नर्मदा किनारे की ग्राम पंचायतों का अधिकारी प्रतिदिन करे भ्रमण
जबलपुर 31 अगस्त 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने जनपद पंचायत जबलपुर एवं शहपुरा की सभी नर्मदा किनारे वाली ग्राम पंचायतों का जिला पंचायत के सभी अधिकारी प्रतिदिन निरीक्षण करे। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे निर्माण कार्य कार्यों की जानकारी लेकर समय-सीमा में पूर्ण कराये। ग्राम पंचायतों में बनाये जा रहे शौचालयों का उपयोग करने के लिए ग्रामीणों को चैपाल के माध्यम से समझाईश दी जाये और जिन हितग्रहियों के यहां अभी शौचालय नही बने हैं उन्हें स्वंय शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया जाये ताकि शौचालय बन जाने के बाद उसके खाते में शासन द्वारा दी जा रही प्रोत्साहन राशि हितग्रहियों के खातों में एफ.टी.ओ. के माध्यम से जमा कराई जा सके।
श्रीमती सिंह ने जिला पंचायत के सभी अधिकारियों को नर्मदा किनारे वाली ग्राम पंचायतों में किये जा रहे विकास कार्यो की निगरानी करने की जिम्मेदारी सौपी है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में किये जा रहे कार्यो की जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध कराने के लिए ग्राम पंचायत भवन में दीवार लेखन कराये जाये। इन सभी ग्राम पंचायतों में एक-एक शिकायत पंजी का भी संधारित कराई जाये जिसमें गांव की सभी समस्याओं को अकिंत कर समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभाग को प्रेषित किया जाये। दिव्यागों के आधार कार्ड एवं उनके निःशक्तता से संबंधित प्रमाण पत्र बनाने के लिए सभी जनपद पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाये।
सामान्य सभा की बैठक तीन सितम्बर को
जबलपुर 31 अगस्त 2016। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक तीन सितम्बर 2016 को दोपहर 12ः30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि ती सितम्बर को आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के साथ-साथ प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के द्वितीय डी.आर.आर.पी. का अनुमोदन पर चर्चा, शिक्षा विभाग एवं राजीव गांधी शिक्षा मिशन की समस्त योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ अशासकीय संस्थाओं में गरीब परिवारों के बच्चों को किन-किन शालाओं में प्रवेश दिये जाने की समीक्षा, मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में किये जारहे कार्यो की समीक्षा एवं आदिवासी विकास विभाग की समस्त योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
उन्होने बताया कि समान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment