छह ग्राम पंचायतों से वसूल की जाएगी 23 लाख की राशि
जबलपुर 3 अगस्त 2015। पंच-परमेश्वर योजना की रािश बिना कार्य किये व्यय करने वाली जनपद पंचायत सिहोरा की 6 ग्राम पंचायतों के तत्कालीन सरपंचों एवं सचिवों से तेईस लाख तीन हजार की राशि वसूल की जाएगी।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि पंच-परमेश्वर योजना के तहत जनपद पंचायत सिहोरा की 6 ग्राम पंचायतों में जुझारी, गोसलपुर, खभरा, देवरी नवीन, बुढरा, और ग्राम पंचायत खम्हरिया कटरा में पंच-परमेश्वर योजना की रािश बिना कार्य किये व्यय गई है। जिसकी जांच जनपद पंचायत सिहोरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.एन.सिंह ने संबंधित ग्राम पंचायतों में बिना कार्य व्यय की गई राशि को तत्कालीन सरपंच एवं सचिवों से वसूल करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी सिहोरा को प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।
ग्राम पंचायत जुझारी में 5लाख 70 हजार, गोसलपुर में 3लाख 92 हजार, खभरा में 5लाख69 हजार, देवरी नवीन में 2लाख 73 हजार, और ग्राम पंचखयत खम्हरिया कटरा में 3लाख 72 हाजर की राशि म.प्र. पंचायत राज अधिनियम, की धारा 1993 की धारा 92 के तहत के वसूल की जाएगी।
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 6 अगस्त को
जबलपुर 3 अगस्त 2015। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 6 अगस्त 2015 को दोपहर 12ः30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई हैं।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समस्त योजनाओं की समीक्षा, प्रधानमंत्री सडक मुख्यमंत्री सडक, लोक निर्माण विभाग क्रमांक-एक एवं दो में चल रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा, नर्मदा घाटी विकास विभाग द्वारा बायी तट एवं दायी तट की नहरों के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा, एवं जिला पंचायत वर्ष 2015-16 के लेबर बजट का अनुमोदन सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।
उन्हांेने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment