यो का निरीक्षण

जबलपुर 22जून2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने आज जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत नानाखेडा में मनरेगा, एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत हितग्राहियों के यहां बनाये जा रहे शौचालयों का औचक निरीक्षण किया। 
निरीक्षण के दौरान उन्होने ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत नर्मदा के किनारे वृक्षारोपण करने के लिए चयन किया कार्य स्थल का भी निरीक्षण किया और तत्काल पौधारोपण करने के  निर्देश दिये। उन्होने ग्रामीणों से खुले में शौच न जाने एवं ग्राम पंचायत को खुले मे शौच मुक्त बनाने की समझाईस दी। ग्राम पंचायत भवन में स्व-स्हायता समूहों की महिलाओं से चर्चा की। 

ग्राम पंचायत नानाखेडा के बाद उन्होंने ग्राम पंचायत परासिया के आश्रित गांव दियाखेडा में वाटरशेड योजना के तहत बनाये जा रहे स्टाम्पडेम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह, यत्री प्रशांत झा एवं वाटरशेड के टीम लीडर मौजूद रहे।

सामान्य सभा की बैठक 30 जून को
जबलपुर 22 जून 2016। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 30 जून 2016 को दोपहर 12ः00 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि 30जून को आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के साथ-साथ प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना, पेयजल की समीक्षा, दायी तट एवं बांयी तट नहर एवं जल संसाधन विभाग की समीक्षा के साथ अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। 
उन्होने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

नर्मदा किनारे की सभी ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त बनाने बनाई कार्ययोजना पर तत्काल करे अमल
जबलपुर 22जून2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने जिले की नर्मदा किनारे वाली सभी ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त बनााने के लिए बनाई गई कार्य योजना पर तत्काल कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये। 
उन्हांेने जनपद पंचायत जबलपुर एवं शहपुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारिों को निर्देशित करते हुए कहा कि नर्मदा के किनारे की सभी ग्राम पंचायतों में सुबह एवं शाम को निरीक्षण किया जाये। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों को खुलें में शौच करने से होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों से अवगत कराया जाये।ग्राम पंचायत की निगरानी समितियों, स्वच्छता दूत एवं प्रेरको की मदद से सुबह शाम चैपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरुक किया जाये। 
जिन हितग्राहियों के यहं अभी शौचालय नहीं बने हैं ऐसे समस्त हितग्राहियों को चिहिन्त कर उन्हें स्वयं शौचालय बनााने के लिए प्रेरित किया जाये। चैपाल के माध्यम से ग्रामीणों को जानकारी दी जाये कि अब हितग्राही को स्वयं शौचालय का निर्माण कराना है। शौचालय के निर्माण के बाद हितग्राहियों को शासन से प्रोत्साहित राशि 12000/ (बारह हजार) रुपये उसके खाते मेे जमा कराई जाएगी।
वृक्षारोपण का कार्य करें प्रारंभ
जबलपुर 22जून2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत नर्मदा किनारे वाली सभी ग्राम पंचायतों के साथ अन्य जनपद पंचायतों में वृक्षारोपण के कार्य तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिये।उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में रोपे जाने वाले पौधे वन विभाग की नर्सरियों से उच्च गुणवक्ता के पौधें लेकर रोपे जाये।
उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि वृक्षारोपण के कार्य के तत्काल ई-मस्टर रोल जारी किये जाये। कपिल धारा एवं निर्मलनीर के कूप निर्माण के बधाई का कार्यो एक सप्ताह में अनिवार्यरुप से पूर्ण किये जाये।
श्रीमती सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मनरेगा पोर्टल में आधार कार्ड फीड करने का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण किया जाये।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Monday, 20 June 2016

20-6-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
भुगतान में बिलम्ब होने पर अधिकारियों पर होगी कार्यवाही

जबलपुर 20जून2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत काम करने वाले श्रमिको को मजदूरी का भुगतान में समय सीमा पन्द्रह दिवस में अनिवाय रुप से किया जाये। मजदूरी के भुगतान में यदि बिलम्ब होता हैं तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी। 
उन्हांेने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि श्रमिकों की मजदूरी के भुगतान में अनावश्यक बिलम्ब पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों पर नियमानुसार 0.05प्रतिशत अर्थदण्ड अधिरोपित कर वसूली की राशि से मजदूरों को भुगतान किया जाएगा। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा योजना के तहत किये जा रहे जल संरक्षण के कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किये जाये। ग्राम पंचायतों में निर्धारित रोजगार दिवस के मान से मस्टर रोल जारी किये जाये। सप्ताह के अंत में उपयंत्री द्वारा अनिवार्य रुप से उस ग्राम पंचायत का भ्रमण कर कार्य का मूल्यांकन किया जाये।ताकि श्रामिकों को समय पर मजदूरी का भुगतान हो सके। 
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये सप्ताह में एक दिन सहायक यंत्री एवं एपीओं के साथ उपयंत्रियों की अनिवार्य रुप से निर्माण कार्यो समीक्षा बैठक की जाये। बैठक में पंचायत वार एवं कार्यवार निर्माण कार्यो की समीक्षा की जाये। अधूरें कार्यो को पूरा करने के लिए सभी उपयंत्रियों के लक्ष्य निर्धारित किये जाये। जनपद में कितने मस्टर रोल भुगतान के लिए आ रहे है और कितने मस्टर रोलों का भुगतान शेष की प्रतिदिन समीक्षा की जाये। 
श्रीमती सिंह ने योजना के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यो के फोटोग्राफ मनरेगा की बेवसाईट पर तत्काल अपलोड करने के निर्देश दिये। उत्कृष्ट कार्यो के फोटोग्राफ मनरेगा शाखा में मीडिया अधिकारी को अनवार्यरुप से उपलब्ध कराये जाये।



ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त करायें और पुरुस्कार पायेंःकलेक्टर
प्रेरकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण के सम्पन्न 

जबलपुर 20जून2016। गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाये और पुरुस्कार  पाये। जो प्रेरक उत्कृष्ट कार्य करेगे उन्हें प्रोसाहित किया जाएगा और जो कार्य में लापरवाही करेगें उन्हें दण्डित भी किा जाएगा। उक्त विचार कलेक्टर महेशचंद्र चैाधरीने आज महात्मा गांधी राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान में स्वच्छ भारत अभियान के तहत नव नियुक्त प्रेरकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण के समापन करते हुए व्यक्त किये। 
राज्य स्तर से आये रिर्सास दल की निशा पारी, डा.यादवेन्द भदौरिया, राकेश यादव, मनोज कुलश्रेष्ठ, रुबीना अंजुम, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, स्वच्छ भारत अभियान के जिला समन्वयक आशीष व्यौहार, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक भीम सिंह डामोर, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
श्री चैाधरी ने नव नियुक्त प्रेरकों को जिले की सभी ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा पांच दिन के प्रशिक्षण में गांवों को खुले में शौच मुक्त कराने के लिए शासन की योजनाओं एवं गांव में कार्य करने के तरीकों को अच्छी तरह से बताया गया है। गांवों का भ्रमण के दौरान जो गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए ग्राम वार बनायी गयी कार्ययोजना पर तत्काल कार्य प्रारंभ किया जाये। ग्राम वार बनाई गई कार्ययोजना में कोई समस्या हो तो तत्काल जिला स्तर के अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निराकरण करे। 
उन्होंने कहा कि जिले को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए सभी विभागों शामिल कर कार्य किया जाएगा। जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि प्रेरको को गांव में कैसे काम करना हैं उसकी सभी बारीकियों से अवगत कराया गया है। जनपद पंचायत जबलपुर एवं शहपुरा की एक दर्जन से अधिक पंचायतों का प्रशिक्षण के दौरान भ्रमण भी कराया गया हैं जिसमें लोगों को खुले में शौच जाने से होने वाले दुष्प्रभावों को बताया और चैपाल लगाकर लोगों को समझाया गया है। 
राज्य स्तर की रिसोर्स दल की प्रभारी निशा पारी ने एवं डा.यादवेन्द्र ने भी गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए पाॅवर प्रजेन्टेशन प्रस्तुत किया गया। 



मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर 

Wednesday, 15 June 2016

15-6-2016

कार्यालय जिला पंचायत, जबलपुर
//समाचार//
प्रेरकों की गांवों को खुलें में शौच मुक्त बनाने में होगी महत्वपूर्ण भूमिका: कलेक्टर
नव नियुक्त प्रेरकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुभारंभ
जबलपुर 15जून2016। गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने में प्रेरकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। गांवों में लोगों की मानसिकता में बदलाव लाने के लिए सुबह एवं शाम को कडी मेहनत करने की जरुरत है। जो प्रेरक ग्राम पंचायतों को शीघ्र अति शीघ्र खुले में शौच से मुक्त कराएगा उसे पुरुस्कृत किया जाएगा। उक्त विचार कलेक्टर महेशचंद्र चैाधरी ने आज महात्मा गांधी राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान में स्वच्छ भारत अभियान के तहत नव नियुक्त प्रेरकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण के शुभारंभ करते हुए व्यक्त किये। 
इस अवसर पर संस्थान के संचालक संजय सराफ, राज्य स्तर से आये रिर्सास दल की निशा पारी, डा.यादवेन्द्र, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी जी.एस.तेकाम, डा.परवीन कुरैशी, कल्पना पाण्डेय, स्वच्छ भारत अभियान के जिला समन्वयक आशीष व्यौहार, परियोजना अधिकारी भूपेन्द्र मेहरा, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक भीम सिंह डामोर, संस्थान के अधीक्षक ए.के अम्बर सहित जनपद पंचायत पनागर, कुण्डम एवं जनपद पंचायत सिहोरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्टर ने कहा कि प्रेरकों को गांव में कलेक्टर के प्रतिनिधि के रुप में काम करने को प्रेरित किया। गांव में सर्वप्रथम लोगों को अपने घर एवं घर के आस-पास साफ-सफाई का कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाये। लोगों को खुले में शौच जाने से होने वाले दुष्प्रभावों को बताया जाये। चैपाल लगाकर लोगों को समझाया जाये। 
 श्री चैाधरी ने कहा कि प्रशिक्षण में सभी मुददों पर चर्चा की जाये। प्रेरक गांव में जाकर खुले में शौच करने वालों एवं जो शौचालय का उपयोग करते हैं सभी से चर्चा की जाये। ग्रामीणों की क्या समस्याये हैं उनको कैसे निराकरण किया जाये, इसकी कार्य योजना भी बनाई जाये। श्री चैाधरी ने कहा कि प्रेरको का कार्य हितग्राहियों के यहां शौचालयों का निर्माण कराना नहीं हैं बल्कि उन्हें खुलें में शौच से मुक्ति दिलाना है।
 राज्य स्तर की रिसोर्स दल की प्रभारी निशा पारी ने एवं डा.यादवेन्द्र ने भी गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए पाॅवर प्रजेन्टेशन प्रस्तुत किया गया। 
महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज संस्थान के संचालक संजय शराफ ने कहा कि प्रेरक शब्द बडा महत्वपूर्ण है सभी उसके अनुरुप कार्य करना होगा। गावं के लोगो एवं गांव में परिवर्तन लाना ही आपकी जिम्मेदारी है। 
जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 130 प्ररकों का चयन किया गया है। प्रेरकों की चयन की प्रक्रिया राज्य स्तर द्वारा गठित दल द्वारा की गई है। आज प्रशिक्षण में 115 प्रेरक शामिल हुए है। जिन्हें गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने एवं लोगों की मानसिकता में परिवर्तन लाने कि लिए राज्य स्तर से आये प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है।  








मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर 

Friday, 10 June 2016

10-6-2016

सडक बन जाना-जाना हुआ आसान 
मनरेगा एंव पंच-परमेश्वर योजना से बनी सीसी रोड
सफलता की कहानी

जबलपुर 10जून 2016। जनपद पंचायत कुण्डम की ग्राम पंचायत झिरिया में 2 लाख 15 हजार की लागत से 79 मीटर लम्बी सीसी रोड बन जाने से गांव लोगों का आना जाना आसान हो गया है। नरबद के घर से छोटेलाल के घर की ओर बनी 79 मीटर लम्बी सीसी रोड गांव के अन्दर जाने का मुख्य मार्ग है। रास्ते में कीचड होने से यहां रहने वाले लोगों के प्रति गांव वालों का व्यवहार ठीक नही होता था आये दिन घरों एवं बारिश का पानी निकलने से गलियों में कीचड हो जाता था जिससे रोज रोज कहा सुनी हुआ करती थी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं पंच-परमेश्वर के अभिसरण से बनी सीसी रोड सह नाली निर्माण के कार्य ने गिले सिकवे दूर कर दिये है।
ग्राम पंचायत झिरिया की सरपंच श्रीमती बन्दोबाई बताती है कि गांव के अन्दर जाने के लिए यही रास्ता था जो बारिश और यहां के घरो का पानी रास्ते में आने से कीचड युक्त हो जाता था लाग इसी रास्ते से निकलने के लिए मजबूर थे। दिन में जैसे-तैसे आना-जाना होता था लेकिन रात में निकलना मुश्किल होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं हैं। 
उन्होंने बताया कि गांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं पंच-परमेश्वर के अभिसरण से अब गांव में पक्के निर्माण कार्य भी होने लगे हैं इन योजनाओं से एक तो तरफ गांवों की बर्षों पुरानी समस्याओं का निराकरण हो रहा हैं वहीं गांव के गांव में लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो गया है।
सचिव केशव प्रसाद ने बताया कि नरबद के घर से छोटेलाल के घर की ओर बनी 79 मीटर लम्बी सीसी रोड गांव के अन्दर जाने का मुख्य मार्ग है। सीसी रोड सह नाली का कार्य सहायक यंत्री पंकज सिंह परिहार एवं उपयंत्री की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया, और उन्ही के मार्गदर्शन में पूर्ण किया गया।
 सीसी रोड बन जाने से गांव के लोगों का आना जाना आसान हो गया है और गांव में गलियां कीचड़ मुक्त हो गईं हैं और गांव में इस रास्ते में कीचड होने की वजह से होने वाले लडाई झगडे दूर हो गये है। यह योजना गांव के विकास में यह बहुत ही उपयोगी साबित हो रही है।

मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर



Thursday, 9 June 2016

9-6-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
समाचार
लोक कल्याण शिविरों की तिथियां तय कर भेजे जानकारी
जबलपुर 9जून 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश जारी किये हैं कि ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण करने के लिए जनपद या तहसील स्तर पर लोक कल्याण शिविरों का आयोजन करने की शीघ्र तिथियां तय कर जानकारी जिला कार्यालय प्रेषित की जाये। 
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद पंचायतों एवं तहसील कार्यालयों में पूर्व में आयोजित किये गये लोक कल्याण शिविरों लाभान्वित किये गये योजना वार हितग्राहियों की जानकारी तत्काल कार्यालय को प्रेषित की जाये ताकि शासन को जानकारी से अवगत कराया जा सके।
सभी ग्राम पंचायतों में प्रारंभ करे मनरेगा के कार्य 
जबलपुर 9जून 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत सभी ग्राम पंचायतों में हितग्राही मूलक एवं सामुदायिक मूलक कार्य प्रारंभ किये जाये। 
उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में इ वित्तीय वर्षमें कार्य प्रारंभ नही किये गये हैं उन ग्राम पंचायतों में तत्काल कार्य प्रारंभ कर मस्टर रोल जारी किये जाये।
 श्रीमती सिंह अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मनरेगा योजना में सभी जाॅबकार्डधारियों के आधार सीडिग का कार्य पूर्ण कराया जाये। लंबित मजदूरी एवं सामग्री का भुगतान करने के लिए तत्काल एफटीओ जारी किये जाये। सभी ग्राम पंचायतों में जल सरंक्षण के कार्य के साथ-साथ वृक्षारोपण के कार्य करने के लिए गढडे खोदे जाये। पुराने कपिलधारा कूप, निर्मल नीर एवं मिट्टी से संबंधित सभी कार्य एक सप्ताह में अनिवार्यरुप से पूर्ण किये जाये। उक्त कार्य समय-सीमा में पूर्ण नही होने पर जनपद स्तर के अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय की जायेगी।
उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनाये जा रहे शौचालय गुणवक्ता पूर्ण बनाये जाने के निर्देश दिये।

बारिश की बूदें सहेजने को तैयार हैं लुहारी लडोई का तालाब
जबलपुर 9जून 2016। बारिश की बूदें को सहेजनें के लिए लुहारी लडोई का सामुदायिक तालाब तैयार है। बारिश की बूदें एकत्र होकर न आने वाले दिनों में न सिर्फ एक तालाब का रुप लेगी बल्कि यहां के लोगों की जरुरतें भी पूरी करेगा। 
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत लुहारी लडोई के पोषित गांव लडोई में तीन लाख 46 हजार की लागत से बनाये जा रहे इस तालाब से ग्रामीणों की जल से संबंधित समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के दौरान प्रथम ग्राम सभा में पालतू जानवरों एवं निस्तार के लिए पानी की समस्या का स्थाई रुप से समस्या का हल करने के लिए तालाब बनाने का सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर मनरेगा योजना से तालाब के कार्य के मस्टररोल निकालकर कार्य प्रारंभ किया गया। 
ग्राम पंचायत लुहारी लडोई की सरपंच श्रीमती गिनसी बाई बताती है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से गांव में निर्मल नीर भी बनाया गया हैं जो गांव के लोगों की प्यास बुझा रहा है। गर्मी के दिनों में पालतू जानवरों के लिए पाने के लिए पानी की कमी रहती है। गांव के नाले सूख जाते हैं जिससे जानवरों के लिए घर पर ही पानी पिलाना पड रहा है। जिन लोगों के यहां एक या दो जानवर हैं उन्हें तो ज्यादा परेशानी नहीं होती है लेकिन जिनके पास 8 से 10 जानवर है उन परिवार के किसी एक सदस्य को पूरे समय जानवरों के लिए पानी पिलाने में व्यतीत हो जाता है। लेकिन अब इस समस्या से आने वाले दिनों में छुटकारा मिल जाएगा। 
यहां के सचिव महेन्द्र पटेल ने बताया कि ग्राम लडोई में मनरेगा योजना से तालाब का निर्माण किया जा रहा है। इस तालाब के बन जाने से एक ओर गांव के जल स्त्रातों का जल स्तर बढ जाएगा वही दूसरी ओर गांव के लोगों को निस्तार एवं पालतू जानवरों के लिए पीने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिलेगा।
तालाब के निर्माण में कार्य करने वाले गांव के जगदीश, भददी, शीतल प्रसाद, टुन्टू कांछी, संतोष, रामकिशन, द्रोपती, कल्लोबाई, मालती, सकुन सहित अन्य लोगों ने बताया कि तालाब बन जाने से गांव की पानी की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। 
यहां के रोजगार सहायक लेखराम चैहान ने बताया कि तालाब का कार्य उपयंत्री आलोक वर्मा की निगरानी एवं मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उपयंत्री के द्वारा प्रत्येक सप्ताह कार्य स्थल पर आकर कार्य का मूल्यांकन किया जा रहा है। 
मनरेगा योजना से गांव में एक ओर ग्रामीणों को अपने ही गांव में रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है वहीं गांवों की समस्याओं का निराकरण कर स्थाई परिसंपत्तियों का निर्माण भी कराया जा है।


                                                            मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

Saturday, 4 June 2016

4-6-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
समाचार
नर्मदा किनारे की ग्राम पंचायतों में करे वृक्षारोपण की शुरुआत
जबलपुर 4जून 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने जनपद पंचायत जबलपुर एवं शहपुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह विश्व पर्यावरण दिवस पर नर्मदा के किनारे वाली सभी ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण के कार्य प्रारंभ किये जाये। 
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि नर्मदा किनारे की सभी ग्राम पंचायतों में रोपित किये जाने वाले पौधों की व्यवस्था, गढडों की खुदाई, खाद एवं कीटनाशक की भी व्यवस्था की जाये। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रुप से शामिल किया जाये। कार्यक्रम में पर्यावरण के संबंध में चर्चा कर ग्रामीणों को गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने की शपथ दिलाई जाये। 
श्रीमती सिंह ने गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किये जाने के निर्देश दिये। जिला स्तर के भी अधिकारियों को भी निर्देश दिये गये हैं कि उक्त कार्यक्रम की मॉनीटिरिंग की जाये।
अभी से करे वृक्षारोपण की तैयारी : सीईओं जिला पंचायत
जबलपुर 4 जून 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के साथ-साथ महिला बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह वृक्षारोपण के लिए चिन्हित किये गये पंचायत भवन, आंगनवाडी भवन एवं शाला भवनों में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गढडों की खुदाई, खाद एवं कीटनाशक की अभी से व्यवस्था की जाये। 
उन्होंने अधिकारियों को जारी किये गये निर्देशों में स्पस्ट किया किया है कि पर्यावरण के प्रति ग्रामीणों को जागरुक किया जाये। ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले कार्याक्रमों में भी पर्यावरण की चर्चा की जाये। श्रीमती सिंह ने जिला पंचायत के जनपदवार बनाये गये नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वह अपने अपने जनपद में कार्यक्रम की मॉनीटिरिंग करना सुनिश्चित करे।
                                                             मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

Wednesday, 1 June 2016

News & Photo.01.06.2016

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
समाचार
ग्राम उदय से भारत उदय अभियान -:
जिले की सभी 516 ग्राम पंचायतों में ग्राम संसद आयोजित
कुण्डम और जुझारी की ग्राम संसद में शामिल हुए कलेक्टर
ग्रामीणों को दिलाई खुले में शौच करने की शपथ
जबलपुर 01 जून 2016 तालाबों का गहरीकरण किया जाए, ग्राम विकास की कार्ययोजना में शामिल जल संरक्षण के कार्य तत्काल प्रारंभ किए जाएं। तालाबों के किनारे एवं सड़कों के किनारे वृक्षारोपण किया जाए। कच्चे आवासों के हितग्राहियों से 50 रूपए, पक्के आवास वालों से 100 रूपए एवं प्रथम तल एवं द्वितीय तल के लोगों से 150-200 रूपए कर लेकर ग्राम पंचायत की आय बढ़ाई जाए। उक्त विचार कलेक्टर महेशचन्द्र चौधरी ने आज ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के तहत ग्राम पंचायत कुण्डम में आयोजित अंतिम दौर की ग्राम सभा में व्यक्त किए। ग्राम पंचायत कुण्डम के सरपंच की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा में मुख्यमंत्री का सीधा संवाद कार्यक्रम का प्रसारण देखा एवं सुना गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत की सदस्य जमुना मरावी, जनपद अध्यक्ष आराधना महोबिया, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह, वनमण्डलाधिकारी विंसेन्ट रहीम, सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक टीएस मरावी, कृषि विभाग के उप संचालक आनंद मोहन शर्मा, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जीएस तेकाम, जनपद पंचायत कुण्डम की मुख्य कार्यपालन अधिकारी बासंती दुबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
                कलेक्टर ने ग्राम पंचायत में पेयजल की समस्या का निराकरण करने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से गहरे गढ्ढे कराकर नल-जल योजना प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर श्री चौधरी ने ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामवासियों को खुले में शौच मुक्त ग्राम बनाने एवं खुले में शौच जाने की शपथ दिलाई। श्री चौधरी ने कुण्डम के  निजी तालाब का अवलोकन किया और जनभागीदारी से तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य कराने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत कुण्डम के पूर्व कलेक्टर ने ग्राम पंचायत जुझारी में भी ग्राम सभा को सम्बोधित किया। 14 अप्रैल से 31 मई तक चले इस अभियान में ग्राम पंचायत जुझारी में 183 हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त हुए जिनका शत-प्रतिशत निराकरण किया गया। ग्राम सभा में प्राप्त आवेदनों में 130 आवेदन मनरेगा से सम्बन्धित हितग्राहीमूलक एवं सामुदायिक कार्य प्रारंभ करने, पट्टे वितरण के 20, गरीबी रेखा में नाम जोड़ने के 9 आवेदन, अविवादित बंटवारे के 15, विवादित बंटवारे के 2, सीमांकन के 2, पेंशन का 1, शौचालय बनाने के 3 और इंदिरा आवास उपलब्ध कराने के लिए 3 आवेदन प्राप्त हुए जिनका आज निराकरण किया गया।
ग्राम सभा में प्रस्तुत की कार्ययोजनाग्राम पंचायत जुझारी की ग्राम संसद में ग्राम विकास की बनाई गई कार्ययोजना एवं हितग्राहीवार प्रस्तुत किए गए आवेदनों के निराकरण की जानकारी ग्रामीणों को पढ़कर सुनाई गई।
516 पंचायतों में सुना गया सीएम का सम्बोधनग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत आज जिले की सभी 516 ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्राम संसद में सुबह 11 से 12 बजे तक मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के सम्बोधन का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष -जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के तहत जनपद पंचायत पनागर की ग्राम पंचायत खिरहनी में आयोजित ग्राम सभा में शामिल हुर्इं एवं ग्रामीणों के साथ ग्राम सभा में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का सम्बोधन का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया।
विधायक हुए शामिलपनागर विधानसभा के विधायक सुशील तिवारी इंदु जनपद पंचायत पनागर की ग्राम पंचायत सूरतलाई में ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के तहत आयोजित ग्राम सभा में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का सम्बोधन का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया।             


मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर