न्यूज़ पेपर कटिंग

Monday, 30 May 2016

30-5-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
समाचार
ग्रामोदय से भारत उदय अभियान 
वीडियों कान्फ्रेंस कल
जबलपुर 30 मई 2016। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कल 31मई मंगलवार को दोपहर 1:00 से 5:00 तक ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के समापन पर जिले में की गई गतिविधियों की वीडियो कान्फ्रेस के माध्यम से जानकारी लेगे। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी  हर्षिका सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल से प्रारंभ किये गये ग्राम उदय से भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं के माध्यम से अब तक की गई गतिविधियों की जानकारी मुख्यमंत्री जी को वीडियों कांफ्रेंस के माध्यम से दी जाएगी। उन्होंने जिले के सांसद, जिला पंचायत की अध्यक्ष, सभी विधायक, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष, सभी सदस्य एवं सभी जनपद पंचायतों के जनपद अघ्यक्षों से अपील की है, कि वह कल मंगलवार को दोपहर 1:00 से 5:00 तक कलेक्ट्रट भवन के प्रथम तल स्थित एन. आई. सी. कक्ष में अनिवार्य रुप से उपस्थित हो।

 श्रीमती सिंह ने सभी जिला स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह वीडियों कान्फ्रेंस में अपनी अपने विभाग की जानकारी के साथ अनिवार्य रुप से उपस्थित हो।

 एक जून को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में दी जाएगी कार्ययोजना की जानकारी
जबलपुर 30 मई। 2016  ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत 1जून को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में ग्राम विकास की बनाई गई कार्य योजना के संबंध में सभी ग्रामीणों को जानकारी दी जाएगी।
 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया हैं कि ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के अंतिम दौर की ग्राम सभा में ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करावें। 
उन्होंने मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के अधिकारियों को निर्देश जारी किये गये है। कि वह 1 जून को ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में विद्युत उपल्ब्ध कराये। अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह
  श्रीमती सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से भी ग्राम सभा के आयोजन की घर-घर सूचना दी जाये। अंतिम चरण की ग्राम सभाओं में ग्रामीणों के समक्ष ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के तहत आयोजित की गई गतिविधियों, ग्राम विकास योजना, कृषि विकास प्लान तथा हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिये। 
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Saturday, 28 May 2016

28-5-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
समाचार
एक जून को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं की तैयारियों की समीक्षा 
जबलपुर 28मई 2016। जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की मौजूदगी में कलेक्टर महेशचंद्र चौधरी ने आज जिला पंचायत कार्यालय में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत 1जून को ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं की समीक्षा की। श्री चौधरी ने बताया कि 1 जून को मुख्यमंत्री जी द्वारा वीडियो कान्फ्रेस के माध्यम से भी जिले के जनप्रतिधियों से चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी,परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक, जनपद पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह मौजूद रहे।
ग्राम उदय से भारत उदय अभियान में शामिल कार्य तत्काल करे प्रारंभ
आदिवासी विकास विभाग के सचिव ने समीक्षा बैठको में दिये निर्देश

जबलपुर 28मई 2016। आदिवासी विकास विभाग के सचिव विनोद सिंह बघेल ने आज जनपद पंचायत जबलपुर एंव कुण्डम के सभाकक्ष मे ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने अभियान के तहत ग्राम विकास की कार्य योजना में जल-संरक्षण से संबंधित शामिल किये गये कार्यो को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिये। बैठकों में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी भूपेन्द्र मेहरा, जनपद पंचायत पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह एवं कुण्डम की मुख्य कार्यपालन अधिकारी बासंती दुबे मौजूद रही। 
श्री बघेल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत 1जून को आयोजित होने वाली ग्राम सभा में हितग्राहियों को पूर्व में हुई तीन दिवसीय ग्राम सभा में दिये गये आवेदनों के निराकरण की हितग्राहीवार जानकारी दी जाये। ग्राम विकास की बनाई गई कार्ययोजना को भी बताया जाये। 
बैठक में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों द्वारा पावर प्रजेन्टेशन के माध्यम से बताया कि ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत नवाचार भी किये गये है। पात्र हितग्राहियों के नाम गरीबी रेखा में जोडे गये वहीं जो व्यक्ति अपात्र हैउनके नाम गरीबी रेखा की सूची से हटाये गये है। वनाधिकार के पटटों का वितरण किये गये है। नामांकन एवं बटवारे के साथ-साथ सीमांकन का भी कार्य किया गया है। 
आवासीय पटटे उपलब्ध कराने के साथ-साथ जाति प्रमाण पत्र भी राजस्व विभाग द्वारा बनाये गये है। दिव्यांग के लिए शिविरों का आयोजन कर उन्हें प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये गये। हितग्राहियों के आधार कार्ड बनाये गये। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की जानकारी दी गई और किसानों के खेतों की मिटटी परीक्षण कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी उपलब्ध कराये गयें है। 







मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Friday, 20 May 2016

News & Photo.20.05.2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
समाचार
दिव्यांग समाज का महत्वपूर्ण अंग है: सांसद
दिव्यांग मेले में 475 आवेदकों ने रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए कराया पंजीयन
जबलपुर 20मई 2016 दिव्यांग समाज का महत्वपूर्ण अंग है। समाज में उनके प्रति बनी सोच में वदलाव रहा है। वर्तमान में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसमें उन्होने अपनी प्रतिभा दिखाया है। उनको समाज से सहानूभूति की नही सम्मान की आस है। यह विचार सांसद राकेश सिंह ने आज शासकीय पंडित लज्जा शंकर झा उत्कृष्ट विद्यालय के प्रेक्षा भवन में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत दिव्यांगों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोडने के लिए आयोजित रोजगार मेला में व्यक्त किये।
इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल, उपाध्यक्ष, मांगीलाल मरावी, सदस्यों में नन्हेलाल धुर्वे, शारदा यादव, छोटीबाई कुंजाम, उर्मिला दाहिया,जमुना मरावी, ताराबाई परस्ते, जनपद पंचायत जबलपुर के अध्यक्ष संजय पटेल, कुण्डम की अध्यक्ष आराधना महोबिया, सामाजिक न्याय विभाग की लोकल लेवल कमेटी के सदस्य डा.राम नरेश पटेल, कलेक्टर महेशचंद्र चैधरी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह, सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक टी.एस. मरावी, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, चेम्बर आॅफ कामर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु खरे, कमल ग्रोवर, अशोक वाधवा, रमेश मनोचा, अरुण पवार, मनोज सेठ, रवि तिवारी, अमरप्रीत छावडा, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सांसद श्री सिंह ने कहा कि ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत जिला पंचायत द्वारा दिव्यागों को निजी संस्थानों में रोजगार एवं स्व-रोजगार से जोडने की जो पहल की है वह सराहनीय है। यह पहल उन्हे रोजगार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। आज दिव्यांगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिले की चेम्बर आॅफ कार्मस सहित अन्य संस्थान एक ही मंच पर आकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार उपलब्ध करा रहे है।
जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने कहा कि दिव्यांग शरीर से कमजोर हो सकते हैं लेकिन उनके हौसलें बुलंद है। वह किसी भी क्षेत्र में कार्य कर सकते है। आज का यह रोजगार मेला दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा से जोडने में अति महत्वपूर्ण साबित होगा।
 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने रोजगार मेले की जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगों रोजगार मेले 475 दिव्यागों द्वारा निजी संस्थानों एवं विभिन्न विभागों की मदद से स्वरोजगार करने के लिए पंजीयन कराया गया है। सभी दिव्यांगों के आवेदनों को जिला पंचायत में पंजीबध्द करके रोजगार के लिए निजी संस्थाओं एवं स्वरोजगार से संबंधित विभिन्न विभागों को प्रषित किये जाएगे। उन्होने बताया कि पन्द्रह दिवस में निजी संस्थान एवं संबंधित विभाग स्वंय आवेदक को अपने संस्थान में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल पर एसएमएस एवं दूरभाष पर बात कर बुलाया जाएगा।
चेम्बर आॅफ कामर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु खरे ने बताया कि चेम्बर आॅफ कामर्स द्वारा कम्प्यूटर, डिजाइनिंग, बेवसाईट, हास्प्टिल के क्षेत्र में कम्पाउण्डर, होटलों एवं गारमेण्ट के क्षेत्र में भी दिव्यागों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
दिव्यांग मेले में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए चेम्बर आॅफ कार्मस के थोक विक्रेता संघ, होटल मैनेजमेट, रीयल स्टेट, महाकौशल, हास्पिटल एण्ड नर्सिग एसोसिएशन, लघु उद्योग रिछाई, के साथ-साथ भारतीय जीवन बीमा निगम, आई.एस.एफ.रीवा, रेड्डी फाउण्डेशन जबलपुर, विशेष विकलांग रोजगार कार्यालय, दिव्यांगों को स्व-सहायता समूहो के माध्यम से रोजगार के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था तरुण संस्कार, एवं स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए उद्योग विभाग,नगर निगम, अन्त व्यवसायी विभाग,आदिवासी विभाग, खादी ग्रामोद्योग, आई.टी.आई.सेडमेप, सेण्ट्रल बैक आफ इण्डिया शामिल रहे।

मीडिया अधिकारी

जिला पंचायत जबलपुर

20-5-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
समाचार
दिव्यांग समाज का महत्वपूर्ण अंग है : सांसद
दिव्यांग मेले में 475 आवेदकों ने रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए कराया पंजीयन 
जबलपुर 20मई 2016। दिव्यांग समाज का महत्वपूर्ण अंग है। समाज में उनके प्रति बनी सोच में वदलाव आ रहा है। वर्तमान में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसमें उन्होने अपनी प्रतिभा दिखाया है। उनको समाज से सहानूभूति की नही सम्मान की आस है। यह विचार सांसद राकेश सिंह ने आज शासकीय पंडित लज्जा शंकर झा उत्कृष्ट विद्यालय के प्रेक्षा भवन में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत दिव्यांगों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोडने के लिए आयोजित रोजगार मेला में व्यक्त किये। 
इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल, उपाध्यक्ष, मांगीलाल मरावी, सदस्यों में नन्हेलाल धुर्वे, शारदा यादव, छोटीबाई कुंजाम, उर्मिला दाहिया,जमुना मरावी, ताराबाई परस्ते, जनपद पंचायत जबलपुर के अध्यक्ष संजय पटेल, कुण्डम की अध्यक्ष आराधना महोबिया, सामाजिक न्याय विभाग की लोकल लेवल कमेटी के सदस्य डा.राम नरेश पटेल, कलेक्टर महेशचंद्र चौधरी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह, सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक टी.एस. मरावी, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, चेम्बर ऑफ कामर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु खरे, कमल ग्रोवर, अशोक वाधवा, रमेश मनोचा, अरुण पवार, मनोज सेठ, रवि तिवारी, अमरप्रीत छावडा, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सांसद श्री सिंह ने कहा कि ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत जिला पंचायत द्वारा दिव्यागों को निजी संस्थानों में रोजगार एवं स्व-रोजगार से जोडने की जो पहल की है वह सराहनीय है। यह पहल उन्हे रोजगार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। आज दिव्यांगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिले की चेम्बर ऑफ कार्मस सहित अन्य संस्थान एक ही मंच पर आकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार उपलब्ध करा रहे है। 
जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने कहा कि दिव्यांग शरीर से कमजोर हो सकते हैं लेकिन उनके हौसलें बुलंद है। वह किसी भी क्षेत्र में कार्य कर सकते है। आज का यह रोजगार मेला दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा से जोडने में अति महत्वपूर्ण साबित होगा।
 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने रोजगार मेले की जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगों रोजगार मेले 475 दिव्यागों द्वारा निजी संस्थानों एवं विभिन्न विभागों की मदद से स्वरोजगार करने के लिए पंजीयन कराया गया है। सभी दिव्यांगों के आवेदनों को जिला पंचायत में पंजीबध्द करके रोजगार के लिए निजी संस्थाओं एवं स्वरोजगार से संबंधित विभिन्न विभागों को प्रषित किये जाएगे। 
उन्होने बताया कि पन्द्रह दिवस में निजी संस्थान एवं संबंधित विभाग स्वंय आवेदक को अपने संस्थान में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल पर एसएमएस एवं दूरभाष पर बात कर बुलाया जाएगा। 
चेम्बर ऑफ कामर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु खरे ने बताया कि चेम्बर ऑफ कामर्स द्वारा कम्प्यूटर, डिजाइनिंग, बेवसाईट, हास्प्टिल के क्षेत्र में कम्पाउण्डर, होटलों एवं गारमेण्ट के क्षेत्र में भी दिव्यागों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।  
दिव्यांग मेले में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए चेम्बर ऑफ कार्मस के थोक विक्रेता संघ, होटल मैनेजमेट, रीयल स्टेट, महाकौशल, हास्पिटल एण्ड नर्सिग एसोसिएशन, लघु उद्योग रिछाई, के साथ-साथ भारतीय जीवन बीमा निगम, आई.एस.एफ.रीवा, रेड्डी फाउण्डेशन जबलपुर, विशेष विकलांग रोजगार कार्यालय, दिव्यांगों को स्व-सहायता समूहो के माध्यम से रोजगार के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था तरुण संस्कार, एवं स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए उद्योग विभाग,नगर निगम, अन्त व्यवसायी विभाग,आदिवासी विभाग, खादी ग्रामोद्योग, आई.टी.आई.सेडमेप, सेण्ट्रल बैक आफ इण्डिया शामिल रहे।






मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Thursday, 19 May 2016

News & Photo.19-05-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
समाचार
ग्राम सभा में लिये गए निर्णयों की जानकारी देने होंगी ग्राम सभायें
                               
जबलपुर 19मई  2016 ग्राम उदय अभियान से भारत उदय अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में तीनों चरणों की ग्राम सभा में लिये गये निर्णयों की जानकारी देने के लिए जिले की सभी जनपद पंचायतों की ग्राम पंचायतों में 23मई से 29 मई तक चरणबद्व तिथियों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि जिले के सभी सातों जनपद पंचायतों की ग्राम पंचायतों में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत तीनों चरणों केी ग्राम सभाओं में हितग्राहियों द्वारा दिये गये आवेदनों का निराकरण करने के उद्वेश से सभी ग्राम पंचायतों में अंतिम चरण की ग्राम सभाओं का आयोजन 23मई से 29 मई तक चरण बध्द तिथियों में  किया जाएगा।
उन्होनें बताया कि जनपद पंचायत जबलपुर की 80 ग्राम पंचायतों में 23 को, पनागर की 62 ग्राम पंचायतों में 24 को, कुण्डम की 68 ग्राम पंचायतों में 25 को, पाटन की 78 ग्राम पंचायतों में 26को, शहपुरा की 84 ग्राम पंचायतों मे 27 को, सिहोरा की 60 ग्राम पंचायतों में 28 को, एवं जनपद पंचायत मझौली की 84 ग्राम पंचायतों में 29 मई को अभियान की अंतिम ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।
श्रीमती सिंह ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित की गई तीनों चरणों की ग्राम सभाओं में लिये गये निर्णयों की जानकारी, ग्रामीणों द्वारा ग्राम सभा में प्रस्तुत किये गये आवेदन पर क्या कार्यवाही की गई हैं उसकी जानकारी, गरीबी रेखा में नाम जोडने एवं काटने की कार्यवाही से ग्राम सभा में अवगत कराया जाएगा।

पोर्टल पर सभी गतिविधियों को करें फीडः सीईओं जिला पंचायत
जबलपुर 19मई  2016 ग्राम उदय अभियान से भारत उदय अभियान के तहत तीनों चरणों की ग्राम सभाओं में विभाग वार एवं कार्यवार की गई गतिविधियों की जानकारी पोर्टल पर फीड की जाये। जिन ग्राम पंचायतों की समय-सीमा में जानकारी फीड नहीं की गई उनके विरुध्द कडी से कडी कार्यवाही की जाएगी। उन्होने जनपद स्तर के सभी विभागों को ग्राम सभा में लिये गये कार्यो का शत-प्रतिशत फीड कराने के निर्देश दिये।
उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने आज जनपद पंचायत पनागर के सभाकक्ष में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत समग्र डाटा की फीडिंग कराने के लिए आयोजित किये गये शिविर में दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओमकार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मीडिया अधिकारी

जिला पंचायत जबलपुर

Tuesday, 17 May 2016

News & Photo.17.05.2016

कार्यालय-जिला पंचायत, जबलपुर
ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की कलेक्टर ने की समीक्षा
डाटा फीडिंग में ढिलाई बरतने पर सभी जनपद सी... को नोटिस

जबलपुर 17 मई 2016   कलेक्टर महेशचन्द्र चौधरी ने आज शाम जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत जिले में अभी तक आयोजित की गई गतिविधियों की समीक्षा की और अभियान के दौरान हुए कार्यों, ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों, ग्राम विकास की बनी कार्ययोजना की ऑनलाइन फीडिंग में ढिलाई बरतने पर जिले की सभी सात जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये हैं उन्होंने कहा कि नोटिस का संतोषजनक जवाब मिलने पर इन अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी और उनकी दो-दो वेतन वृद्धियां भी रोकी जायेंगी
                कलेक्टर ने जिला पंचायत कार्यालय में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों की बैठक ली और विभागीय गतिविधियों का व्यौरा लिया उन्होंने अधिकारियों को अभियान के तहत सौंपे गये दायित्वों का निर्वाह पूरी गंभीरता से करने की कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि थोड़ी-सी भी चूक या ढिलाई उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की वजह बन सकती है
                जिला पंचायत के सभाकक्ष में कलेक्टर द्वारा ली गई इस बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह, अपर कलेक्टर छोटे सिंह, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय टी.एस. मरावी एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मौजूद थे
श्री चौधरी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत आयोजित प्रथम, द्वितीय एवं तीसरे चरण की ग्राम सभाओं में ग्राम विकास की बनाई गई कार्ययोजना, गरीबी रेखा की सूची से नाम काटने एवं जोड़ने की कार्यवाही एवं कृषि ग्राम सभा में किसानों द्वारा मिट्टी परीक्षण एवं बीज उन्नत खेती करने के लिए की गई खाद्य बीजों की मांग, किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए हितग्राहियों के नामों की जानकारी, पेंशन उपलब्ध कराने, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड बनाने, नामांतरण, खसरा नकल, ऋण पुस्तिका उपलब्ध कराने आदि की जानकारी तत्काल ऑनलाइन किया जाये
आज से लगेंगे जनपद स्तर पर शिविर -
                कलेक्टर ने बैठक में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत डाटा फीड कराने के लिए सभी जनपद पंचायतों में सुबह 8.30 बजे से शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिये उन्होंने कहा कि इन शिविरों में ग्राम पंचायत के सचिव ग्राम रोजगार सहायक एवं पटवारी तीनों चरणों की ग्राम सभा की कार्यवाही विवरण के साथ मौजूद रहकर ग्राम उदय से भारत उदय के पोर्टल पर समग्र डाटा की फीडिंग करेंगे
कलेक्टर स्वयं करेंगे निरीक्षण -
                श्री चौधरी ने कहा कि ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के डाटा की फीडिंग कराने के लिए सभी जनपद पंचायतों के मुख्यालयों में आयोजित किये जा रहे शिविरों की मॉनीटरिंग स्वयं करेंगे सभी जनपद पंचायतों में औचक निरीक्षण कर कार्य की मॉनीटरिंग की जाएगी शिविर में जो अधिकारी अपने कार्य करने में लापरवाही करते पाये जायेंगे उन्हें तत्काल निलंबित किया जाएगा
उपस्थिति पंजी का करें बारीकी से अवलोकन -
                कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत तीनों चरणों में की गई ग्राम सभाओं में ग्रामीणों की उपस्थिति के लिए बनाई गई पंजी का बारीकी से अवलोकन करें उन्होंने इन अधिकारियों से कहा कि ग्राम सभाओं में मौजूद ग्रामीणों की वास्तविक संख्या को ही ऑनलाइन दर्ज किया जाये   श्री चौधरी ने कहा कि आंकड़ों से यह स्पष्ट हो रहा है कि ऑनलाइन फीडिंग में ग्राम सभाओं में ग्रामीणों की उपस्थिति कम दर्ज की जा रही है
राजस्व अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी-
                कलेक्टर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के दौरान गरीबी रेखा से नाम कटने एवं जोड़ने, छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने, किसानों को ऋण पुस्तिका, खसरा, नकल आदि के प्रकरणों का शिविर के माध्यम से निराकरण किया जाये
जल संरक्षण के कार्य तत्काल करें प्रारंभ-
                समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्गों एवं अन्य सभी मार्गों के पांच किलोमीटर के आसपास गाँव में जो भी शासकीय तालाब हैं उनका तत्काल जनभागीदारी से गहरीकरण का कार्य प्रारंभ करने की कार्यवाही की जाये   उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए ऐसे तालाबों को चिन्हित करते हुए सभी तालाबों की जनभागीदारी से सफाई एवं गहरीकरण के कार्य कराया जाये
                                               मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर