न्यूज़ पेपर कटिंग

Thursday, 5 May 2016

05-05-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
जिला पंचायत अध्यक्ष हुई ग्राम सभाओं में शामिल
जबलपुर 05 मई 2016। जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमति मनोरमा पटेल आज ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत खुडावल, नांदघाट एवं जनपद पंचायत पनागर की ग्राम पंचायत निरंदपुर, मोहास एवं ग्राम पंचायत मनकवारा में आयोजित की गई ग्राम सभाओं के प्रथम दिन शामिल हुई। ग्राम सभाओं में ग्रामीणों द्वारा बनाई जा रही ग्राम विकास की कार्ययोजना की जानकारी ली और गांव के विकास के साथ-साथ पेयजल से संबंधित कार्यो को प्रमुखता से शामिल किये जाये। 
उन्होने ग्राम पंचायतों के सरपंचों की अध्यक्षता में आयोजित की गई ग्राम सभाओ में गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने एवं खुले में शौच न करने की शपथ दिलाते हुए ग्राम पंचायतों की आय बढाने के लिए कर निर्धारित करने को कहा। 
इस अवसर पर जिला पंचायत की सदस्य रीता सोनेलाल, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी भूपेन्द्र मेहरा सहित जनपद पंचायत पनागर के अधिकारी मौजूद रहे।

ग्राम पंचायतों में बनी ग्राम विकास की कार्य योजना
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रही उपस्थित 
जबलपुर 5 मई 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह आज जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत गौरा नेंगई, धनगवां एवं ग्राम पंचायत देवरी सहजपुर में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत आयोजित प्रथम ग्राम सभा में शामिल हुई और ग्राम पंचायत के विकास की कार्ययोजना बनाने में मदद की। ग्राम पंचायतों के सरपचों की अध्यक्षता में आयोजित की गई ग्राम सभाओं में ग्राम पंचायत अब तक किये गये कार्यो की भी जानकारी दी गई। 
ग्राम पंचायत मे पेयजल, जिस गांव में अंागनवाडी केन्द्र हैं लेकिन भवन नहीं हैं वहां भवन बनाने,मनरेगा से किसानों के भूमि को समलत करने के लिए मेढबंधान के कार्य,स्वच्छ भारत अभियान के तहत हितग्राहियों के यहां शौचालयों का निर्माण कराने के कार्य, गांवों में नल-जल योजना के तहत घर-घर तक पानी पहुंचाने का कार्य सहित अन्य कार्य भी शामिल किये गये है।
ग्राम पंचायत की बढाये आय- ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्राम सभाओं में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्रामीणों को ग्राम पंचायत की आय बढानें के लिए सभी ग्राम पंचायतों में कर का निर्धारण कर ग्राम के विकास करने में सहयोग किया जाये।
स्व-सहायता समूह के बनाई गई सामग्री का किया अवलोकन - जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने ग्राम पंचायत इन्दाना के सांझा स्व-सहायता समूह के द्वारा बांस से बनाये जा रहे विभिन्न प्रकार के सामग्री का अवलोकन किया। स्व-सहायता समूह के काशी बर्मन ने जिला पंचायत क मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि समूह के द्वारा बांस के विभिन्न प्रकार की सामग्री का निर्माण किया जा रहा है। बांस से निर्मित सामग्री को लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। बांस से बनाई गई सामग्री को वह भोपाल हाट के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाला दिल्ली हाट में भी बेच चुके है। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी फ्रेंक नोबल, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी एस तेकाम, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी एल यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।  
                                  



मीडिया अधिकारी, जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment