कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
सचिवों से मांगे तीन-तीन विकल्प
शिकायतों का आधार बना सचिवों का स्थानांतरण
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में सर्व सम्मति से हुए प्रस्ताव पारित
जबलपुर 17 अगस्त 2016। जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित आज सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा हाल ही में पंचायत सचिवों की नवीन स्थानांतरण नीति वर्ष 2016-17 पर चर्चा की गई। स्थानातंरण नीति के प्रावधान अनुसार जिन सचिवों को एक ही स्थान पर तीन साल से कम समय हुआ है और उनके विरुद्व शिकायतों मिली हैं उन सचिवों का स्थानांतरण करने के प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किये गये। स्थानातंरण नीति के प्रावधान अनुसार जिन सचिवों को जनपद पंचायत में पदस्थ हुए 12 वर्ष हो चुके हैं उन सचिवों को अन्य जनपद पंचायत में पदस्थ करने का प्रस्ताव पारित किये गये। बैठक में नीति के प्रावधान अनुसार ऐसे सभी सचिवों से जिनके स्थानांतरण शिकायत के आधार पर होने तय किये हुए हैं उनसे तीन-तीन ग्राम पंचायतों के विकल्प उपलब्ध करा कर 19 अगस्त शुक्रवार आयोजित होने वाली सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया।
जिला पंचायत के उपाध्यक्ष एवं समिति के सदस्य मांगीलाल मरावी, सदस्यों में रामकृष्ण पटेल, उमाशंकर तिवारी, शारदा यादव, खिल्लू अहिरवार, स्वेता सिंह, निर्मला पटेल, छोटी बाई कुंजाम, उर्मिला दाहिया, जिला पंचायतकी मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह, सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक टी.एस.मरावी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मौजूद रहे।
जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पटेल ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो सूची जनपद पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति से अनुमोदित होकर आई हैं यदि उसमें कोई गडबडी हुई हैं तो संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पर तत्काल कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment