न्यूज़ पेपर कटिंग

Thursday, 30 July 2015

30-7-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
कपिलधारा योजना से आई जीवन में उन्नति
 सफलता की कहानी
  जबलपुर 30जुलाई 2015ः-महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे-छोटे किसानों के लिए वरदान बनी हुई है। इस योजना के तहत इन किसानों के न सिर्फ अधूरे सपने पूरे हो रहे हैं बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है। 
जबलपुर जिले के जनपद पंचायत कुण्डम की ग्राम पंचायत मडईकला में बल सिंह पिता श्री भगोला सिंह के खेत में कुए के साथ मेढ बंधान का कार्य होने से वह काफी खुश हैं। खेत में कुआ एवं खेत की मेंढ बंधान से एक तो उसकी असिंचित जमीन सिंचित होनेे से उसकी फसल की पैदावार बढ गई हैं। यह सब हुआ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा एवं भूमिशिल्प से। 
बल सिंह ने बताया कि पहले वह गांव में एवं गांव के बाहर जाकर दूसरों के खेतों में मजदूरी कर अपने परिवार का  वह अपने खेतोे में खेती करना चाहता था, किन्तु करे कैसे। आर्थिक परिस्थितियांे के चलते उसके पास खेती को उपजाऊ व सिंचिंत बनाने के लिए कोई भी साधन नही था। हम भी दूसरों के खेतों में फसले देख-देखकर परेशान हुआ करते थे। हम भी सोचते थे कि हमारे खेत में भी कुअंा होता और हम भी अपने खेतों में फसल उगाते। बल सिंह का यह सपना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा एवं भूमिशिल्प से पूरा हो गया है।अब वह अपने खेतों में काम करता है और फसल भी उगाता है। उसकी अन उपजाउ भूमि फसल दे रही है जिससे उसकी एवं आर्थिक स्थिति भी सुधर गई है।
यहां की सरपंच श्रीमती गोमती बाई बताती है कि बल सिंह की पहले स्थिति ठीक नहीं थी लेकिन रोजगार गारंटी योजना की कपिलधारा से जब से कूप निर्माण का कार्य किया गया है उसके खेतों में अच्छी फसल होने लगी है। 
ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच नाहर सिंह बताते हैं कि बल सिंह के खेत में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा से कुप निमार्ण और भूमिशिल्प योजना से मेढ बधान का कार्य किया गया हैं। कपिलधारा एवं मेढ बधांन के कार्य से मर्दन सिंह के खेत की पैदावार बढ गई है। 
यहंा के सचिव गेंद सिंह तेकाम ने बताया कि ग्राम पंचायत ने बल सिंह के खेत में कपिलधारा कूप एवं मेढ का कार्य प्रारंभ किया गया। कुप एवं मेढ बंधान के कार्य में बल सिह के परिवार वालों के साथ-साथ गांव के लोगों ने भी कार्य किया हैं। ग्राम पंचायत में बल सिंह के कूप के अलावा ग्राम में नोहर सिंह, बिसनू सिंह, कृपाल सिंह, नन्हे सिंह, जय सिंह, शिवरतन के खेतों में भी कपिलधारा के तहत कूप का निर्माण किया गया है,जिससे इनकी परिवारों की आर्थिक स्थिति में भी वदलाव आया है।
बल सिंह को कपिलधारा कूप के साथ आदिवासी विकास विभाग की मदद से मोटर पंप भी उपलब्ध कराई गई है। अब कूप मेे पानी और फसल की सिचाई केे साधन होने से बल सिंह अच्छी खेती करने लगा। उसके चहरे पर रोनकता चमकने लगी और उसका अर्थिक स्तर भी ऊॅचा उठ गया। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से एक ओर ग्रामीण क्षेत्रों में बल सिंह जैसे कई लोगों के सपने पूरे करते हुए उनकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आ रहा है वही अन्य ग्रामीणों को गांव में रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। 
उन्होने बताया कि रोजगार गारंटी योजना ने हमारी एवं हमारे गंाव की जिन्दगी बदल दी है। 



मीडिया अधिकारी
 जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment