कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//पे्रस विज्ञप्ति//
ग्रीन इण्डिया मिशन पर संभाग स्तरीय कार्यशाला आज
जबलपुर 23 जलाई 2015 ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग,उद्यानिकी विभाग, रेशम विभाग एवं वन विभाग के अभिसरण से वृक्षारोपण करने के उददेश्य से विटनरी कालेज के आटोरियम हाल में 24 जुलाई 2015 को सुबह 9ः30 से संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना,कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग,उद्यानिकी विभाग एवं वन विभाग के अभिसरण से सभी जिलों में वृक्षारोपण किया जाना है।
संभाग स्तरीय कार्यशाला में वृक्षारोपण की कार्य योजना, विभाग के समन्वय एवं दिशा निर्देशों की विस्तार से जानकारी राज्य स्तर के अधिकारियों द्वारा दी जाएगी। कार्यशाला में संभाग के सभी जिलों के वन विभाग के अधिकारी, उद्यान विभाग के अधिकारी,कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारी सभी जिला पंचायतों के मनरेगा के परियोजना अधिकारी, रेशम अधिकारी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री शामिल होगे।
बीमा केे कार्य में तेजी लाये-सीईओं जिला पंचायत
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पंेशन योजना के तहत हितग्राहियों के किये गये बीमा की जनपद वार एवं बैंक वार समीक्षा करते हुए बीमा के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दियें।
उन्होने एल.डी.एम.बी.के जैन को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन बैकों की शाखाओं में पर्याप्त मात्रा में स्टाप नहीं हैं उन बैकों में किये जा रहे बीमा की जानकारी संबंधित बैक के जिला अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन प्रषित की जाये।
श्रीमती मारव्या ने बैक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों के सचिव एवं रोजगार सहायकों द्वारा बैको में जमा किये गये आवेदनों में यदि कमियां हैं तो कमियों को दूर करानें के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र के माध्यम से हितग्राहियों की सूची प्रेषित कर कमियों को दूर कराई जाये।
बैठक में एल.डी.एम.बी.के जैन जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी डा. परवीन कुरैशी,एवं विभिन्न बैकों के अधिकारी मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment