न्यूज़ पेपर कटिंग

Friday, 6 May 2016

News & Photo.06.05.2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
भारत सरकार से आये दल ने किया निर्माण कार्यो का निरीक्षण
गांव में हितग्राहियों से की बात
मनरेगा में 100 की जगह 200 दिन काम दिलाने की मांग
जबलपुर 05 मई 2016 - भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की टीम ने आज जिले की जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत बंदरकोला एवं नान्हाखेडा में केन्द्र शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहें निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया और हितग्राहियों से योजनाओं की जानकारी ली।
                भारत सरकार की दो सदस्यीय टीम में ग्रामीण विकास मंत्रालय में कंसलटेंट के.पी.राजेन्द्रम और आई.आई.टी.खडगपुर के प्रोजेक्ट पी.बी.एस. भदौरिया के साथ पंचायत राज आयुक्त संतोष मिश्रा, कलेक्टर महेशचन्द्र चैधरी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह, अतिरिक्त संचालक विकास अवस्थी उपायुक्त विकास कार्यालय दयाशंकर, मनरेगा से योगेश पुष्प, वाटर शेड अजयदेश पाण्डेय उपायुक्त विकास डी.आर.सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
                ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की ली जानकारी केन्द्रीय दल ने ग्राम पंचायत बंदरकोला में ग्राम पंचायत भवन में ग्रामीणों से ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत एक सप्ताह पूर्व हुई ग्राम सभाओं के संबंध में चर्चा की ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत में तीन चरणों में ग्राम सभाओं का का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम चरण की ग्राम संसद में ग्राम विकास की पाॅच साल की कार्य योजना बनाई गई जिसमें किसानों के खेतों में मनरेगा योजना से मेढ़ बंधान, कपिलधारा से कूप निर्माण सहित अन्य हितग्राही मूलक कार्यो को शामिल किया गया है।
                दूसरे चरण की ग्राम संसद में शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई और गरीबी रेखा की सूची का वाचन किया गया इसी सभा में 9 लोगों के नाम काटने एवं 9 लोगों के नाम जोडने पर भी चर्चा की गई। तीसरे और अंतिम चरण की ग्राम सभा में किसानों के खेतों तक प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत पानी पहुचानें की कार्ययोजना बनाने के साथ-साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की भी जानकारी दी गई।
100की जगह 200 दिवस उपलब्ध कराये काम- ग्रामीणों ने केन्द्रीय दल से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत साल में 100 दिवस की जगह 200 दिवस काम उपलब्ध कराने की मांग की।
मनरेगा से आर्थिक स्थिति में हुआ सुधार- केन्दीय दल ने ग्रामीणों से मनरेगा की जानकारी लेते पूछा कि इस योजना से गांव में क्या सुधार हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि इय योजना से गांव के लोगों के साथ-साथ महिलाओं को भी काम उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना से गांव में ही काम उपलब्ध हो रहे हैं। गांव के छोटे किसान जिनके खेतों में पानी की कमी के कारण खेती नहीं कर पाते थे उनके खेतों में कपिलधारा से कूप बनाए गए जिससे वह एक साल में दो की जगह तीन-तीन फसलें ले रहे हैं। इसके अलावा गांव में काम उपलब्ध होने से गरीबों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ है।
वृक्षारोपण निर्मल नीर का किया अवलोकन - ग्राम पंचायत में मरेगा से वित्तीय वर्ष 2010-11 में 9 लाख 99 हजार रूपये की लागत से किये गये वृक्षारोपण एवं निर्मल नीर का अवलोकन किया
कलेक्टर ने मध्यान्ह भोजन अन्य योजनाओं की दी जानकारी- कलेक्टर महेशचन्द्र चैधरी ने केन्द्रीय दल को बताया कि यहां प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में दो स्व-सहायता समूहों द्वारा खाना बनाया जाता है   ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन निर्धारित मीनू के अनुसार खाना खिलाया जाता है   उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में दो गाँव शामिल हैं इंदिरा आवास योजना जिसका नाम अब प्रधानमंत्री आवास योजना हो गया है, के तहत यहां 4 हितग्राहियों के आवास बनाये जा रहे हैं
शौचालयों का किया निरीक्षण- केन्द्रीय दल ने गाँव में जाकर ग्रामीणों से पेंशन योजनाओं की जानकारी लेते हुए हितग्राहियों के यहां बनाये गये शौचालयों का अवलोकन भी किया   ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत के सभी लोग अब शौचालयों का ही उपयोग करते हैं
नल-जल योजना से घर-घर पहुंच रहा पानी- ग्राम पंचायत के सरपंच अजय पटेल ने बताया कि ग्राम पंचायत में नल-जल योजना से घर-घर पानी पहुंचाया जा रहा है   गाँव में पेयजल की समस्या नहीं है   ग्रामीण भी नियमित रूप से जल कर जमा कर रहे हैं
ग्राम पंचायत नानाखेड़ा- केन्द्रीय दल ने ग्राम पंचायत नानाखेड़ा में मनरेगा एवं रेशम विभाग के अभिसरण से रेशम उत्पादन के कार्य का निरीक्षण किया   दल ने यहां वाटर शेड योजना के तहत स्टापडेम के कार्य का भी निरीक्षण किया उन्होंने ग्राम में हितग्राहियों से पेंशन की जानकारी ली।


मीडिया अधिकारी  

जिला पंचायत जबलपुर



No comments:

Post a Comment