कार्यालय.जिला पंचायत जबलपुर
जिला पंचायत सी.ई.ओ. ने बीमा योजनाओं के क्रियान्वयन में
सहयोग नहीं करने पर जताई नाराजगी
जबलपुर 4 जुलाई 2015
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजनाए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के क्रियान्वयन में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं द्वारा सहयोग न करने पर अप्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा है कि इस संबंध में शासन को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जायेगा ।
श्रीमती मारव्या आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित एक बैठक में प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं एवं अटल पेंशन योजना की प्रगति की समीक्षा कर रही थीं । जिला पंचायत की सीण्ईण्ओण् ने कहा कि प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं में अन्य बैंकों की अपेक्षा सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया का परफार्मेन्स असंतोषजनक है वह भी उस स्थिति में जबकि सेन्ट्रल बैंक जिले का अग्रणी बैंक है ।
श्रीमती मारव्या ने कहा कि उनकी बैंक के शाखा प्रबंधक न तो समीक्षा बैठकों में उपस्थित होते हैं और न ही ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों द्वारा बैंक की शाखाओं में जमा किये जा रहे आवेदनों की पावती दे रहे हैं । उन्होंने कहा इससे प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई सामाजिक सुरक्षा की इन योजनाओं के क्रियान्वयन में कठिनाईयां उत्पन्न हो रही हैं । श्रीमती मारव्या ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनाए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के क्रियान्वयन में सहयोग नहीं करने वाले सेन्ट्रल बैंक के शाखा प्रबंधकों के विरूद्ध अपने स्तर पर भी कार्रवाई करने के निर्देश बैंक के रीजनल मैनेजर को दिये हैं ।
ऋण वसूली में भी नहीं है बैंक अधिकारियों की रूचिः
श्रीमती मारव्या ने बैंक ऋण वसूली में भी बैंक अधिकारियों द्वारा दिखाई जा रही अरूचि पर अफसोस जाहिर किया । उन्होंने कहा कि यह स्थिति सिर्फ सेन्ट्रल बैंक के ही नहीं बल्कि सभी बैंकों के अधिकारियों की है । जिला पंचायत की सीण्ईण्ओण् ने कहा कि मई और जून माह में जनपद स्तर पर आयोजित बैंक ऋण वसूली शिविरों में राजस्व विभाग तथा जिला एवं जनपद पंचायत के अधिकारी तो उपस्थित रहे लेकिन अधिकांश जगह बैंक अधिकारी गायब थे ।
श्रीमती मारव्या ने बैंक अधिकारियों को इस स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिये हैं । उन्होंने कहा कि एक तरफ तो बैंक अधिकारी खुद ऋण वसूली में रूचि नहीं ले रहे हैं वहीं दूसरी ओर विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं के नये प्रकरणों को स्वीकृत करने में पूर्व के हितग्राहियों से ऋण वसूली न हो पाने का बहाना बनाकर अड़चनें पैदा कर रहे हैं ।
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 9 जुलाई को
जबलपुर 4जुलाई 2015।
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 9 जुलाई 2015 को दोपहर 12ः30बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई हैं।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की गतिविधियों पर चर्चा, जिला खाद्य एवं सहकारिता विभाग की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा, शिक्षा विभाग की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा विगत के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा सहित अन्य विन्दुओं की पर चर्चा की जाएगी।
उन्हांेने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
जनपद पंचायतों एवं नगर पंचायतों के लिए दूध पाउडर का वितरण
जबलपुर 4जुलाई 2015।
मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में 15 जुलाई से जिले की सभी आंगनवाडी के बच्चों एवं प्राथमिक शालाओं के बच्चों को मीठा एवं स्वादिष्ठ दूध उपलब्ध कराने के लिए सभी जनपद पंचायतों एवं नगर पंचायतों शालाओं को 13799 किलो आवंटित किया गया है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने शासन के निर्देशानुसार दुग्ध संघ के महाप्रबंधक को निर्देश दिये कि आंगनबाडी एवं प्राथमिक शालाओं के बच्चों को दूध उपलब्ध कराने के लिए सभी जनपद पंचायतों एवं नगर पंचायतों को दूध पाउडर उपलब्ध कराया जाये।
जनपद पंचायतों एवं नगर पंचायतों में आबंटित किये गये दूध पाउडर में जबलपुर शहर में 3048 किलोग्राम, जनपद पंचायत जबलपुर 1520 किलोग्राम, पनागर को 1628किलोग्राम, कुण्डम को 1301 किलोग्राम, पाटन को 1097 किलोग्राम, शहपुरा को1555 किलोग्राम, सिहोरा को 1155 किलोग्राम, और जनपद पंचायत मझौली के लिए 1494 किलोग्राम, दूध पाउडर का आवंटित किया गया है।
इसी प्रकार नगर पंचायत बरेला को 32 किलोग्राम, भेडाघाट को 59 किलोग्राम, पनागर को 155 किलोग्राम,पाटन को 54 किलोग्राम, कटंगी को 88 किलोग्राम, शहपुरा 43 किलोग्राम, सिहोरा को 228 किलोग्राम, और नगर पंचायत मझौली को 60 किलोग्राम, दूध पाउडर का आवंटित किया गया है।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment