न्यूज़ पेपर कटिंग

Tuesday, 3 May 2016

3-5-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
//समाचार//
जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण

जबलपुर 3 मई 2016। जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने गत दिवस जनपद पंचायत पनागर की ग्राम पंचायत सूखा में निर्माणाधीन आंगनवाडी केंद्र एवं ग्राम पंचायत में  हितग्राहियों के यहां बनाये जा रहे शौचालयों का निरीक्षण किया। 
उन्होंने निरीक्षण के दौरान  सरपंच एवं सचिव को निर्देश दिये कि शौचालयों का निर्माण गुणवत्ता के साथ किया जाये। श्रीमती पटेल ने आगंनवाडी केंद्र का समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। 
श्रीमती पटेल ने ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव से ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत ग्राम विकास की बनाई गई कार्य योजना के साथ-साथ ग्राम पंचायत में किये जा रहे निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के तकनीकी परियोजना अधिकारी भूपेन्द्र मेहरा मौजूद रहे।


मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment