न्यूज़ पेपर कटिंग

Thursday, 19 May 2016

News & Photo.19-05-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
समाचार
ग्राम सभा में लिये गए निर्णयों की जानकारी देने होंगी ग्राम सभायें
                               
जबलपुर 19मई  2016 ग्राम उदय अभियान से भारत उदय अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में तीनों चरणों की ग्राम सभा में लिये गये निर्णयों की जानकारी देने के लिए जिले की सभी जनपद पंचायतों की ग्राम पंचायतों में 23मई से 29 मई तक चरणबद्व तिथियों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि जिले के सभी सातों जनपद पंचायतों की ग्राम पंचायतों में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत तीनों चरणों केी ग्राम सभाओं में हितग्राहियों द्वारा दिये गये आवेदनों का निराकरण करने के उद्वेश से सभी ग्राम पंचायतों में अंतिम चरण की ग्राम सभाओं का आयोजन 23मई से 29 मई तक चरण बध्द तिथियों में  किया जाएगा।
उन्होनें बताया कि जनपद पंचायत जबलपुर की 80 ग्राम पंचायतों में 23 को, पनागर की 62 ग्राम पंचायतों में 24 को, कुण्डम की 68 ग्राम पंचायतों में 25 को, पाटन की 78 ग्राम पंचायतों में 26को, शहपुरा की 84 ग्राम पंचायतों मे 27 को, सिहोरा की 60 ग्राम पंचायतों में 28 को, एवं जनपद पंचायत मझौली की 84 ग्राम पंचायतों में 29 मई को अभियान की अंतिम ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।
श्रीमती सिंह ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित की गई तीनों चरणों की ग्राम सभाओं में लिये गये निर्णयों की जानकारी, ग्रामीणों द्वारा ग्राम सभा में प्रस्तुत किये गये आवेदन पर क्या कार्यवाही की गई हैं उसकी जानकारी, गरीबी रेखा में नाम जोडने एवं काटने की कार्यवाही से ग्राम सभा में अवगत कराया जाएगा।

पोर्टल पर सभी गतिविधियों को करें फीडः सीईओं जिला पंचायत
जबलपुर 19मई  2016 ग्राम उदय अभियान से भारत उदय अभियान के तहत तीनों चरणों की ग्राम सभाओं में विभाग वार एवं कार्यवार की गई गतिविधियों की जानकारी पोर्टल पर फीड की जाये। जिन ग्राम पंचायतों की समय-सीमा में जानकारी फीड नहीं की गई उनके विरुध्द कडी से कडी कार्यवाही की जाएगी। उन्होने जनपद स्तर के सभी विभागों को ग्राम सभा में लिये गये कार्यो का शत-प्रतिशत फीड कराने के निर्देश दिये।
उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने आज जनपद पंचायत पनागर के सभाकक्ष में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत समग्र डाटा की फीडिंग कराने के लिए आयोजित किये गये शिविर में दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओमकार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मीडिया अधिकारी

जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment