कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
समाचार
एक जून को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं की तैयारियों की समीक्षा
जबलपुर 28मई 2016। जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की मौजूदगी में कलेक्टर महेशचंद्र चौधरी ने आज जिला पंचायत कार्यालय में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत 1जून को ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं की समीक्षा की। श्री चौधरी ने बताया कि 1 जून को मुख्यमंत्री जी द्वारा वीडियो कान्फ्रेस के माध्यम से भी जिले के जनप्रतिधियों से चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी,परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक, जनपद पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह मौजूद रहे।
ग्राम उदय से भारत उदय अभियान में शामिल कार्य तत्काल करे प्रारंभ
आदिवासी विकास विभाग के सचिव ने समीक्षा बैठको में दिये निर्देश
जबलपुर 28मई 2016। आदिवासी विकास विभाग के सचिव विनोद सिंह बघेल ने आज जनपद पंचायत जबलपुर एंव कुण्डम के सभाकक्ष मे ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने अभियान के तहत ग्राम विकास की कार्य योजना में जल-संरक्षण से संबंधित शामिल किये गये कार्यो को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिये। बैठकों में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी भूपेन्द्र मेहरा, जनपद पंचायत पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह एवं कुण्डम की मुख्य कार्यपालन अधिकारी बासंती दुबे मौजूद रही।
श्री बघेल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत 1जून को आयोजित होने वाली ग्राम सभा में हितग्राहियों को पूर्व में हुई तीन दिवसीय ग्राम सभा में दिये गये आवेदनों के निराकरण की हितग्राहीवार जानकारी दी जाये। ग्राम विकास की बनाई गई कार्ययोजना को भी बताया जाये।
बैठक में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों द्वारा पावर प्रजेन्टेशन के माध्यम से बताया कि ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत नवाचार भी किये गये है। पात्र हितग्राहियों के नाम गरीबी रेखा में जोडे गये वहीं जो व्यक्ति अपात्र हैउनके नाम गरीबी रेखा की सूची से हटाये गये है। वनाधिकार के पटटों का वितरण किये गये है। नामांकन एवं बटवारे के साथ-साथ सीमांकन का भी कार्य किया गया है।
आवासीय पटटे उपलब्ध कराने के साथ-साथ जाति प्रमाण पत्र भी राजस्व विभाग द्वारा बनाये गये है। दिव्यांग के लिए शिविरों का आयोजन कर उन्हें प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये गये। हितग्राहियों के आधार कार्ड बनाये गये। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की जानकारी दी गई और किसानों के खेतों की मिटटी परीक्षण कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी उपलब्ध कराये गयें है।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

No comments:
Post a Comment