न्यूज़ पेपर कटिंग

Monday, 16 May 2016

16-5-2016

 कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
//समाचार//
दिव्यांगों के लिये रोजगार मेला 20 को
जबलपुर 16 मई 2016। ग्राम उदय से भारत उदय अभियान एवं दिव्यांग उन्नयन कार्यक्रम के तहत जिले के बेरोजगार दिव्यांगों के लिए रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 20 मई 2016 को प्रातः 11ः 00 से पंडित लज्जा शंकर झा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दिव्यांगों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक टी.एस. मरावी ने बताया कि जिले के पढे लिखे होनहार एवं दिव्यांग जो अपने पैरों पर खडे होना चाहते है ऐसे दिव्यांगों के लिए यह दिव्यांग मेला महत्वपूर्ण है। मेले में चेम्बर ऑफ कामर्स के प्रतिनिधि के साथ-साथ जिले की कई अन्य संस्थाएं भी शामिल होगी और प्रतिभावान दिव्यांग छात्र-छात्राओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए चयन करेगी। 
श्री मरावी ने बताया कि मेले में निजी संस्थाओं के अलावा दिव्यांगों को शासन की विभिन्न स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए लीड बैंक के मैनेजर, एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहेगे। उन्होंने सभी दिव्यांगों से अपील की कि वह सभी अपने-अपने समस्त दस्तावेजों के साथ मेले में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाये।

मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment