न्यूज़ पेपर कटिंग

Tuesday, 23 August 2016

23-8-2016

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर 
छात्रावासों की नियमित करायें साफ-सफाई
अधीक्षक को कारण बताओं नोटिस जारी करने के दिये निर्देश
जबलपुर 23 अगस्त 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने आज बायपास स्थित शासकीय श्रवण वाधितार्थ, दृष्टि वाधितार्थ उच्चतर महा विद्यालयों ,छात्रावासों एवं गढा में निजी भवन में संचालित मानसिक रुप से अविकसित बालगृह औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक टी.एस.मरावी मौजूद रहे।  
श्रीमती सिंह ने शासकीय श्रवण एवं दृष्टि वाधितार्थ महाविद्यालयों एवं छात्रावासों की नियमित साफ-सफाई नहीं करने एवं कक्षाओं में अध्ययरत छात्रों को कान की सुनने की मशीनों का वितरण नही करने, कक्षाओं में अलग से लगी कान की मशीनों को ठीक नहीं करनें छात्रावास के किचिन में गंदगी मिलने एवं अन्य अव्यवस्थाओं के चलते यहां के अधीक्षक पी.के.भार्गव को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये। कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए छात्रों की कम उपस्थिति होने पर अधीक्षक जानकारी ली। श्रवण वाधित छात्रों को रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के लिए छोटी-छोटी मशीनों को सुधारने का कार्य के साथ-साथ सिलाई मशीन को चलाना भी सिखाया जा रहा है ताकि भविष्य में वह रोजगार से जुड सके।
श्रीमती सिंह ने अधीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि श्रवण विद्यालय के छात्रों द्वारा बनाई जा रही विभिन्न प्रकार की पेटिंग को विद्यालय में ही लगाई जाये। क्षत्रिग्रस्त आॅडीटोरियम की मरम्मरत कराई जाये। खेल मैदान में लगी घास को तत्काल हटाया जाये। वाउड्रीवाल के चारों ओर पौधारोपण किया जाये। खेल मैदान में छात्रों के खेलने के लिए खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाये।
उन्होने सामाजिक न्याय के संयुक्त संचालक को निर्देशित करते हुए कहा दोनो महाविद्यालयों एवं छात्रावासों में जो कमियां पाई गई हैं उन्हें एक सप्ताह में पूर्ण की जाये। गढा में निजी भवन में संचालित मानसिक रुप से अविकसित बालगृह को शासकीय भवन बनाने के लिए जगह उपलब्ध कराने एवं भवन बनाने के लिए राशि की मांग करने के लिए तत्काल शासन को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये।



मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment