न्यूज़ पेपर कटिंग

Friday, 12 August 2016

12-08-2016

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञाप्ति//

जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 17 को 
जबलपुर 12 अगस्त 2016। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 17 अगस्त बुधवार को दोपहर 12ः30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। 
 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि सामान्य प्रशासन समिति की बैैठक में ग्राम पंचायत सचिवों के स्थानांतरण के प्रस्तावों, जिला पंचायत के वित्तीय वर्ष 2015-16 में पारित बजट पर व्यय की स्थिति एवं वित्तीय वर्ष 2016-17 हेतु अनुमोदित किये जाने वाले बजट पर विस्तार से चर्चा की जावेगी। 
उन्होने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

स्वतंत्रता दिवस पर सभी शालाओं में होगा विशेष भोज
जबलपुर 12 अगस्त 2016: पंद्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले की सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं, मदरसाओं, राष्ट्रीय बालश्रम की शालाएं एवं अनुदान प्राप्त शालाओं में विशेष भोज का आयेाजन किया जाएगा।
जिल पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि पंद्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी शालाओं में विशेष भोज का आयोजन कराने के लिए सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों एवं जिला परियोजना समन्वयक, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक एंव अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया हैं।
उन्होनें बताया कि मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत होने वाले विशेष भोज में सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को सब्जी, पूरी खीर, हलुवा, के साथ लड्डूओं का भी वितरण करने के निर्देश दिये है। विशेष भोज में अन्तयोदय कार्डधारी वृध्द माताओं को शामिल किया जाये। श्रीमती सिंह ने स्थानीय जन प्रतिनिधियो से मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के विशेष भेज में शामिल होने की अपील की है। 

49 अधिकारी करेगें विशेष भोज की माॅनीटिरिंग
 जबलपुर 12 अगस्त 2016 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने पंद्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत जिले की सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में आयोजित होने वाले विशेष भोज की माॅनीटिरिंग करने के लिए जिला के तीस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षण के विशेष भोज में सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को विशेष भोज में सब्जी, पूरी, खीर, हलुवा, के साथ लड्डूओं का भी वितरण निर्धारित किये गये मीनू के अनुसार दिया गया हैं या नही इसकी भी जानकारी लेना अनिवार्य होगी। जिन अधिकारियों को यह जिम्मेदारी दी गई हैं उनसे शालावार प्रतिवेदन भी चाहा गया है।
मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत विशेष भोज की माॅनीटिरिंग करने वाले अधिकारियों में सामाजिक न्याय के संयुक्त संचालक टी.एस. मरावी शास. प्राथ. एवं माध्य. शाला पचपेढी, उपसंचालक पशुपालन विभाग के एस.के. पाल शास. प्राथ. एवं माध्य. शाला इमलिया परियट, आदिम जाति कल्याण विभाग की श्रीमति श्ल्पिा जैन शास. पं.लज्जा शंकर झा माध्य. शाला जबलपुर, जिला शिक्षा अधिकारी के सतीश अग्रवाल शास. वरिष्ठ एवं कनिष्ठ प्राथ. एवं माध्य. राईट टाउन, संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा विभाग के घनश्याम सोनी शास. प्रा.शा. गोरखपुर, सर्व शिक्षा अभियान के परियोजना अधिकारी श्री आर.सी. चतुर्वेदी शास. मा.शा. कछपुरा नं. 01, खाद्य नियंत्रक के.एन. ब्रम्हणंे को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला रांझी, खेल अधिकारी श्री मनोध्याय को प्राथमिक शाला मानेगांव, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जीपी कोरी को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला रिछाई, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन यंत्री को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला नई बस्ती, महिला सशक्तीकरण अधिकारी अखिलेश मिश्रा को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला महगवां, ककरतला, कृषि उपसंचालक आंनद मोहन शर्मा को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला अमखेरा, सहायक संचालक उद्यान एसके राठौर को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला गोविंदगंज, सहायक संचालक पिछडा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण को जे.एस. विल्सन को आदर्श माध्य. शाला प्रेमनगर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शासकीय माध्यमिक कन्या शाला चेरीताल, पशुचिकित्सक डाॅ. एस.के. मोदी को जनपद पंचायत पाटन की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला पाटन, पशुचिकित्सक डाॅ. ओ.पी. गुप्ता को जनपद पंचायत मझौली की शास. बालक एवं कन्या माध्य. शाला मझौली, डाॅ. अभय गुप्ता को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला आधारताल, पशुचिकित्सक डाॅ. मनोज वैश्य को जनपद पंचायत पनागर की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला कुशनेर, जिला पंचायत के लेखाधिकारी अमित मरावी को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला रेल्वे सराय, परियोजना अधिकारी परवीन कुरैश्ी को जनपद पंचायत जबलपुर की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला सालीवाडा गौर, कल्पना पाण्डे को जनपद पंचायत शहपुरा की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला कोहला, रूपा शुक्ला को जनपद पंचायत मझौली की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बनखेडी, वरिष्ठ लेखाधिकारी कविता पटेल को जनपद पंचायत शहपुरा की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला भिडकी, लेखाधिकारी आरती वानखेडे शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला सिवनी टोला, महिला बाल विकास के सहायक परियोजना अधिकारी एस.ए. सिद्दकी शास माध्य. शाला व्यौहारबाग, बाल विकास अधिकारी श्रद्धा चैकसे शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला भानतलैया, सर्व शिक्षा अभियान के एपीसी. इंद्रमणी त्रिपाठी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला खुडावल, सहायक परियोजना समन्वयक नीलिमा विश्वास को घमापुर, सहायक परियोजना समन्वयक तरूण राज दुबे जनपद पंचायत कुण्डम की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला फिफरी, सहायक परियोजना समन्वयक घनश्याम वर्मन जनपद पंचायत सिहोरा की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला फनवानी, परियोजना अधिकारी बाल विकास संजना चैकसे को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला ग्वारीघाट, परियाजना अधिकारी बाल विकास रीता हरदया को एल एन यादव शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला रांझी, परियोजना अधिकारी दीपेन्द्र सिंह विसेन को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला सिविल लाईन पचपेढी, परियोजना अधिकारी ज्योति उपाध्याय को शासकीय प्राथमिक कन्या पूर्वी करिया पाथर, जनअभियान के जिला समनयक बी एस डामोर को जनपद पंचायत मझौली की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला इंद्राना, मीडिया अधिकारी ऋषिराज चढार को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला भोगाद्धार व टेमरभीटा, स्वच्छ भारत अभियान के जिला कार्यक्रम समन्वयक आशीष व्यौहार को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला कजरवारा, परियोजना अधिकारी तक. भूपेन्द्र मेहरा सुहागी, तकनीकी विशेषज्ञ राजेन्द्र सिंह चैहान जनपद पचायत सिहोरा की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला घाट सिमरिया, राजकुमार पटेल जनपद पंचायत पनागर की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला देवरी, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक शासकीय बालक/कन्या प्राथ. शाला कछपुरा न. 1, सहायक परियोजना अधिकारी वर्षा जाट जनपद पंचायत पनागर की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला सूखा, परियोजना अर्थशास्त्री बबीता कोल को जनपद पंचायत पाटन की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला विनेकी, टास्क मैनेजर रूपल मिश्रा को जनपद पंचायत जबलपुर की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला सिलुवा पडरिया, संध्या ताम्रकार जनपद पंचायत शहपुरा की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला किसलैई कोहली, क्वालिटी माॅनीटर गीता चैहान शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला तिलहरी, राकेश श्रीवास्तव जनपद पंचायत सिहोरा की जुनवानी बरगवां और माटीकला खादीग्रोद्योग के संचालक विजय धुर्वे को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बिलहरी का निरीक्षण किया जाएगा।
                                                                                      मीडिया अधिकारी                                                                                                                                         जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment