कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//समाचार//
शालाओं में रिक्त पदों की दी जाये जानकारी
जिला पंचायत के अध्यक्ष ने सामान्य सभा की बैठक में दिये निर्देश
जबलपुर 09 जुलाई 2015। जिले की शालाओं में कहाॅ कितने पद रिक्त है कि जानकारी सभी जनप्रतिनिधियों को तत्काल उपलब्ध करायी जाये। शालाओं में विषयवार शिक्षकांे को पदस्थ किया जाये। जहाॅ ज्यादा शिक्षक है उन शालाओं से शिक्षकों को स्थानांतरण कर जहाॅ शिक्षकों की कमी है वहाॅ पदस्थ किया जायें। उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों को देते हुये हितग्राहियों को बीज का वितरण जिला पंचायत के सदस्यों के माध्यम से वितरित किया जायें। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में दिये।
बैठक में उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देशित करते हुये कहाॅ कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह अभी भी पेयजल संकट की स्थिति बनी हुई है। हेण्डपंप बिगडे हुये है जिन्हें तत्काल सुधारा जाये। पानी की टंकियों की जाॅच भी पूरी नही हो पायी है, समय सीमा में जाॅच की जाये। जो टंकियां जर्जर हालत में है उनका तत्काल सुधार किया जाये। विभाग के जो भी अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में दौरे पर जाये वहाॅ के जिला पंचायत सदस्य को अनिवार्य रुप से दूरभाष पर सूचित किया जायें। जनपद पंचायत एवं ग्रामीण पंचायतों में रखी गयी पंजी में अपनी टीप अनिवार्य रुप से अंकित की जायें।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन यंत्री द्वारा बताया गया कि सभी जनपदों में रखी गयी पंजियों में अभितक 146 शिकायते दर्ज हुई है जिनमें से 141 का निराकरण किया जा चुका है शेष 5 शिकायतों का निराकरण शीघ्र ही किया जायेगा।
छात्रावासों का करे निरीक्षण - जिला पंचायत सदस्य श्री खिल्लु द्वारा आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित किये जा रहें अनुसूचित जाति एवं जन जाति के छात्रावासों में पंखे बिगडे हुये है, पलंग व गद्दे खराब हो चुके है । उक्त बिन्दु पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा छात्रावासों की जाॅच कराने एवं छात्रावासो में छात्रों को सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश सहायक आयुक्त, आदिवास विकास विभाग को दिये गये।
सरंपच/सचिव पर करे कार्यवाही - जिला पंचायत सदस्य वंदना पटेल द्वारा ग्राम पंचायत टिकरिया में विगत वर्ष में स्वीकृत किये गये शौचायल निर्माण के कार्य अभी भी अधुरे है, शौचालय के लिए प्राप्त राशि का उपयोग सरपंच/सचिव द्वारा कर लिया गया है। सरपंच/सचिव के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की जाये। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जिला समन्वयक को निर्देशित करते हुये कहाॅ कि उक्त पंचायत में अधुरे कार्यो को पूरा कराने एवं तत्कालीन सरपंच/सचिव पर कार्यवाही करने के निर्देश दियें।
सभी पंचायतों में खुलेगी उचित मूल्य की दुकानें - जिले की जिन ग्राम पंचायतों में अभी तक लोगों को राशन उपलब्ध कराने के लिए उचित मूल्य की दुकान नही भी वहाॅ शीघ्र ही उचित मूल्य की दुकान खोली जावेगी, माह में शासकीय अवकाशों को छोडकर शेष सभी दिनों में उचित मूल्य की दुकान प्रतिदिन कम से कम छः घण्टे अनिवार्य रुप से खोली जायें।
रसोईयों का मानदेय बढाने प्रस्ताव पारित - मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में स्व सहायता समूह के माध्यम से शालाओं में खाना बनाने वाले रसोईयों का मानदेय वर्तमान में 1000 रुपये है उक्त मानदेय की राशि में बढोत्तरी करने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित करते हुये शासन को भेजे जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में कृषि विभाग की समीक्षा करते हुये जिले के किसानों को खाद्य एवं बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जायें। कृषि विभाग द्वारा जानकारी दी गयी कि जिले में 22727 मीट्रिक टन खाद्य उपलब्ध हुआ था जिसमें से 11299 मीट्रिक टन का अभी तक वितरण हो चुका है। जिले में खाद्य की कोई कमी नही है। इसी प्रकार जिले में 32113 मीट्रिक टन बीज प्राप्त हुुआ है जिसमें से 27366 मीट्रिक टन अभी तक वितरित किया जा चुका है।
ये रहे उपस्थित - सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी बैठक में पाटन विधान सभा के विधायक नीलेश अवस्थी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्रीमति नेहा मारव्या, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मांगी लाल मरावी, सदस्यों में नन्हें लाल धुर्वे, शारदा यादव, उमाशंकर तिवारी,श्री खिल्लु, रामकृष्ण पटेल, विजयकांति पटेल, जमुना मरावी, निर्मला पटेल, वंदना पटेल, रीता बाई, श्वेता सिंह, उर्मिला दाहिया, जनपद पंचायत जबलपुर के अध्यक्ष संजय पटेल, जनपद पंचायत मझौली की अध्यक्ष रुकमणी सहित जिले के अधिकारियों में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चर्तुवेदी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री शरद सिंह, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी.कोरी, जी.एस.खटीक, जिला कार्यक्रम समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान एम.एल.पाठक, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी, जिला नियंत्रक अधिकारी ज्योति शाह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

No comments:
Post a Comment