न्यूज़ पेपर कटिंग

Wednesday, 27 August 2014

Date 27-08-2014

एक सप्ताह में पूर्ण करें हाथ धुलाई युनिट
साठ हजार से अधिक विद्यार्थी एक साथ हाथ धोकर बनायेगें वल्र्ड रिकार्ड

जबलपुर 27 अगस्त 2014: पच्चीस सितम्बर से प्रारंभ हो रहे विशेष स्वच्छता अभियान (स्वच्छ मध्यप्रदेश अभियान) में जिले की चिहिंत की गई शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में एक सप्ताह में हाथ धुलाई यूनिट अनिवार्य रूप से पूर्ण की जाये। शालाओं में बनाये गये शौचालयों की अभी से साफ-सफाई का कार्य किया जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में दिये।
उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हाथ धुलाई का कार्यक्रम कर ’’गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड में  भी स्थान दिलाने के लिए प्रयास होगा।
श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस अभियान में जिन विभागों को जिम्मेदारी सौपी गई हैं वह अभी से इस कार्य में लग जाये ताकि समय पर उक्त कार्य किया जा सके।
उन्होने निर्मल भारत अभियान के नोडल अधिकारी आशीष व्यौहार को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वच्छता मध्यप्रदेश अभियान से संबंधित सभी निर्देश शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला बाल विकास, सामाजिक न्याय के विभाग प्रमुखों को तत्काल प्रेषित किये जाये।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय, परियोजना अधिकारी तकनीकी भूपेन्द्र मेहरा, जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी, महिला बाल विकास अधिकारी एवं पीएचई के कार्यपालन यंत्री मौजूद रहे।



                                  मीडिया अधिकारी
                                             जिला पंचायत जबलपुर

Saturday, 23 August 2014

date 23-8-2014

                                                कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर      
                                                             //प्रेस विज्ञप्ति// 
                    
 अभिसरण से बनाये मुर्गीपालन शेड

      जबलपुर 23 अगस्त 2014। मनरेगा योजना एवं वाटरशेड के अभिसरण से स्व-सहायता के लिए मुर्गीपालन शेडों का निर्माण कराये कराये। जो भी निमार्ण कार्य किये जा रहे है उनमें सूचना पटल अनिवार्यरुप से लगाये जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने  गत दिवस जनपद पंचायत कुण्डम की ग्राम पंचायत झिरिया एवं हरदुलीकला में निर्माण कार्यो के निरीक्षण के दौरान दिये। 
     उन्होनें ग्राम पंचायत झिरिया के ग्राम बिलगवां में वाटरशेट के तहत बनाये गये स्व-सहायता समूहों के सदस्यों की बैठक लेकर समूह के सदस्यों से बचत की जानकारी ली। 
     श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मनरेगा की उपयोजना मेरा खेत मेरी माटी योजना से जोडते हुए मुर्गी पालन शेड का निर्माण कराया जाये। 
उन्होने महावीर स्वसहायता समूह द्वारा बनाये गये मुर्गी पालन शेड को जिला स्तर से वाटर शेड योजना के तहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिये है ताकि मुर्गी पालन का कार्य शीघ्र अतिशीघ्र कराया जा सके। 
    श्री सिह ने ग्राम पंचायत हरदुलीकला में मनरेगा पंचपरमेश्वर, मर्यादा अभियान एवं वाटर शेड की आजीविका से संबंधित निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया और कार्यो को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये ।
       निरीक्षण के दौरान राजेन्द्र सिंह चैहान, पवन राय सहित वाटर शेड समिति के अध्यक्ष व सचिव मौजूद रहे। 

  मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

Wednesday, 20 August 2014

date 20-8-2014

             
         कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर        
   //प्रेस विज्ञप्ति// 
                   
सदभावना की दिलाई शपथ 

            जबलपुर 20 अगस्त 2014। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने जिला पंचायत के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सदभावना दिवस पर शपथ दिलाई।
 इस अवसर पर उन्होने कहा कि आज के दिन को सदभावना दिवस के रुप में मनाने के साथ-साथ आज से 3 सितम्बर तक ’’साम्प्रदायिक सौहार्द पखवाडे’’ के रुप में मनाया जाये, जिसमें सभी धर्मों भाषाओं और क्षेत्रों के लागों के बीच राष्ट्रीय एकता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना उत्पन्न की जायें। 
       इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, सामाजिक न्याय विभाग की सयुक्त संचालक राजश्री राय, जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी कल्पना पाण्डेय, डा. परवीन कुरैशी, भूपेन्द्र मेहरा, वरिष्ट लेखाधिकारी कविता पटेल, लेखाधिकारी मंगला निगम, तकनीकी विशेषज्ञ राजेन्द्र सिंह चैहान, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक, शैलेन्द्र अग्रवाल, परियोजना अर्थशास्त्री वबीता कोल, महिला बाल विकास अधिकारी एच.पी.शर्मा, अधीक्षक राजेश ठाकुर सहित जिला पंचायत के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
  मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर



Tuesday, 19 August 2014

date 19-8-2014

382 ग्राम पचायता के सचिवों  के हुए तबादलें    

                        जबलपुर 19 अगस्त 2014: जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने विगत दिवस म.प्र.शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल के आदेश के मुताबिक जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति के अनुमोदन के बाद जिले की 382 ग्राम पंचायतों के सचिवों के स्थानांतरण किये गये है। जनपद पंचायत जबलपुर की 69, कुण्डम की 45, मझौली की 50, पाटन की 66, पनागर की 53,शहपुरा की 60 और जनपद पंचायत सिहोरा की 39 ग्राम पंचायतों के सचिवों का  स्थानांतरण किया गया है। श्री सिह ने  स्थानांतरित किये गये सभी सचिवों को तीन दिन में नई पद स्थापना वाली ग्राम पंचायतों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिये है। 
                          जारी आदेश के मुताबिक जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत कुडारी के सचिव घनश्याम कुशवाहा को बम्हनी बरेला, ढोड़ा के डेलन सिंह पटेल को हरदुली, तिलहरी के अखिलेश्वर सिंह को जमतरा, कालादेही के बद्री प्रसाद यादव को पिपरिया रैपुरा, मनकेडी के मल्लु प्रसाद झारिया को तिन्सी, ऐठाखेड़ा के संतोष प्रधान को टीगन, चारघाट के मनोज अग्रवालको सालीवाडा गौर, सिलुवा सुकरी के रवि कुमार उइके को रींवा, धनपुरी के प्रहलाद पटेल को पहाडीखेडा, बल्हवारा के नारायण पटेल को बिलहरी, सलैया सुरेश कुमार पटेल बैरागी हिनौ. भौई के कालूराम गौड को हिनोतिया भोई, खापा के परसराम चैकसे को बम्हनी धवई, महगंवा बरेला के विनीत दुबे को कुकरीखेडा, मलारा के अंनतराम पटेल को महंगवा डूंगा, तेवर के देवेन्द्र सिंह लोधी को आमाहिनौता, डुगरिया के प्रवीण वडगैंया को पिपरिया खुर्द, हर्रई के अम्बिका पटेल को घाटपिपरिया, कुकरीखेडा की उमा सुल्लेरे को तिलहरी, देवरी पटपरा के शाहभान सिंह को ढोंडा, पहाडीखेडा के मूलचंद पटेल को कुडारी, निगरी की स्वाती पटैल को सहजपुरी, बरगी के सुभाष पांडै को घुंसौर, खापाग्वारी के रूपराम सेन को रूपराम सेन, रीवा के रज्जू पटेल को सिलुवा सुकरी, डूडी के राजेश तिवारी को मलारा, सिहोरा के रामसहाय पटेल को महगवां परतला, बिलहरी के दीनदयाल चैकसे को बल्हवारा, आमाहिनौता की सरिता पटेल को पिण्डरई तेवर, पडुवा के गोपाल पटेल को पिपरिया मेडिकल, सुकरी के उमाकांत दुबे को कालादेही, सोहड के बबलू पटेल को बरबटी, जमतरा की शीला सिंह को खम्हरिया, बम्हनी (धवई) के सुशील चैकसे को सालीवाडा द्वेवदार, पिपपिया रैपुरा  के रामदीन पटेल को सुकरी, पिपरिया कला के जितेन्द्र पाठक को महगवां बरेला, मोहास की प्रेमकुमारी को बहोरीपार, मगरघा के दिमाक सिंह पटेल को बरगी, मंगेली के सोनू सेन को हर्रई, सालीवाडा दे. के ओमप्रकाश साहू को हुल्की, बम्हनी बरेला के नंदलाल झारिया को धनपुरी, पिपरिया मेडि. के राममनोहर उपाध्याय को कुगंवा, अधुआ, अरूण कुमार पटैल को पडुआ , हरदुली की रश्मि पासी को मुकुनवारा, तुनिया की सुधा नायर को बंदरकोला, पिपरिया खुर्द, सुरेश प्रसाद परस्ते के चारघाट, हुल्की के गोविन्द साहू को खापाग्वारी, बैरागी के मुकेश कुमार कुर्मी को सलैया, बरबटी के प्रेमलाल पटेल को मनकेडी, महगंवा परतला के विजय खडैया को सिहोरा, महगंवा डूगा के मनोज श्रीवास्तव को डूंडी, बंदरकोला के बालगोविन्द पटेल को सोहड, सहजपुरी के रूपेश कु.टेहनगुरिया को तुनिया, पिण्डरई तेवर के प्रकाश लोघी को तेवर, खम्हरिया के रविशंकर नामदेव को पिपरियाकला, घुन्सौर के शिवशंकर यादव को ऐठाखेडा, कुगंवा के महेन्द्र्र कोष्टा को अंधुआ, सालीवाडा बरगी के अरविंद शुक्ला को देवरी बसनिया, देवरी बसनिया के जयराम मरावी को बिलगडा, बिलगडा के बुनेश झारिया को हिनौतिया बारहा, सगडा झपनी के संजय झारिया को जोधीढाना, जोधीढाना के चंद्रशेखर महरा को सगडा झपनी, बढैयाखेडा के आशीष दुबे को पडवार, हिनौतिा बारहा के धर्मेंन्द्र कुलस्ते को कुण्डम, अनिल चैबे नान्हाखेडा से पडरिया कला सिहोरा, माखनलाल मरावी घाट सिमरिया से कुवंरपुर पाटन, कोमल विश्वकर्मा मुकनवारा से जटवा पाटन, मनीष सोनकर बहोरीपार से सिगलदीप पनागर, विनोद साहू तिन्सी से रिछाई पनागर। 
        जनपद पंचायत पाटन के सिमरिया कतोंरा के ब्रजेश पुरी को रमखिरिया,जूरीकला के संतोष कुमार लडिया को धनेटा, मेढी के वेदप्रकाश पटेल को खमोंद, जमुनिया के शिव नारायण यादव को पडरिया ब्यौहारी, मिडकी के रचना सिंह राजपूत को कोनीकला, कोनीकला के मिठाईलाल को उडना पौंडी, दिधोरा के भरत कुमार रजक को सूखा लुहारी, रमखिरिया के सुरेश दुबे को सुर्रई, धनेटा के राजेन्द्र सिंह लोधी को ग्वारी, सिमरिया सुरैया के ब्रजेश बाजपेई को गुरुपिपरिया, सुरई के जगनलाल गौंड को कुसली, थाना की संगीता छत्री यादव को मादा, करारी (मनक्वारा) के   योगेश/कैलाश पटेल को सहसन पडरिया, खंमोद के डेलनसिंह को जरोंद, बिलखरवा के शिव कुमार शर्मा को उजरोड, नीची के शिवकुमार पटैल को छेंडी, बडखेरा, गोपपुर के रहीससिंह को बूढीकोनी, लुहारी (सूखा) के शारदा प्रसाद पटैल को आरछा, महगंवा सडक के जगत/साहब सिंह को तमोरिया, कांकरखेडा के कुवंरलाल कुररिया को सरोंद, सहसन (पडरिया) के संतोष कुमार को करा सिमरिया, सरोंद के सुनील कुमार रोहितास को कांकरखेडा, पडरिया (भमक) के जालम सिंह लोधी को सिमरिया (सुरैया), ग्वारी के अजय सिंह ठाकुर को घाना, छेंडी के ओमप्रकाश पटेल को रिमझा, पौंडी छपरी के अशोक असाटी को बोरिया, बूढीकोनी के राजकुमार यादव को पौंडीकला, पौडी कांटी के रेवा प्रसाद दुबे को कांटी धमनी, कांटी धमनी के मुकेश तिवारी को पौंड़ीकांटी, बरोदा हडा के नीरज नामदेव को गोपपुर, पौंडी उडना के भैया जी पटैल को दिघौरा, कुशली के सचिन राजपूत को मुर्रई, गुरूपिपरिया के नरेन्द्र शर्मा को हरदुआ मढवा, बोरिया के मनेाज सिंह ठाकुर को गंजखमरिया, नुनसर के राजेश/मुन्नालाल यादव को नीची, रियाना के आनन्द कुमार चडार को सकरा, जरोंद के मनोज पटेल को बरौदा हडा, गंजखमरिया के गनेश प्रसाद दाहिया को नुनसर, उडना सडक के नवीन पटैल को पडरिया (भमक), कैमोरी के कल्लूलाल चक्रवर्ती को घटेरा, पौडी राजघाट के सुनीता सिंह लोधी को डुंगरिया, सकरा के गौरी परते को महगंवा सडक, बगसवाही के सब्बूलाल झारिया को गाडाघाट, गाडाघाट के गजेन्द्र सिंह राठौर को जूरीकला रिमझा के प्रमोद कुुमार सेन को जमुनिया, उजरोड के  रामस्वरूप नारायण पटेल को बिलखरवा, जटंवा के राजेश कुमार अहवासी को पौंडी छपरी, बरोदा छेंडी के शंक्ति नारायण बजरंग पटेल को मेढ़ी, आरछा के जे.पी. तिवारी को लुहारी, पडरिया ब्यौहारी के राजेन्द्र गुल्ली पुरी को रियाना, हरदुआ (पौंडी) के संजय कुमार तिवारी को बरौदा (छेडीं), कैथरा के अशोक पटेल को खजरी भमका, बेनीखेडा के राम गोपाल तिवारी को लुहारी (काटी), तमोरिया के अनिल कुमार चडार को कैमोरी, मादा के हल्कू प्रसाद तिवारी को थाना, घटेरा के राजीव सिंह को सहसन धनेटा, ककरेहटा के जगत सिंह  को पौडी (राजघाट), महुआखेडा के प्रीतमलाल झारिया को बगसवाही, सहसन धनेटा के सोनू चडार को ककरेहटा, खजरी भमका के ललित कुमार दुबे को कैथरा, हरदुआ (मंडवा) के मनीष पटैल को आगासौद, भिलौदा के रत्नेश साहू को गरियारी, ग्राम पंचायत खजरी दोनी की सुधा भल्लावी को केवलारी पनागर भीसम सिंह को गनियारी से रिवझा मझौली कुवंरसिह राजपूत लोहारी कांटी को गूुरजी मझौली और डुगरिया के अनिल कुमार राय को सालीवाडा बरगी जबलपुर स्थानांतरण किया गया है। 
जनपद पंचायत कुण्डम के जैतपुरी (देव0) के श्यामसिंह को सलैया, मोहनी के प्रीतम सिंह को घुघरा, देवरीकला के संतोषसिंह कुशराम को झिरमिला, मखरार के रामप्रसाद को खैरी, जुझारी के कत्तूसिंह को इमलई, पिपरिया के सुभाष पटेल को टिकरिया,लौहकरी के कविता दुबे को अमझर, जमगांव के शंकरसिंह को बघराजी, रमपुरीकला के भागसिंह को कुरगवां, हरदुलीकला के धर्मेन्द्रसिंह उइके को कुड़ेहरदुली, खैरी के धीरूसिंह को मखरार, डबराकला के राजेशसिंह को जैतपुरी कुण्डम, बघराजी के विनीश साहू को लहसर, कुड़ेहरदुली के लखनसिंह को हरदुलीकला, डोली के भागसिंह को जुझारी, कुरगवां के दिम्मूसिंह को कस्तरा, चैरईकला के जियालाल मार्को को मोहनी, भजिया के अर्जुनसिंह को लौहकरी, सातावेली के गेंदसिंह तेकाम को मडईकला, दरगढ़ के लालसिंह बरकड़े को सदाफल, घुघरा के गुलाबसिंह को सरौली, गुरैया के बारेसिंह बरकड़े को डबराकला, खुक्खम के भगतसिंह को डोली, सरौली के मुन्नासिंह बरकड़़े को दरगढ, गौरी के फौदीसिंह को ददरगवां, झिरमिला के शेख इज्राइल को आमाटिटहा, नवरगवां के भद्दूसिंह को देहरीखुर्द, कल्याणपुर के मुकेश पटेल को देवरीकला, सहदरा के गनपतसिंह को चैरईकला, कस्तरा के विशाल सिंह को रमपुरीकला, इमलई के प्रकाश सिंह को खुख्खम, देहरीखुर्द के अशोकसिंह को नवरगवां, बीजापुरी के राजकुमार दाहिया को भजिया, ददरगवां के रामनिवास आर्मों को कुबरहट, कुबरहट के जेलसिंह को गौरी, फिफरी के जहीर खान को गुरैया, सरसवां के  मति सुशीला बरकड़े को सातावेली, सदाफल के प्रभातसिंह ठाकुर को सरसवां, अमझर के सुनील दाहिया को कल्याणपुर, लहसर के भगवन्ता प्रसाद को जमगांव, मड़ईकला के गंगासिंह को सहदरा, टिकरिया के   नारायणसिंह को पिपरिया, कुण्डम के रविसिंह मरावी को बीजापुरी, महेशपुरी के कमलेश सिंह को संजारी और ग्राम पंचायत संजारी महेश सोनी को भिडकी पाटन पदस्थ किया गया है। 
जनपद पंचायत पनागर की ग्राम पंचायत सुन्दरपुर के श्यामलाल यादव को ककरतला, बरौदा के  किशन पटेल को खम्हरिया, सुहागी के  रामा उसरेठे को कन्दराखेड़ा, बघौड़ा के  मनोज पटेल को खजरी, पड़री के नारायण सिंह ठाकुर को इमलई, मनकवारा के सोनेलाल पटेल को लखना, मुडि़या के भारत पटेल को इमलिया टिकारी, कालाडूमर के ईश्वरदास पटेल को बम्हनौदी, रिछाई के सुषमा सेंगर को खैरी, मोहनिया के अखिलेश पटेल को बडखेरी, रैगवां के प्रहलाद पटेल को करमेता, निरन्दपुर के धीरेन्द्र पटेल को कालाडूमर, बम्हनौदी के राजेन्द्र पटेल को निरंदपुर, बम्हनौदा के  मनोज तिवारी को सरसवां, सूरतलाई के अमोल प्रताप सिंह तोमर को नगना, रैपुरा के  नरेन्द्र पटेल को बडखेरा, पिपरिया उमरिया के सुजीत महोबिया को महगवां ककरतला, बड़खेरी के  विनोद तिवारी को इमलिया परियट, नगना के नन्दकिशोर पटेल को मोहास, कन्दराखेड़ा के  सुरजीत पटैल को मुडि़या, उमरिया चैबे के नन्दकिशोर पटेल को मनकवारा, महगवां ककरतला के  धनेश कुमार केवट को पिपरिया , सरसवां के  शिवकुमार पटेल को बरौदा, गुड़गवां के  सुशील पटेल को खिरियाकला, इमलई के ऋषि पटेल को मोहनिया, मटामर के रोहणी रजक को धरहर, उमरिया के  सुनील पटेल को महगवां टगर, खम्हरिया के  बालमुकुन्द चड़ार को पडरी, भरदा के  गनपत कोल को रैपुरा, पडरिया के  अंकेश बडगैया को तिवारीखेडा, तिलगवा के कल्लूराय को निपनिया, निपनिया के  बद्री कोल को पडरिया, मंहगवां टगर के राजेश पटेल को पठरा उमरिया, धरहर के  भगवानदास को मटामर, खैरी के तिलकराज सोनकर को मढई, ककरतला के धनीराम केवट को सुहागी, औरिया के  मनीष पटेल को मंगेला, करमेता के  आकाश चैबे को सूरतलाई, बड़खेरा के  संजय अवस्थी को भरदा, पठरा के राजेन्द्र पटेल को उमरिया पठरा, इमलिया परियट के  धनेश शुक्ला को उमरिया चैबे, मोहास के  दीपा चतुर्वेदी को बघौडा, सूखा के  संतोष रजक को ओरिया, खिरियाकला के  सुभाष पटेल को गुड़गवां, लखना के  भारत प्रसाद लोधी को गुलौदा, वीरनेर के  प्रीतिबाला दुबे को निभौरा, निभौरा के  नीलू दाहिया को उर्दुवाकला, उर्दुवाकला की स्वागिता मरकाम को वीरनेर, ग्राम पंचायत महाराजपुर के अनूप प्रताप यादव को खजरीदोनी पाटन, केवलारी के अशोक कुमार दुबे को कटरा बेलखेडा पाटन, मंगेला के हेमंत साहू को नान्हाखेडा जबलपुर, इमलिया टिकारी के राजकिशोर ठाकुर को मोहास जबलपुर स्थानातरित किया गया है। 
जनपद पंचायत शहपुरा कूंड़ाकलाॅ के राजेन्द्र प्रधान को मातनपुर, जमुनिया(पुरानी ) के सतीश राय को  देवरी नवीन, किसरौद के जनक पटेल को सिहौदा, सेमरा के राजेन्द्र प्रसाद झारिया को  खुलरी, कैथरा के राजेन्द्र पटैल को बरखेडा, बिजौरी के कुंजविहा खरे को भिडकी, कंचनपुरी के भगवानदास ठाकुर को  कोहला, सालीवाड़ा के राजाराम गौंड को कुसमी, बिलपठार के शरद सिंह राजपूत को मालकछार, दामन खमरिया के  बदीप्रसाद डेहरिया को डोंगरझांसी, सहजपुर के सबुज दत्ता को  छपरट, कुटरी के दिम्मूलाल झारिया को सुन्द्रादेही, छपरट के  सूर्यकांत वास्तव को  मगरमुंहा, बसेड़ी के गोविद तिवा को  मेरेगांव, पथरिया के द्वारका विश्वकर्मा को भैरोघाट, बरखेड़ा ( सहजपुर ) के राजेश कुमार पटेल को  भमकी, ड़ोंगर झांसी के मुन्ना पाल को बिजौरी, भीकमपुर के ढिमोलेसिंह राजपुत को  कुलौन, कुसमी के   गिरनसिंह पटैल को  बिलपठार, मगरमुहाॅ के चन्द्रभान सिंह परिहार को किसरौद, गंगई के इन्द्रपाल सिंह को  बरखेडा गगई,नोनी के गनेश सिंह पटेल को घुंसौर, हिनौतिया के मदन सिंह को  करहैया, देवरी नवीन के   रामजी गौंड को  चिरापौडी, घुन्सौर के प्रदीप पटैल को नोनी,नटवारा के बलराम अवस्थी को  भीटा, बिजना के दीपनारायण पटेल को चरगवां, खैरी के धनसिंह को  सालीवाडा, अहमदपुर के संदीप जैन को सुनवारा, मालकछार के श्यामलाल को बिजना, भैरोघाट के लिखीराम प्रजापति को मनकेडी, सिहौदा के अनंत शुक्ला को कैथरा, मातनपुर के  कु निशा दिर्घरा को गुंदरई, कुशली के लखनसिंह को  सुनाचर, नयानगर के राम कुमार दीक्षित को सूखा, भीटा के यशवंत ठाकुर को पिपरियाकला, बरखेड़ा ( गंगई ) के विजय कुमार साहू को  गंगई, भमकी के  हरिवंश पटैल को अहमदपुर, सूखा के स्वरूपसिंह गौंड़ को दामनखमरिया, चरगवां पुरानी के टेक सिंह को देवरी पुरानी, पटी चरगंवाॅ के भागीरथ सिंह को कंचनपुरी,मनकेड़ी के थम्मनसिंह को पथरिया, कोहला के शंकरलाल यादव को धरमपुरा, चिरापौड़ी के कवि सिंह गौड को पटीचरगवां, पिपरिया (कनवास) के राकेश सिंह पटेल को  नटवारा, सुनाचर के यशवंत तिवारी को कुशली,खुलरी के भगवानदास लोधी को  ललपुर, मेरेगांव के शंकरलाल अग्रवाल को कुटरी, रमखिरिया के रूद्रपाल सिंह को सुरई, पिपरिया कलाॅ के गनेेश ंिसह को हिनौतिया, समदपुरा के चंद्रभान सिंह को खैरी, धरमपुरा के उमेश पाठक को पिपरिया कनवास, हीरापुर बंधा के मोना वंशकार को बिल्हा,बेलखेड़ी के ओमप्रकाश सिंह को हीरापुर बंधा, देवरी पुरानी के टीकाराम प्रभा को नयानगर,ग्राम पंचायत कुलोन के धर्मेन्द सिह राजूपत को डुगरिया जबलपुर भिडकी के लक्ष्मीनारायण गोटिया को फिफरी कुण्डम, नीची के बलीराम सल्लाम केा देवहरा कुण्डम, गुदरई के भगवान सिह को महेशवरी कुण्डम, करहैया के अरविन्द सिह राजपूत को महारापुर पदस्थ किया गया है। 
जनपद पंचायत सिहोरा की ग्राम पंचायत खिरहनी कला के रामशंकर विश्वकर्मा को गिदुरहा, फनवानी  के  हश कुमार झारिया को जुझारी, जुझारी के  रोहनराज को गुनहरू, बुधारी  के  सुनील साहू को रानीताल, गुनहरू के जितेन्द्र मेहरा को भाटादौन, रानीताल के रावेन्द्र कुमार झारिया को मकुरा, भाटादौन  के  आशीष कुमार साहू को फनवानी, नुन्जी के  हरिकांत पटैल को खभरा, हृदयनगर के  गया प्रसाद को को बुधारी, टिकरिया नवीन के भरतकुमार झारिया को बुधुआ, अगरिया के राजभान बढई को मढा बंजर, खजुरी के  दिनेश कुमार पटेल को देवनगर, खभरा के गोकुल प्रसाद यादव को कुशियारी, अमगवां के  जयकुमार पटैल को मढ़ा परसवारा, पड़रिया कला के गणेश प्रसाद गर्ग को कुम्ही सतधारा, जुनवानी कला के  रामलाल पटैल को बेला, देवरी (नवीन) के हुकुमचन्द पटेल को टिकरिया नवीन, रजगवां  के लालजी विश्वकर्मा को बंधा, देवनगर के  हनुमान प्रसाद पटैल को हृदयनगर, छनगवां के सुशील पटैल को भण्डरा, आलगोड़ा के  राजेश चैबे को खजरी, बंधा के  विनोद तिवा को रमखिरिया, मढा बंजर  के  पुरूषोत्तम यादव को रजगवां, मोहसाम के  शिवचरण को को जुनवानीकला, कुशयारी के संतकुमार दुबे को नुन्जी, मढा परसवारा के  शिव कुमार को को अमगवां, रमखिरिया के दीपक कुमार गुप्ता को अलगोडा, मकुरा के राजकुमार भुमियां को अगरिया, प्रतापपुर के  राममिलन यादव को सैलवारा, भण्डरा के  जगमोहन पटैल को छनगवां, सैलवारा के दिनेश कुमार काछी को सरौली, गिदुरहा के चंद्रभान बर्मन को खिरहनीकला, झांसी  के मनोज पटेल को केवलारी, ढकरवाह के नरेश दहायत को देवरीनवीन, सरौली के  भरतकिशोर दाहिया को झांसी, बुधुआ के  प्रमोद पाण्डेय को खितौला खम्परिया, कुर्रो के  उदयभान शुक्ला को सिंघुली, बेला के माधव प्रसाद रजक को ढकरवाह, ग्राम पंचायत केवलारी के सुनील कुमार भगवानी को देवरी रजवई मझौल स्थानांतरण किया गया है। 
जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत पहरूआ के छत्रपाल सिंह को मड़ई, पोला के महेन्द्र पटैल को लोहारी लडोई, लखनपुर के मनोहर पटैल को बरगवां दरांची, धनगवां के चन्द्रकला को बरगी, पड़वार के सुदामा तिवारी को पाली मझगंवा, अमगवां देवरी के माया तिवारी को कांकरदेही, इन्द्राना के संजय असाटी को कापा, दोनी के प्रमोद कुमार तिवारी को बीछी, खिन्नी के अनिल कोल को मुरैठ, उमरिया जुझारी के ब्रम्हसिंह को गौरा नेगई, बरगी के श्याममणि मिश्रा को मोहला, खांड़ के कोमल प्रसाद झारिया को टिकुरी, टिकुरी के राजेन्द्र कुशवाहा को कूडाॅ, मुरैठ के युगलकिशोर को खिन्नी, गौरहा भिटौनी केजितेन्द्र यादव को दिनारी खम्हरिया, कापा के संतोष जैन को  इंद्राना, भीटाखुर्द के राजेन्द्र पटैल को हथलेवा, हथलेवा के चन्द्र को भीटाखुर्द, खलरी के अंबिका प्रसाद को पहरूआ, लुहारी अनघौरा के शिवप्रसाद झारिया को पोला, उमरधा के नासिर हुसैन कोबैहरकला, दुहतरा के सुशील पटैल को पड़वार, बैहरकला के रंजीत पटैल कोसगोड़ी, मझगवां पाली के ओमकार सिंह को लोहारी अनघौरा, खितौला के कुलदीप सिंह  को उमरधा, मड़ई के उजयार सिंह को गांधीगंज, कांकरदेही के अशोक यादव को पटोरी, नन्दग्राम के महेश पटैल कोपोंडा, कटोरी के रामकृष्ण मिश्रा केा चनगवां, कूंड़ा के ब्रजेश पटैल का तलाड, देवरी रजबई के शंभु सिंह को  नंदग्राम, लुहारी लड़ोई के रघुवीर प्रसाद दुबे को  रौसरा, जौली के अनुरूद्ध चैबे को  अमगवां देवरी, ढोंड़ा के विवेक कुमार को  खांड, गुरजी के शिवनारायण को  मुडकुरू, दिनारी खम्हरिया के नलिन पटैल को  गौरा भिटौनी, चनगवां के  सूरज प्रसाद को  ढोड़ा, बरगवां दरांची के परषोत्तम पटैल को  लखनपुर, सगोड़ी के झुन्नीलाल यादव को लमकना, बीछी के प्रमोद रैदास को  दोनी, गांधीगंज के प्रत्यूष पाठक को खलरी, मोहला केहीरालाल कोधनगवां, तलाड़ के कल्याण सिंह को खितौला, रोंसरा के रामविशाल रजक को जौली, रिंवझा के देवेन्द्र सिंह को दुहतरा, रानीताल के अरूणेश गर्ग को नांदघाट, नांदघाट के अनिल कुमार को रानीताल, पड़रिया के प्रहलाद सिंह आर्मो को  अभाना, अभाना के शत्रुघन झारिया को पडरिया, ग्राम पंचायत पोडीकला की ज्योति साहू को मोहास सिहोरा स्थानांतरण किया गया है। 

                                                            मीडिया अधिकारी
                                                          जिला पंचायत जबलपुर

Sunday, 17 August 2014

date 17-8-2014

          कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
           //प्रेस विज्ञप्ति//

     जिला पंचायत में हुआ ध्वजारोहण 

जबलपुर 17 अगस्त 2014: जिला पंचायत में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने ध्वजारोहण कर जिला पंचायत के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। 
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने अपने पद के अनुरूप पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ देश के विकास में सहभागी बने जिससे देश का विकास किया जा सके। 
 जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने जिला पंचायत के सभी अधिकरियों एवं कर्मचारियों कों 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी अपने अपने कार्य समय पर करें ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्रहियों को मिल सके। 
इस अवसर पर जिला पंचायत के सदस्य बद्री सिंह, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, सामाजिक न्याय विभाग की सयुक्त संचालक रायश्री राय, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी भूपेन्द मेहरा, रूपा शुक्ला, लेखाधिकारी मंगला निगम, वरिष्ठ लेखाधिकारी कविता पटैल, मीडिया अधिकारी ऋषिराज चढार ,सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक,शैलेन्द अग्रवाल, परियोजना अर्थशास्त्री वबीता कोल, राजेन्द सिंह चैहान, सुनील पाठक, सुनील आनंद, ए.के. सीते, विनीत पाण्डेय, ओ.पी. रजक, पी. के. कपले, राजकुमार विश्वकर्मा, हेमंत वर्मा, राजेश जंघेला, संतोष नामदेव, सुधीर लघाटे,आलोक सिन्हा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। 

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को हुआ विशेष भोज

जबलपुर 17 अगस्त 2014 : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिले की सभी प्राथमिक, माध्यमिक, मदरसे एवं शासन से अनुदान प्राप्त शालाओं में विशेष भोज का आयोजन किया गया । 
जिल पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द सिंह ने बताया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिले की समस्त प्राथमिक, माध्यमिक एवं शासन से अनुदान प्राप्त शालाओं में विशेष भोज का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र- छात्राओं को खीर, पुरी, सब्जी, हलुआ एवं बूदी के लड्डू परोसे गये। 
उन्होने बताया कि विशेष भोज की माॅनीटिरिग जिला स्तर व विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों द्वारा की है। जिले में कही से भी अनियमितता या गडबडी की कोई शिकायत प्राप्त नही हुई हेै। 

   
                        स्वास्थ्य राज्य मंत्री शरद जैन ने बच्चों के साथ भोजन किया
जबलपुर 17 अगस्त 2014
       स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री शरद जैन ने महारानी लक्ष्मीबाई  कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में छात्राओं के साथ मध्यान्ह भोजन किया।कार्यक्रम  में कलेक्टर विवेक पोरवालपुलिस अधीक्षक हरिनारायण चारी मिश्रजिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  शीलेन्द्र सिंह शामिल हुए।


       मध्यान्ह भोजन में बच्चों को खीरपुडीलड्डूसब्जीपापड़सलाद परोसे गए। बच्चों ने रूचि के साथ भोजन किया। इस अवसर पर शाला की प्राचार्य श्रीमती प्रभा मिश्राशिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

     मीडिया अधिकारी
  जिला पंचायत, जबलपुर

Thursday, 14 August 2014

date 14-8-2014

                 कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर         
         //प्रेस विज्ञप्ति// 
                   
जिला पंचायत में होगा ध्वजारोहण

                जबलपुर 14 अगस्त 2014। जिला पंचायत कार्यालय में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रातः 7:45 बजे जिला पंचायत प्रांगण में जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। 
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने जिला पंचायत के सभी सदस्यों से ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।

स्वतंत्रता दिवस पर सभी शालाओं में होगा विशेष भोज

जबलपुर 14 अगस्त 2014: पंद्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले की सभी शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक शालाओं, में विशेष भोज का आयेाजन किया जाएगा ।
जिल पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने बताया कि पंद्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी शालाओं में विशेष भोज का आयोजन कराने के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों व अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया हैं ।
        उन्होनें बताया कि मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत होने वाले इस विशेष भोज में सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को सब्जी पूरी खीर, हलुवा, के साथ लड्डूओं का भी वितरण करने के निर्देश दिये है । 
         श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि पंद्रह अगस्त को जिले के सभी स्कूलों में विशेष भोज का आयोजन किया जाएगा। विशेष भोज की माॅनीटरिंग करने के लिए जिला पंचायत की मध्यान्ह भोजन शाखा को निर्देश दिये गये है इस विशेष भोज की माॅनीटरिंग करने के लिए वह स्वयं शालाओं में जाकर निरीक्षण करेगें । इन विशेष भोज में स्थानीय जनप्रतिनिधियो से भी शामिल होने की अपील की है। 
                                                                                                                            

Wednesday, 13 August 2014

date 13-8-2014

                 कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर         
   //प्रेस विज्ञप्ति// 
                   
संकुल प्राचार्यो पर होगी कार्यवाही: जिला पंचायत अध्यक्ष
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में दिये निर्देश
           
जबलपुर 13 अगस्त 2014। जिले की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में अतिथि शिक्षक यदि संकुल प्राचार्य एवं शाला के शिक्षक के रिस्तेदार को नियुक्त किया गया है तो ऐसे समस्त संकुल प्राचार्यो एवं शिक्षकों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये। अतिथि शिक्षकों को अभी तक जो मानदेय दिया गया है। वह भी संबंधितों के वेतन से वसूला जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिह यादव ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में दिये। 
             उन्होने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अतिथि शिक्षक के नियमों में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि जो भी अतिथि शिक्षक शालाओं में नियुक्त किये गये है वह स्थानीय स्तर के पढे लिखे बेरोजगार हो लेकिन अधिकांश शालाओं में उक्त निर्देशों को दरकिनार करते हुए संकुल प्राचार्य एवं शिक्षकों ने अपने- अपने रिस्तेदारों एवं अपने पहचान वालों को नियुक्त किया है जो गांव के बाहर के रहने वाले है।
            श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शालाओं में जो अतिथि शिक्षक पदस्थ है उनके निवास प्रमाण पत्र की जांच की जाये यदि निवास प्रमाण स्थानीय गांव व ग्राम पंचायत का नही है तो ऐसे समस्त अतिथि शिक्षकों को तत्काल हटाया जाये। 
            श्री यादव ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भारत सिह चैहान को निर्देश दिये कि वर्षा का मौसम है जो चिकित्सक ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ किये गये है वह अस्पतालों में रात्रि में विश्राम करें ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही बीमारियों से निपटा जा सके। 
         बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिह ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) में छः करोड का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसके प्रकरण विभिन्न बैकों में प्रेषित किये जा किये जा रहे हैं।
           जिला पंचायत के अध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो स्व-सहायता समूह बनाये गये है वह मध्यांह भोजन तक ही सीमित है उन्हें अन्य गतिविधियों से भी जोडा जाये। 
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में शासन से प्राप्त सचिवों के स्थानांतरण नीति के तहत किये जाने वाले सचिवों के स्थानांतरण की सूची का अनुमोदन किया गया।
              बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष खिलाडी सिह आर्मो, सदस्य दिनेश चैरसिया, छोटे राव, सुनीता दाहिया, रत्नेश पटेल, प्रभा सोनी, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय, उद्योग विभाग के संयुक्त संचालक देवव्रत मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भारत सिह चैहान, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री पी.पी. रघुवंशी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री शरद सिंह, शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम समन्वयक आर.के.दीक्षित सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। 

  मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

Tuesday, 12 August 2014

date 12-8-2014


सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आज

             जबलपुर 12 अगस्त 2014।  जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 13 अगस्त को दोपहर 1ः 00 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। 
            जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने बताया कि सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में 13वें वित्त परफामेन्स ग्रांट की राशि से स्वीकृत कार्यो की समीक्षा, ग्राम पंचायत के सचिवों के शासन की नई नीति के तहत किये जाने वाले स्थानांतरण पर जनपद वार समीक्षा एवं अनुमोदन, उद्योग विभाग तथा स्वारोजगार योजना के समस्त विभागों तथा एनआरएलएम की समीक्षा की जाएगी। 
          उन्होंने बताया कि सामान्य प्रशाासन समिति की बैठक जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह याादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

  मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

Friday, 8 August 2014

date 8-8-2014

            
                       कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर         
             //प्रेस विज्ञप्ति// 
                     
आवास नही बनाओगें तो होगी राशि की वसूली
समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

            जबलपुर 8 अगस्त 2014।: इन्दिरा आवास योजना में वर्ष 2010-11 एवं 2011-12 में जिन हितग्राहियों को आवास स्वीकृत किये गये हैं लेकिन उन्होनें अभी तक प्रथम किस्त लेने के बाद अभी तक आवास नहीं बनाये हैं ऐसे सभी हितग्राहियों से प्रथम किस्त की राशि वसूली जाये, जो हितग्राही राशि वापस नहीे करेगें उनके विरुध्द एफआरआई दर्ज की जाये। 
        उक्त निर्देश जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित आवास योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिये।
           उन्होनें एडीईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि योजना के तहत ग्राम पंचायतों में जो हितग्राहियों की सूची बनी हुई हैं ओर उसमें पात्र हितग्राही का नाम शामिल नहीं हैं ऐसे हितग्रहियों की अलग से विशेष सूची बनाई जाये,ताकि हितग्रहियों को योजना का लाभ प्रदान किया जा सके। 
         श्री सिंह ने एडीईओं को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री आवास मिशन योजना के प्रकरण जो बैकों में प्रषित किये गये हैं और बैंक के अधिकारियों द्वारा स्वीकृत नहीं किये जा रहे हैं उन बैंकों के शाखा प्रबंधक के विरुध्द भी कार्यवाही की जाएगी। जिन हितग्राहियों के यहां आवास बनाये जा रहे हैं उनमें मनरेगा एवं निर्मल भारत अभियान से शौचालयों का अनिवार्य रुप से निर्माण कराया जाये। 
          बैठक में जनपद पंचायत कुण्डम के योजना प्रभारी अनुपस्थित होने पर प्रभारी अधिकारी का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये। 
      बैठक में जिला पचायत की परियरोजना अधिकारी कल्पना पाण्डेय, डा.परवीन कुरैशी, परियोजना अथिशास्त्री सहित कुण्डम जनपद को छोडकर शेष जनपद पंचायतों के एडीईओं मौजूद रहे।

   मनरेगा में जिले को प्राप्त हुई राशि
त्यौहार पर होगा मजदूरों की मजदूरी का भुगतान
जबलपुर 8 अगस्त 2014। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत जिले को राशि प्राप्त हो चुकी है। जिन मजदूरों की मजदूरी का भुगतान लंबित है, उसका एफटीओ (फण्ड ट्रांसफर आॅर्डर) के माध्यम किया जाये। 
उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कल अवकाश होने के बावजूद भी सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपने अपने कार्यालयों में उपस्थित होकर एफटीओ के माध्यम से मजदूरों की मजदूरी का भुगतान करें।  
  मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

Wednesday, 6 August 2014

date 6-8-2014

                

                        कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर         
     //प्रेस विज्ञप्ति// 
    यह समाचार www.prozpjabalpur.blogspot.in  पर भी उपलब्ध हैं।

   तेरहवें वित्त में मिले दो करोड चालीस लाख 
 बनेगें सामुदायिक भवन

             जबलपुर 6 अगस्त 2014।: तेरहवें वित्त में जिला पंचायत को दो करोड चालीस लाख रुपये विकास कार्यों के लिए प्राप्त हुए है। उक्त राशि से जिले में दस-दस लाख रुपये के 24 सामुदायिक भवन भवन बनाये जाएगे।
           जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने बताया कि तेरहवें वित्त में जिला पंचायत को दो करोड चालीस लाख रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ हैं। उक्त राशि से जिले में 24 सामुदायिक भवनों का निर्माण किया जाएगा।
         उन्होनें बताया कि जिलें मे  24 बनाये जाने वाले भवनों में जनपद पंचायत जबलपुर में 4, कुण्डम में 3, मझौली में 4, पनागर में 3, शहपुरा में 4 पाटन में 3, और जनपद पंचायत सिहोरा में 3 सामुदायिक भवन दस-दस लाख के निमार्ण किये जाएगे।
      श्री सिंह ने बताया कि जनपद पंचायतों में सामुदायिक भवन बनाने के लिए प्रस्ताव बुलाये गये हैं ताकि भवनों का कार्या शीघ्र-अति शीघ्र प्रारंभ किया जा सके। 

                            सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 13 अगस्त को

जबलपुर 6 अगस्त 2014।  जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 13 अगस्त को दोपहर एक बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। 
        जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने बताया कि सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में 13वें वित्त परफामेन्स ग्रांट की राशि से स्वीकृत कार्यो की समीक्षा, ग्राम पंचायत के सचिवों के शासन की नई नीति के तहत किये जाने वाले स्थानांतरण पर जनपद वार समीक्षा एवं अनुमोदन, उद्योग विभाग तथा स्वारोजगार योजना के समस्त विभागों तथा एनआरएलएम की समीक्षा की जाएगी। 
        उन्होंने बताया कि सामान्य प्रशाासन समिति की बैठक जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह याादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

  मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

Tuesday, 5 August 2014

date 5-8-2014

                                                            कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर         
                                                                           //प्रेस विज्ञप्ति// 
                                     यह समाचार www.prozpjabalpur.blogspot.in पर भी उपलब्ध हैं।

                                       शिकायतों समय पर करे निराकरण- सीईओ जिला पंचायत


             जबलपुर 5 अगस्त 2014।: मुख्यमंत्री हेल्प लाइन एवं ग्राम पंचायतों से प्राप्त शिकायतों का समय सीमा में निराकरण किया जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में दिये।
                 उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान अधिकारी सभी योजनाओं के तहत किये जा रहे निमार्ण कार्यों की जानकारी ले। खासतौर पर पेशन से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी अनिवार्य रुप से ले। निर्मल भारत अभियान के तहत बेव पोरटल पर अपलोड होने वाले फोटोंग्राफ की नियमित माॅनीटिंरिग की जाये और सप्ताह में किस जनपद ने कितने फोटोग्राफ अपलोड किये हैं की जानकारी से अवगत कराया जाये। 
              जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी रुपा शुक्ला, कल्पना पाण्डे, डा.परवीन कुरैशी, आशीष व्यौहार, भूपेन्द्र मेहरा, लेखाधिकारी, मंगला निगम, वरिष्ठ लेखाधिकारी कविता पटैल, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक, वर्षा जाट, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

                          सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 13 अगस्त को

      जबलपुर 5 अगस्त 2014।  जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 13 अगस्त को दोपहर एक बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। 
              जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने बताया कि सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में 13वें वित्त परफामेन्स ग्रांट की राशि से स्वीकृत कार्यो की समीक्षा, ग्राम पंचायत के सचिवों के शासन की नई नीति के तहत किये जाने वाले स्थानांतरण पर जनपद वार समीक्षा एवं अनुमोदन, उद्योग विभाग तथा स्वारोजगार योजना के समस्त विभागों तथा एनआरएलएम की समीक्षा की जाएगी। 
           उन्होंने बताया कि सामान्य प्रशाासन समिति की बैठक जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह याादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
 
  
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर




Monday, 4 August 2014

date 4-8-2014

                                                  सफलता की कहानी

कपिलधारा कूप व मेढ बंधान हो जाने से मिल रही भरपूर फसल 

जबलपुर  4 अगस्त 2014। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा से कूप में भरपूर मात्रा में पानी होने एवं खेतों की मेढबंधान हो जाने से हमारे ऊबड-खाबड खेत सुधर गये हैं। खेतों में अब हम स्वयं का पानी होने से भरपूर मात्रा में फसल ले रहे है। पहले हम इसी जमीन पर खेती तो करते थे लेकिन स्वंय का पानी एवं खेत ऊबड-खाबड होने से फसल का उत्पादन औसत ही हुआ करता था। यह कहना है ग्राम पंचायत महगवां परतला के आश्रित गांव जमुनिया के रमेश पिता भूरा पटेल का।
रमेश बताता हैं कि पहले हम पडोसी संतोष काका के यहां से पानी लेकर खेती करते थे, फसल को पानी तो मिल जाता था लेकिन समय पर नहीं मिला था, जिसके कारण फसल की पैदावार कम हो पाती थी। या कहे कि एक क्विंटल बीज बोने पर 8-10 क्विंटल ही बीज बडी मुश्किल से निकलता था, लेकिन अब ऐसा नही हैं 
 जब से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा से हमारे खेत में कूप खोदा गया है और उसमें पर्याप्त मात्रा में पानी होने से एवं खेतों की मेढ बंध जाने से हमारे ऊबड-खाबड खेत सुधर गये हैं। अब हम खेतों में स्वयं का पानी होने से भरपूर फसल उगा रहे है ,एक क्विंटल बीज बोने पर अब हम 15-20 क्विंटल फसल पैदा कर रहे है। 
 
                                                                                                           मीडिया अधिकारी
                                                                                                        जिला पंचायत जबलपुर