न्यूज़ पेपर कटिंग

Saturday, 27 August 2016

27-8-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
भमकी में पंचायत भवन बनने से काम करना हुआ आसान
ग्राम पंचायत से हो रहे सभी योजनाओं के काम 
मनरेगा,समग्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना,स्वच्छ भारत अभियान की जा रही आॅन लाइन फीडिंग
जबलपुर 27 अगस्त 2016। जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत भमकी में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं स्टाम्प शुल्क के अभिसरण से पंचायत भवन बनने से काम करना आसान हो गया है। ग्राम के नागरिकों को जरुरत पडने पर रोजगार सहायक के माध्यम से योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। ग्राम पंचायत के सचिव एवं रोजगार सहायक के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की आॅनलाइन फीडिंग भी ग्राम पंचायत से की जा रही है। पंचायत भवन के बनने से जनपद पंचायत आना जाना भी कम हो गया है।
पंचायत भवन बनने से गांव के लोगों को ग्राम पंचायत में बैठने की सुविधा हो गयी है। ग्राम सभा में ग्रामीणों की सहभागिता भी बढी है। ग्राम पंचायत से ही मनरेगा योजना में मजदूरों की आॅनलाइन डिमांड एवं उनके मस्टररोल आसानी से निकाले जा रहे है, और समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं जन्म मृत्यु की आॅन लाइन फीडिंग, स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनाये जा रहे शौचालयों की फीडिंग भी की जा रही है।  
यहां के सरपंच श्रीमति प्रीति पटेल ने बताया कि ग्राम पंचायत में पंचायत भवन बनने से जनपद पंचायत कम आना जाना हो गया है। पहले प्रतिदिन जानकारी प्राप्त करने के लिए जनपद पंचायत आना जाना पडता था, लेकिन अब ऐसा नही है। जनपद पंचायत से ग्राम पंचायत में मेल के माध्यम से जानकारी का आदान प्रदान किया जा रहा है। पंचायत भवन बनने एवं और उसमें कम्प्यूटर लगने से गांव के लागों के साथ-साथ मै भी सचिव एवं रोजगार सहायक से योजनाओं की जानकारी लेती हूं।
यहां के उप सरपंच मूलचंद्र अहिरवार ने बताया कि पहले ग्राम पंचायत में पंचायत भवन तो था लेकिन वह टूटा फूटा एवं खपरेल था, जिसमें वारिश के समय पानी गिरता रहता था, पंचायत भवन में शासन से संबंधित जानकारी सरपंच या सचिव के घर पर ही रखना पडती थी। लेकिन अब ऐसा नही है। पंचायत भवन बनाने का प्रस्ताव ग्राम सभा द्वारा अनुमोदन किया गया हैं और जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत से स्वीकृति मिलने के बाद पंचायत भवन का कार्य मनरेगा एवं स्टाम्प शुल्क योजना से प्रारंभ किया गया। मनरेगा एवं स्टाम्प शुल्क योजना से एक तो ग्राम पंचायत भवन का निर्माण किया गया और गांव के लोगों को गांव में रोजगार उपलब्ध होने से उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई है। 
    ग्राम पंचायत के सचिव श्री राजेश पटेल ने बताया कि ग्राम पंचायत भमकी में मनरेगा योजना एवं स्टाम्प शुल्क योजना के कनवरजेन्श से 12.85 लाख रूपये की लागत से राजीव गांधी सेवा केन्द्र भवन स्वीकृत किया गया है, जिसमें 10.58 लाख मनरेगा एवं 2 लाख रुपये स्टाम्प शुल्क की राशि से पंचायत भवन बनाया गया है। पंचायत भवन बनने से गांव के लागों को शासन की योजनाओं का लाभ एवं योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। 
यहां के रोजगार सहायक कालूराम पाठक ने बताया कि ग्राम पंचायत में भवन बनने से काम करना आसान हो गया है। मनरेगा में मजदूरों की आॅनलाइन डिमांड मस्टररोल जारी करना एवं उनकी वेजलिस्ट बनाने का कार्य सहित अन्य योजनाओं की जानकारी जो ग्राम पंचायत के माध्यम से संचालित की जा रही हैं उनकी जानकारी ई-मेल के माध्यम से तत्काल जनपद पंचायत कार्यालय प्रेषित की जा रही है। इसके अलावा गांव के पढे लिखे लोगों को भी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ-साथ शासन की अन्य योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। ग्रामीणों के आधार कार्ड भी निकाल कर दिये जा रहे है समग्र सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम एवं जन्म मृत्यु स्वच्छ भारत अभियान एवं आधार सीडिंग की जानकारी भी आॅनलाइन फीड की जा रही है। नवीन पंचायत भवन बनने से ग्राम पंचायत में न केवल बैठक व्यवस्था सुदृढ हुई है । 



मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment