जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 9 जुलाई को
जबलपुर 2जुलाई 2015। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 9 जुलाई 2015 को दोपहर 12ः30बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई हैं।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की गतिविधियों पर चर्चा,जिला खाद्य एवं सहकारिता विभाग की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा, शिक्षा विभाग की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा विगत के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा सहित अन्य विन्दुओं की पर चर्चा की जाएगी।
उन्होनें बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
सभी बैंकें आवेदन जमा करने की दे पावती
बीमा की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
जबलपुर 2 जुलाई 2015। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के आवेदनों को सभी बैंकें जमा करें और जमा किये गये आवेदनों की सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों को पावती भी दी जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित बीमा योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिये।
उन्होनें सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी बैंक रोजगार सहायको एवं सचिवों को बीमा के आवेदन वापिस नही करें, आवेदनों में जो कमियां हैं उन्हें जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को लिखित में सूचित करते हुए आवेदनों की कमियों को दूर की जाये। श्रीमती मारव्या ने बैंक बार तीनों योजनाओं की समीक्षा करते हुए बैंकों में हितग्रहियों के खोले गये खातें एवं उनके विरुध्द बैंक ने किये गये बीमा पर नाराजगी जाहिर की।
उन्होनें बैंक के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बैंको को जो लक्ष्य दिये गये हैं उन्हें 15 दिवस में पूर्ण किये जाये। बैको में ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं रोजगार सहायकों के माध्यम से बीमा करने के लिए हितग्राहियों के आवेदन जमा किये जा रहे हैं ऐसे सभी हितग्राहियों के आवेदन स्वीकार करते हुए बीमा किया जाये और किये गये बीमा की आंन लाईन फीडिंग भी कराई जाये।
उन्होनें एलडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि आज की बैकठ में जो बैक के अधिकारी अनुपस्थित हुए हैं उन्हें कल पुनः बुलाया जाये।
श्रीमती मारव्या ने बीमा योजनाओं की समीक्षा के बाद राष्टीय ग्रामीण आजीविका मिशन ,मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन, मुख्यमंत्री युवा स्वारोजगार के प्रकरणों को स्वीकृत कर हितग्राहियों के खातों में राशि वितरण करने के निर्देश दिये।
बैठक में एलडीएम पी.के. गुप्ता, जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी डा.परवीन कुरैशी सहित विभिन्न बैकों के अधिकारी मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment