न्यूज़ पेपर कटिंग

Tuesday, 9 August 2016

9-8-2016

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
 //प्रेस विज्ञप्ति//
जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक कल
जबलपुर 9 अगस्त 2016। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 10 अगस्त बुधवार को दोपहर 12ः30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। 
 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि सामान्य प्रशासन समिति की बैैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के साथ-साथ जिला पंचायत के वित्तीय वर्ष 2015-16 में पारित बजट पर व्यय की स्थिति एवं वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए प्रस्तावित बजट पर चर्चा, जिला पंचायत के अन्र्तगत आने वाले विभिन्न विभागों में कृषि विभाग, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, वन विभाग, कार्यपालन यांत्रिकी सेवा, लोक निर्माण, विभाग-1 एवं 2, प्रधानमंत्री सडक रोजगार योजना, कार्यपालन यंत्री हिरन जल संसाधन, जिल शिक्षा विभाग, सर्व शिक्षा अभियान, आदिवासी विकास विभाग, मत्स्य विभाग, खेल युवक कल्याण विभाग, द्वारा वित्तीय वर्ष 2016-17 में पारित किये जाने वाले बजट पर चर्चा, कृषि विभाग द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, नर्मदा घाटी विकास विभाग के दांयी एवं बायी तट के नहरों की मरम्मत के लिए  वित्तीय वर्ष 2015-16 एवं2016-17 में शासन से प्राप्त राशि से जल उपभोक्ता समितियों के माध्यम से कराये गये कार्यो की समीक्षा, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग क्रमांक 1 एवं 2 के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा, जल संसाधन विभाग द्वरा विगत तीन वर्षो में बनाये गये स्टापडेमों की समीक्षा की जाएगी। 
उन्होने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।                                              

समय-सीमा में कार्य पूरा करने अधिकारियों को दी जिम्मेदारी

जबलपुर 9 अगस्त 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने गत दिवस सांसद आदर्श ग्राम कोहला में विभिन्न विभागों के तहत किये जा रहे विकास कार्यो का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी निर्माण कार्य 12 अगस्त तक पूर्ण किये जाये। उन्होने अधिकारियों को हिदायत भी दी कि समय-सीमा में कार्य नही करने वाले अधिकारियों के विरुद्व कडी से कडी कार्यवाही की जाएगी। 
उन्होने स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सांसद आदर्श ग्राम में शामिल कोहला के पोषित कोहली एवं किसलई में स्वास्थ्य शिविर पुनः लगाये जाये। जावे। बारिश के दौरान गांव में जहरीले जीव जन्तु अधिक निकलने की शिकायते मिलती है, जिनका तत्काल निराकरण किया जावे। स्वास्थ्य केन्द्र में विष निरोधक एवं जीवन रक्षक दवाईयां अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहे। 
श्रीमती सिंह ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि हेण्डपंपों में क्लोरिन की गोलियां डाली जाये। जल के नमूने लेकर जांच की जाये। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री को निर्देश्ति करते हुए कहा कि जो भी निर्माण कार्य अधूरे हैं उनको पूर्ण कराये। स्कूल, आंगनवाडी केन्द्रों में पेटिंग की जाये। ग्राम पंचायत के भवन पर ग्राम पंचायत में किये जा रहे निमार्ण कार्यो का उल्लेख किया जाये। स्वस्छ भारत अभियान के तहत ग्रामीणों द्वारा स्वंय बनाये जा रहे शौचालयों के निर्माण कार्यो को पूरा कराने एवं उन्हें तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए उपयंत्रियों को निर्देशित किया गया है। मनरेगा के निर्माण कार्यो को पूर्ण कराने के लिए जनपद पंचायत के मुख्य र्कापालन अधिकारी एवं सहायक यंत्री को निर्देश करते हुए कहा कि सभी कार्यो को पूर्ण किये जाये। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास एवं इन्दिरा आवास योजना के तहत हितग्रहियों के यहां बनाये जा रहे आवासों को भी पूरा करने के निर्देेश दिये।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी कोरी, जिला पंचायत की पंचायत की परियोजना अधिकारी डा. परवीन कुरैशी, तकनीकी विशेषज्ञ राजेन्द्र सिंह चैहान, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी टी.बी. सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।




नर्मदा किनारे की ग्राम पंचायतों को एक माह में करे खुले में शौच मुक्त

जबलपुर 9 अगस्त 2016। जनपद पंचायत जबलपुर की नर्मदा किनारे वाली 17 ग्राम पंचायतों को एक माह में खुले में शौच मुक्त बनाया जाये। जिन हितग्राहियों के यहां अभी शौचालय नही बन पाये हैं उन्हें स्वयं शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किा जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में सरपंच सचिवों की बुलाई गई बैठक में दिये। बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, जनपद पंचायत  जबलपुर के सहायक यंत्री एन.एन. नेमा मौजूद रहे। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सरपंचों एवं सचिवों को निर्देशित करते हए कहा ग्रामीणों को स्वयं शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया जाये। कि जैसे आपका शौचालय निर्माएा का कार्य पूर्ण होगा आपके खाते में जनपद पंचायत से एफ.टी ओं. के माध्यम से 12000/रुपये की राशि सीधे आपके खाते में प्रोत्साहन की राशि जमा की जाएगी। उन्होने सभी सरपंचों एवं सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन हितग्राहियों के यहां शौचालयों का निर्माण किया जा चुका हैं उन्हें उनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाये। 
जनपद पंचायत जबलपुर के अन्र्तगत आने वाली 17 ग्राम पंचायतों में मंगेली, चारघाट, सगडा-छपनी, मनकेडी, नानाखेडा, बन्दरकोला, घुन्सौर, सहजपुरी, हरदुली, तुनिया, मगरधा, बहोरीपार, सालीवाडा बरगी, खापा-गवारी, बढैयाखेडा, देवरी वसनिया, और मोहास शामिल है। बैठक में प्रत्येक सरपंच एवं सचिव से ग्राम पंचायत में किये जा रहे निर्माण कायर्यो की जानकारी ली एवं उनकी समस्याओं का निराकरण भी किया। 
श्रीमती सिंह ने बैठक में ग्राम पंचायत सहजपुरी, देवरी बसनिया, मगरधा, सगडा-छपनी एवं मोहास में एक सप्ताह में चैपाल लगाकर कर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। बैठक में मनरेगा योजना इन्ही ग्राम पंचायतों में आम, अमरुद, आवला, कटहल, बाॅस, जामुन आदि के रोपे गये की भी समीक्षा की गई।


मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर




No comments:

Post a Comment