कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
किसान अपनी भूमि की मिटटी का कराये परीक्षण
जिला पंचायत अध्यक्ष हुई ग्राम सभाओं में शामिल
जबलपुर 10 मई 2016। ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत जनपद पंचायत पनागार की ग्राम पंचायत खिरहनी एवं ग्राम पंचायत लीटी में ग्राम पंचायत के सरपंचों की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमति मनोरमा पटेल शामिल हुई। इन पंचायतों में आयोजित ग्राम सभा का आज तीसरे एंव अंतिम चरण की ग्राम सभा है। ग्राम सभा में कृषि वैज्ञानिकों ने फसल की पैदावार बढानें के साथ-साथ किसानों से अपनी खेतों की मिटटी का परीक्षण करने की सलाह दी।
उन्होनें बताया कि जिस प्रकार व्यक्ति ज्यादा खाने से बीमार हो जाता है। उसी प्रकार अपनी फसल की पैदावार बढानें के लिए किसानों द्वारा अधिक मात्रा में खाद डाले जा रहे है। इन खादों की वजह से भूमि की उर्वरक क्षमता कम हो रही है, जिससे फसल की पैदावार की क्षमता घट रही है। मिटटी का परीक्षण होने से आपके खेतों में कौन सी फसल बोई जानी हैं एवं उसमें कौन सा कितना खाद डाला जाना हैं यह सब मिटटी परीक्षण के बाद कृषि विभाग द्वारा प्रत्येक किसान के खेत का मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाया जाता है, जिसमें सभी का उल्लेख किया जाता है।
जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पटेल ने ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं के प्रथम दिन एवं दूसरे दिन आयोजित की गई ग्राम सभा में ग्राम विकास की बनाई गई ग्राम विकास की कार्ययोजना की जानकारी ली। ग्रामणों ने बताया कि ग्राम सभाओं में पेयजल, जिस गांव में अंागनवाडी केन्द्र हैं लेकिन भवन नहीं हैं वहां भवन बनाने, मनरेगा से किसानों के भूमि को समलत करने के लिए मेढबंधान के कार्य,स्वच्छ भारत अभियान के तहत हितग्राहियों के यहां शौचालयों का निर्माण कराने के कार्य, गांवों में नल-जल योजना के तहत घर-घर तक पानी पहुंचाने का कार्य सहित अन्य कार्य भी शामिल किये गये है।
इस अवसर पर जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी भूपेन्द्र मेहरा जनपद पंचायत पनागर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओमकार सिंह, मनरेगा के सहायक लेखाधिकारी विनोद नेमा, मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी, जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment