न्यूज़ पेपर कटिंग

Friday, 26 August 2016

26-8-2016



                                                            कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर,

                                                           कार्यो के रिकार्ड अपडेट कराये जाये
जबलपुर 26 अगस्त 2016। पंचायत एवं ग्रामीण विकास भारत सरकार के दो सदस्यीय दल ने ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया। साथ ही ग्रामीणों से योजनाओं की जानकारी भी ली। नेशनल लेबल माॅनीटिरिंग टीम के प्रभारी एम.एस. देशपाण्डेय एवं पी.पाटिल ने आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह से मुलाकात कर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में किये जा रहे विकास कार्यो के निरीक्षण के संबंध में जानकारी दी। टीम के सदस्यों ने बताया कि ग्राम पंचायतों में भारत शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभों से लाभान्वित किया जा रहा हैं साथ ही गुणवक्ता पूर्ण कार्य भी किये जा रहे। ग्राम पंचायतों में सचिव के द्वारा रिकार्ड अपडेट में नही किये गये हैं। मनरेगा के सभी कार्य आॅनलाईन हो रहे, आॅनलाईन मस्टररोल भी निकाले जा रहे है,जो श्रमिक योजना में कार्य कर रहे है उनके जाॅबकार्ड में प्रविष्टी की जाये। नेशनल लेबल माॅनीटिरिंग टीम ने जिले में 19 अगस्त से भारत शासन द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, इन्दिरा आवास, स्वच्छ भारत अभियान, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, एकीकृत जल ग्रहण प्रबंधन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, राष्ट्रीय पेयजल कार्यक्रम,  सामाजिक न्याय विभाग, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत स्व-सहायता समूहों के माध्यम से शालाओं में छात्र-छात्राओं के बनाये जा रहे मध्यान्ह भोजन का भी अवलोकन किया। 
नेशनल लेबल माॅनीटिरिंग टीम ने सबसे पहले जनपद पंचायत कुण्डम की ग्राम पंचायत जुझारी, बटुआ, महेशपुरी, कल्याणपुर, करनपुरा एवं जैतपुरी में किये जा रहे कार्यो का अवलोकन किया और ग्रामीणों से योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। जनपद पंचायत सिहोरा की ग्राम पंचायत गोसलपुर, देवरी नवीन एवं मढाबंजर का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों ने पेयजल से संबंधित समस्या बताई कि कुछ हेण्डपंपों में से दषित पानी आता हैं पानी की गुणवक्ता की जाये। अंत में जनपद पंचायत शहपुरा की सासंद आदर्श ग्राम योजना के तहत चिन्हित किये गये कोहला, एवं सेमरा का निरीक्षण किया। 
नेशनल लेबल माॅनीटिरिंग टीम ने जिले में स्वच्छ भारत अभियान के तहत किये जा रहे कार्यो मेें तेजी लाने को कहा। खुले में शौच जाने की आदत में ग्रामीणों में धीरे-धीरे बदलाव आ रहा है। कुछ ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत अच्छा कार्य किया गया है। मनरेगा की कपिलधारा एवं मेढबंधान योजना से जिले में अच्छे कार्य किये गये हैं इससे किसानों की आय में भी बढोत्तरी भी हुई है। मनरेगा के कनवरजेन्श से गांवों में पक्की सडके बनाई गयी हैं यह काम भी अच्छे किये गये हैं हम लोग बारिश के मौसम में भी गांवों तक आसानी से पहुंचकर ग्रामीणों से योजनाओं की जानकारी ली। दो सदस्यीय दल के साथ जिला पंचायत के वाटरशेड के तकनीकी विशेषज्ञ राजकुमार पटेल एवं राजेन्द्र सिंह चैहान मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment