न्यूज़ पेपर कटिंग

Sunday, 28 August 2016

News & Photo.28.08.2016

कार्यालय-जिला पंचायत जबलपुर
उल्टी दस्त से पीडि़त निरंदपुर के ग्रामीणों का पनागर स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार जारी
जबलपुर, 28 अगस्त, 2016
                पनागर तहसील के ग्राम निरंदपुर में उल्टी दस्त से पीडि़त ग्रामीणों को पनागर स्वास्थ्य केन्द्र में समुचित उपचार दिया जा रहा है   गाँव में स्वास्थ्य विभाग की टीम और एम्बुलेंस को तैनात कर दिया गया है तथा बीमारी पर नियंत्रण पा लिया गया है
                उल्टी दस्त की बीमारी फैलने की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक सुशील तिवारी इंदु और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने आज निरंदपुर पहुंचकर यहां बीमारी से बचाव के लिए किये जा रहे उपायों की विस्तार से जानकारी ली   इस दौरान विधायक एवं जिला पंचायत की सीईओ ने ग्रामीणों से चर्चा भी की और उन्हें खान-पान में स्वच्छता बरतने की सलाह दी
                ज्ञात हो कि निरंदपुर में उल्टी दस्त की बीमारी से पीड़ित नौ ग्रामीणों को उपचार के लिए पनागर स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया था इनमें से 22 वर्षीय नीरज पिता पूरन दाहिया की मृत्यु हो गई है। विधायक तथा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने गाँव के अपने भ्रमण के दौरान मृतक के घर पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट की और शोक संवेदनायें व्यक्त की
                निरंदपुर पहुंचे विधायक श्री सुशील तिवारी इंदु और जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती हर्षिका सिंह गाँव की बूढ़ी माई बस्ती भी गये   उल्टी दस्त की बीमारी से ग्रस्त हुए लगभग सभी लोग इसी बस्ती के निवासी हैं   विधायक और सीईओ ने बस्ती के निवासियों से भी चर्चा की   इस दौरान संभावना बताई गई कि बस्ती के हैण्डपंप का पानी पालतू पशुओं के मल-मूत्र के कारण दूषित हो गया हो और इस दूषित पानी के उपयोग से ही उल्टी दस्त की बीमारी फैली हो
                विधायक और जिला पंचायत की सीईओ ने मौके पर मौजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुरली अग्रवाल को जहां उल्टी दस्त से पीड़ित लोगों के समुचित उपचार के निर्देश दिये वहीं बूढ़ी माई बस्ती और तालाब के किनारे स्थित हैण्डपंप को तुरंत बंद करने की हिदायत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को दी   पीएचई के अधिकारियों को गाँव में मौजूद सभी पेयजल स्त्रोतों की तुरंत साफ-सफाई के निर्देश भी दिये गये तथा पानी के परीक्षण करने के लिए नमूने एकत्र करने को कहा गया ग्रामवासियों को भी सलाह दी गई कि वे इन हैण्डपंपों के पानी का इस्तेमाल करें
                बताया गया कि बूढ़ी माई बस्ती सहित पूरे निरंदपुर गाँव में दवाओं का छिड़काव कर दिया गया है तथा पेयजल स्त्रोतों में ब्लीचिंग पावडर डाला गया है   स्वास्थ्य कार्यकत्र्ताओं द्वारा गाँव के प्रत्येक घर में क्लोरीन की गोलियां वितरित की गई हैं और ग्रामवासियों को घरों के आसपास साफ-सफाई रखने तथा उबालकर एवं छानकर ही पानी पीने की सलाह दी गई है
                उल्टी दस्त से प्रभावित एवं पनागर के स्वास्थ्य केन्द्र में इलाजरत मरीजों में राममणि पिता पूरन दाहिया, शिवानी पिता पूरन दाहिया, विद्याबाई पिता सुनील दाहिया, मायाबाई पिता माखन सिंह, संजना पिता देवकरण विश्वकर्मा, मनीषा पिता राजकुमार ठाकुर, आरती पिता सुरजीत सिंह परिहार, टेक सिंह पिता बालकिशन शामिल हैं
                गाँव में पीड़ित मरीजों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गई है तथा पनागर स्वास्थ्य केन्द्र में एक अतिरिक्त डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ को तैनात किया गया है तथा पलंगों की भी व्यवस्था की गई है विधायक एवं जिला पंचायत सीईओ के निरंदपुर के भ्रमण के दौरान जिला पंचायत के तकनीकी विशेषज्ञ राजेन्द्र सिंह चौहान, पनागर जनपद के सीईओ ओमकार सिंह एवं तहसीलदार शैलेन्द्र बडोनिया भी मौजूद थे।

                                                         मीडिया अधिकारी

                                                   जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment