शिकायतों का करें समय सीमा में निराकरण
जबलपुर 29अगस्त 2016। सीएम हेल्प लाइन एवं जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समय सीमा में निराकरण किया जाये। बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किये जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में दिये।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद पंचायत जबलपुर एवं शहपुरा की नर्मदा किनारे की आने वाली सभी ग्राम पंचायतों का निरीक्षण करे एवं ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए चैपालों का आयोजन किया जाये। ग्राम पंचायतों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यो के साथ-साथ अन्य विभागों के कार्यो को तत्परता से पूर्ण किया जाये। इन सभी ग्राम पंचायतों में एक-एक शिकायत पंजी का भी संधारित कराई जाये जिसमें गांव की सभी समस्याओं को अकिंत कर समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभाग को प्रेषित किया जाये। दिव्यागों के आधार कार्ड एवं उनके निःशक्तता से संबंधित प्रमाण पत्र बनाने के लिए सभी जनपद पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाये।
श्रीमती सिंह ने अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों सरपंच एवं सचिवों से राशि वसूलने के प्रकरणों में तेजी लाये जाये। सरपंच के विरुध्द धारा 40 एवं सचिव के विरुध्द धारा 92 के लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाये। सभी राजस्व अधिकारी जब भी ग्रामीण क्षेत्रों में निरीक्षण के लिए जाये तो ग्राम पंचायत में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्यो का भी निरीक्षण करे।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मुरली अग्रवाल को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का वह स्वयं दौरा करे। स्वास्थ्य केन्द्रों में अवाश्यक दवाईयां उपलब्ध रहे। राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग,पशुपालन विभाग,सहकारिता विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, आदिवासी विभाग एवं जिला पंचायत के अधिकारी संयुक्त रुप से एक टीम बनाकर सप्ताह में तीन दिन ग्रामीणों क्षेत्रों का निरीक्षण करे।
सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक एवं जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी शालाओं में बनाये गये शौचालयों का सत्यापन किया जाये। शालाओं की साफ-सफाई के लिए ग्राम पंचायत के सफाई कर्मी की भी मदद लेकर शालाओं की नियमित साफ-सफाई कराई जाये।
बैठक में सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक टी.एस. मरावी, अनुविभागीय अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
दिव्यांगों के इलाज के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लगाये शिविर
जिला पंचायत की स्वास्थ्य समिति की बैठक में सभापति ने दिये निर्देश
जबलपुर 29 अगस्त 2016। ग्रामीण क्षेत्रों में दिव्यांगों की जांच एवं इलाज के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजना किया जाये। शिविरो के माध्यम से गंभीर बीमारियों के रोगियों को चिन्हित किया जाए और उन्हें जिले में मेडिकल एवं विक्टोरिया अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया जाए। आशा कार्यकताओं एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीणों को पानी छानकर एवं उवालकर पीने की सलाह दी जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की स्थाई स्वास्थ्य समिति के सभापति रामकृष्ण पटेल ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिए।
स्वास्थ्य समिति के सभापति रामकृष्ण पटेल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सिहोरा के मझगवां के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, शहपुरा के बेलखेडा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। स्वास्थ्य केन्द्र एव उप स्वास्थ्य केन्द्रों की वाउड्रीवाल बनाई जाये। स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सको एवं अन्य स्टाप की कमी को दूर करने का भी प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित कर शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिये गये।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.मुरली अगवाल से पनागर के निरंदपुर में उल्टी-दस्त से संबंधित मामले की विस्तार से जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि निरंदपुर में अब सामान्य स्थिति है नौ लोग उल्टी-दस्त से प्रभावित हुए हैं जिनमें से कुछ मरीज स्वास्थ्य होकर गांव लौट आये है। गांव में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम अभी भी मौजूद हैं जो लोगों को समझाईश दी रही है।
बैठक में जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह, निर्मला पटेल, छोटी कुंजाम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मुरली अगवाल, सिविल सर्जन डा. ऐ.के. सिन्हा, डा. सतीश उपाध्याय, शारदा सिंह, अजय कुरील सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment