न्यूज़ पेपर कटिंग

Tuesday, 17 May 2016

News & Photo.17.05.2016

कार्यालय-जिला पंचायत, जबलपुर
ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की कलेक्टर ने की समीक्षा
डाटा फीडिंग में ढिलाई बरतने पर सभी जनपद सी... को नोटिस

जबलपुर 17 मई 2016   कलेक्टर महेशचन्द्र चौधरी ने आज शाम जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत जिले में अभी तक आयोजित की गई गतिविधियों की समीक्षा की और अभियान के दौरान हुए कार्यों, ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों, ग्राम विकास की बनी कार्ययोजना की ऑनलाइन फीडिंग में ढिलाई बरतने पर जिले की सभी सात जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये हैं उन्होंने कहा कि नोटिस का संतोषजनक जवाब मिलने पर इन अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी और उनकी दो-दो वेतन वृद्धियां भी रोकी जायेंगी
                कलेक्टर ने जिला पंचायत कार्यालय में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों की बैठक ली और विभागीय गतिविधियों का व्यौरा लिया उन्होंने अधिकारियों को अभियान के तहत सौंपे गये दायित्वों का निर्वाह पूरी गंभीरता से करने की कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि थोड़ी-सी भी चूक या ढिलाई उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की वजह बन सकती है
                जिला पंचायत के सभाकक्ष में कलेक्टर द्वारा ली गई इस बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह, अपर कलेक्टर छोटे सिंह, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय टी.एस. मरावी एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मौजूद थे
श्री चौधरी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत आयोजित प्रथम, द्वितीय एवं तीसरे चरण की ग्राम सभाओं में ग्राम विकास की बनाई गई कार्ययोजना, गरीबी रेखा की सूची से नाम काटने एवं जोड़ने की कार्यवाही एवं कृषि ग्राम सभा में किसानों द्वारा मिट्टी परीक्षण एवं बीज उन्नत खेती करने के लिए की गई खाद्य बीजों की मांग, किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए हितग्राहियों के नामों की जानकारी, पेंशन उपलब्ध कराने, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड बनाने, नामांतरण, खसरा नकल, ऋण पुस्तिका उपलब्ध कराने आदि की जानकारी तत्काल ऑनलाइन किया जाये
आज से लगेंगे जनपद स्तर पर शिविर -
                कलेक्टर ने बैठक में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत डाटा फीड कराने के लिए सभी जनपद पंचायतों में सुबह 8.30 बजे से शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिये उन्होंने कहा कि इन शिविरों में ग्राम पंचायत के सचिव ग्राम रोजगार सहायक एवं पटवारी तीनों चरणों की ग्राम सभा की कार्यवाही विवरण के साथ मौजूद रहकर ग्राम उदय से भारत उदय के पोर्टल पर समग्र डाटा की फीडिंग करेंगे
कलेक्टर स्वयं करेंगे निरीक्षण -
                श्री चौधरी ने कहा कि ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के डाटा की फीडिंग कराने के लिए सभी जनपद पंचायतों के मुख्यालयों में आयोजित किये जा रहे शिविरों की मॉनीटरिंग स्वयं करेंगे सभी जनपद पंचायतों में औचक निरीक्षण कर कार्य की मॉनीटरिंग की जाएगी शिविर में जो अधिकारी अपने कार्य करने में लापरवाही करते पाये जायेंगे उन्हें तत्काल निलंबित किया जाएगा
उपस्थिति पंजी का करें बारीकी से अवलोकन -
                कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत तीनों चरणों में की गई ग्राम सभाओं में ग्रामीणों की उपस्थिति के लिए बनाई गई पंजी का बारीकी से अवलोकन करें उन्होंने इन अधिकारियों से कहा कि ग्राम सभाओं में मौजूद ग्रामीणों की वास्तविक संख्या को ही ऑनलाइन दर्ज किया जाये   श्री चौधरी ने कहा कि आंकड़ों से यह स्पष्ट हो रहा है कि ऑनलाइन फीडिंग में ग्राम सभाओं में ग्रामीणों की उपस्थिति कम दर्ज की जा रही है
राजस्व अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी-
                कलेक्टर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के दौरान गरीबी रेखा से नाम कटने एवं जोड़ने, छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने, किसानों को ऋण पुस्तिका, खसरा, नकल आदि के प्रकरणों का शिविर के माध्यम से निराकरण किया जाये
जल संरक्षण के कार्य तत्काल करें प्रारंभ-
                समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्गों एवं अन्य सभी मार्गों के पांच किलोमीटर के आसपास गाँव में जो भी शासकीय तालाब हैं उनका तत्काल जनभागीदारी से गहरीकरण का कार्य प्रारंभ करने की कार्यवाही की जाये   उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए ऐसे तालाबों को चिन्हित करते हुए सभी तालाबों की जनभागीदारी से सफाई एवं गहरीकरण के कार्य कराया जाये
                                               मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर




No comments:

Post a Comment