कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//पे्रस विज्ञप्ति//
सीसी रोड बन जाने से गांव में आना जाना हुआ आसान
जबलपुर 20 जलाई 2015 महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं पंच-परमेश्वर योजना के कनवरजेन्स से गांवों में बनाई गई पक्की सीसी रोड से ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति में बदलाव आया है। पहले गावों में जाने के लिए लोग डरते अब तो सीसी रोड बन जाने से गावों तक वाहनों का आसानी से आना जाना हो रहा है। जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत लामी के गाम तिलवारा में अनिल सिंह भूमिया के घर से अमर सिंह के घर तक बनाई गई 115 मीटर सीसी रोड से गांवों के लोगों का आना जाना आसान हो गया हैं। बरसात के दिनों में पहले इस रास्ते से निकलना मुश्किल होता था लेकिन अब ऐसा नही है।
यहां के सरपंच प्रशांत चैबे ने बताया हैं कि मनरेगा एवं पंच-परमेश्वर योजना से ग्राम पंचायत लामी में भी सीसी रोड बनाई गयी हैं सीसी रोड बन जाने गांवों के लोगों का आवागमन सुगम होनें के साथ-साथ बरसात के दिनों में कीचड से आजादी मिल गई है। रोजगार गारंटी योजना और पंच-परमेश्वर से गांवों के सभी मोहल्लों में सडके बनाई जा रही है। वह वताते हैं कि पंच-परमेश्वर योजना गांवों को साफ-सुफाई युक्त बना रही हैं वहीं रोजगार गारंटी योजना से लोगों को गांव में काम उपलब्ध कराया जा रहा है।
यहां की पूर्व सरपंच श्रीमती जनकनंदनी बताती है कि जब से पंच परमेश्वर योजना गावों में आई हैं तब से गांव के भीतर के रास्ते ठीक हो गये है। अब घरों का पानी गलियों में भरा नही होता पानी पक्की नालियों के माध्यम से गांव के बाहर जा रहा है।
गांव के ही एक निवासी घनश्याम उत्साहित होते हुए कहते नही थकते हैं कि पहले बरसात के दिनो में हमारे गांव में चारों तरफ कीचड़ हो जाने से घर से निकलना मुश्किल होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं हैं, जब से गांव के अन्दर सी.सी. रोड बना हैं तब से इन दिक्कतों से छुटकारा मिल गया हैं। अब गांव के लोग बीमार होने पर अपने घर तक बे-रोक-टोक वाहन आने लगे है।
सचिव रवि चढार ने बताया कि मनरेगा एवं पंच-परमेश्वर योजना के कनवरजेन्स से ग्राम पंचायत लामी के ग्राम तिलवारा में अनिल सिंह भूमिया के घर से अमर सिंह के घर तक बनाई गई 115 मीटर सीसी रोड 3.23 लाख में स्वीकृत की गई है जिसमें 2.33 लाख पंच-परमेश्वर एवं 90हजार मनरेगा से व्यय किया गया है। सीसी रोड बन जाने से गांव के लोगों को आने जाने में आसानी हो रही है।
समय-सीमा बैठक का समय बदला
11ः00 बजे के स्थान पर 2ः30 से होगी
जबलपुर 20 जलाई 2015 जिला पंचायत की समय-सीमा बैठक प्रत्येक मंगलवार को सुबह 11ः00 के स्थान पर अब बैठक 2ः30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि जिला पंचायत की समय-सीमा बैठक प्रत्येक मंगलवार को सुबह 11ः00 के स्थान पर अब बैठक 2ः30 बजे से की जाएगी। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बैठक में ग्रामीण विकास विभाग की सभी योजनाओं की समीक्षा बैठक जाएगी।
श्रीमती मारव्या ने सभी जनपद पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि बैठक स्वीप से संबंधित गतिविधियों एवं वोटर आईडी को आधार नम्बर से लिंक करने की भी समीक्षा की जाएगी,बैठक में सभी अधिकारी निर्धारित किये गये समय पर बैठक में अनिवार्य रुप से जानकारी के साथ उपस्थित हो।
मध्यान्ह भोजन के रसोईओं को मानदेय हुआ जारी
जबलपुर 5 जुलाई 2013। शासन के निर्देशानुसार जिले की सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाआंे में खाना बनाने वाले रसोइओं को माह अप्रैल,जून जुलाई एवं अगस्त तक का मानदेय जारी करने के लिए एक करोड 30लाख 22हजार 500रुपये की राशि जारी की गई है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि जिले के 2045 शालाओं में 4444 रसोइओं को प्रतिमाह 1000 के मान से माह अप्रैल,जून जुलाई एवं अगस्त तक का मानदेय जारी करने के लिए एक करोड 30लाख 22हजार 500रुपये की राशि शाला प्रबंधन समिति के खातों में जमा कराई गई है।
उन्होने सभी जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम समन्यवक सर्व शिक्षा अभियान, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों ,नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिक अधिकारियों एवं विकास खण्ड सा्रेत समन्वयकों को निर्देशित किया हैं कि रसोईओं को तत्काल मानदेय दिया जाये।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment