न्यूज़ पेपर कटिंग

Monday, 8 June 2015

8-6-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
बैठकों में चुने हुए जनप्रतिनिधि ही शामिल हो

   जबलपुर 8जून 2015। राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जिला पंचायत,जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत की बैठकों में चुने हुए जनप्रमिनिधियों के साथ उनके परिजनों अथवा अन्य सगे संबंधियों के शामिल होने पर रोक लगा दी है। इस बारे में हाल ही में जारी आदेश में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने कहा हैं कि जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत की बैठको में यदि चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ यदि अन्य सगे संबंधी शामिल होते हैं तो ऐसे जनप्रतिनिधियों को तत्काल पद से पृथक किया जाये। 
        जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि मध्यप्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था को सशक्त बनाने और पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने के उदृदेश से जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायतों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किये गये है। महिला आऱिक्षत पदों पर निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के एवज में जिला,जनपद एवं ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा या बैठकों का संचालन उनके पति या अन्य परिजनों द्वारा किया जाना प्रतिबंधित किया गया है।
 उन्होनें सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा हैं कि शासन के निर्देशों का कहीं भी उलंघन किया जाता हैं तो संबंधितों के विरुध्द तल्काल पद से पृथक करने की विधिवत कार्यवाही की जाये।
श्रीमती मारव्या ने जिला पंचायत,जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के सभी चुने हुए जनप्रतिनिधियों से अपील की हैं कि जिला पंचायत,जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतों बैठकों की चुने हुए जनप्रतिनिधि ही हिस्सा ले,परिवार का कोई अन्य नहीं।

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आज 

जबलपुर 8 जून 2015 जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 9 जून 2015 को दोपहर 2ः30बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई हैं।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या, उद्योग, सहकारिता एवं खाद्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, जिला पंचायत से स्वीकृत निर्माण कार्यो की समीक्षा,राजीव गांधी शिक्षा मिशन एवं शिक्षा विभाग द्वारा विगत वर्ष में किये गये कार्यो की समीक्षा, जिला पंचायत में किन-किन योजनाओं में कौन-कौन से गैर शासकीय संस्था एनजीओं कार्य कर रहे हैं उनकी समीक्षा सहित अन्य बिन्दुओं की विस्तार से चर्चा की जाएगी।
उन्हांेने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

                                                                            मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर


No comments:

Post a Comment