कार्यालय जिला पंचायत-जबलपुर
गरीबी रेखा की
सूची
से
कटेंगे
अपात्रों
के
नाम
कलेक्टर ने ज्ञानालय
का
किया
शुभारंभ
जबलपुर,
9 मई, 2016 । ग्राम
उदय से भारत
उदय अभियान के
तहत जनपद पंचायत
सिहोरा की ग्राम
पंचायत घुधरी नवीन में
आज आयोजित की
गई ग्राम सभा
में गरीबी रेखा
की सूची से
अपात्र लोगों के नाम
काटकर पात्र लोगों
के नाम जोड़ने
का प्रस्ताव पारित
किया गया ।
कलेक्टर
महेशचन्द्र चौधरी की मौजूदगी
में आयोजित इस
ग्राम सभा में
गांव के प्रत्येक
घर का सर्वे
करने और शौचालय
विहीन घरों को
चिन्हित करने का
निर्णय भी लिया
। ऐसे घरों
में जहां शौचालय
बने है वहां
नीले रंग से
और जिन घरों
में शौचालय नहीं
है वहां लाल
रंग से चिन्ह
लगाया जायेगा ।
सरपंच श्रीमती प्रिया
पालीवाल की अध्यक्षता
में सम्पन्न हुई
ग्राम सभा में
जिनके यहां शौचालय
नहीं है उन्हें
शौचालय बनाने के लिए
पन्द्रह दिन की
मोहलत देने का
फैसला भी लिया
गया । इस
अवधि के बाद
खुले में शौच
जाने पर ग्राम
पंचायत अर्थदण्ड लगाएगी ।
ग्राम सभा में
जिला पंचायत सदस्य
वन्दना पटेल, सिहोरा के
एस.डी.एम.
फ्रेंक नोवल, कृषि विभाग
के उप संचालक
श्री आनंद मोहन
शर्मा, जिला पंचायत
की परियोजना अधिकारी
डॉ. परवीन कुरैशी,
जनपद सी.ई.ओ. आर.एन. सिंह,
तहसीलदार दीप्ति त्रिपाठी सहित
अन्य अधिकारी मौजूद
रहे ।
श्री
चौधरी ने ग्राम
सभा में उपस्थित
सभी पंचों को
अपने-अपने वार्ड
को खुले में
शौच मुक्त बनाने
की दिशा में
काम करने को
कहा । उन्होंने कहा कि
सभी ग्रामवासी अपने
गाँव को खुले
में शौच मुक्त
बनाने के लिए
अभियान चलाएं, जो लोग
खुले में शौच
करते हैं उनको
समझायें यदि वह
नहीं मानते हैं
तो उन्हें दण्डित
भी करें ।
श्री चौधरी ने
ग्रामीणों को अपने
गाँव को खुले
में शौच से
मुक्त कराने की
शपथ भी दिलाई
।
ग्राम
सभा में कलेक्टर
श्री चौधरी ने
ग्राम पंचायत घुघरी
नवीन के अलावा
इसमें आश्रित गाँव
मुस्करा, मुस्करी, नेगई एवं
शाहगढ़ में मनरेगा
से जल संरक्षण
के कार्य प्रारंभ
करने के निर्देश
अधिकारियों को दिये
। उन्होंने
कहा कि नेगई
एवं शाहगढ़ में
नल-जल योजना
प्रारंभ की जाये
।
श्री चौधरी
ने तहसीलदार एवं
पटवारी को निर्देशित
करते हुए कहा
कि जिन परिवारों
के यहां शौचालय
बने है उन्हें
आवासीय पट्टे प्रदान करने
में प्राथमिकता दी
जाये।
गांधीग्राम में ज्ञानालय
का
शुभारंभ:
ग्राम पंचायत घुघरी
नवीन के पूर्व
कलेक्टर ने गांधीग्राम
में पहुंच कर
ग्राम पंचायत भवन
में जिला पंचायत
की ओर से
बनाये गये ज्ञानालय
का शुभारंभ किया
। इस अवसर
पर उन्होंने कहा
कि ग्राम पंचायतों
में ज्ञानालय के
नाम से पुस्तकालयों
की स्थापना करना
जिला पंचायत का
अभिनव प्रयोग है
। इससे गाँव
के लोग भी
पंचायत में बनाये
गये ज्ञानालय में
पुस्तकें पढ़कर जागरूक
होंगे एवं दूसरों
को भी ज्ञान
की बातें बताएंगें
। ज्ञानालय
में धार्मिक पुस्तकों
के साथ-साथ
बच्चों की कहानियाँ,
युवाओं के लिए
सामन्य ज्ञान व पंचायत
प्रतिनिधियों के लिए
पंचायिका एवं म.प्र. संदेश
जैसी पत्र-पत्रिकाएं
ज्ञान बढ़ाएंगी ।
इस
अवसर पर कलेक्टर
ने ग्रामीणों से
चर्चा की और
गाँव को खुले
में शौच मुक्त
बनाने की शपथ
भी दिलाई ।
श्री चौधरी ने
ग्रामीणों की शिकायत
पर तहसीलदार एवं
पटवारी को सार्वजनिक
उपयोग की एवं
शासकीय भूमि को
अतिक्रमण मुक्त कराने के
निर्देश दिये ।
उन्होंने ग्रामीणों से कहा
कि गांधीग्राम पहले
स्वच्छ था आज
गाँव के अन्दर
एवं सड़कों के
दोनों ओर गंदगी
है । गाँवों एवं सड़कों
को स्वच्छ रखने
के लिए अभियान
चलाया जाये, जो
लोग खुले में
शौच के लिए
बाहर जाते हैं
उन्हें दण्डित किया जाये
।
मीडिया अधिकारी
जिला
पंचायत जबलपुर




No comments:
Post a Comment