न्यूज़ पेपर कटिंग

Wednesday, 3 June 2015

3-6-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर 
//प्रेस विज्ञप्ति//

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कृषि रथ को दिखाई हरी झण्डी

जबलपुर 3जून 2015। जिला पंचायत की अध्यक्षया श्रीमती मनोरमा पटेल ने आज जनपद पंचायत पनागर की ग्राम पंचायत खिरहनी में कृषि रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होनें किसान रथ के माध्यम से दी जारही जानकारी से अवगत कराते हुए सभी किसानों से अपील की, कि वह समय पर मिटटी का परीक्षण कराये ताकि फसल की पैदावार की क्षमता बढ सके। 
श्रीमती पटेल ने किसानों से कहा कि सभी किसान जैविक खेती करे। रासायनिक खादों का कम से कम उपयोग करे। 
कृषि विकास विस्तार अधिकारी श्री विश्वकर्मा ने किसानों को जानकारी देते हूए बताया कि सभी किसान उन्नत तकनीक एवं जैविक खेती करे ताकि फसलों की पैदावार खमता बढे। इस अवसर पर जनपद पंचायत पनागर के सदस्य मनोज पटेल, सहित बडी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
अनुपस्थित सहायक यंत्रियों को कारण बताओं नोटिस जारी
जिला पंचायत सीईओं ने समय-सीमा बैठक में दिये निर्देश

जबलपुर 3जून 2015। जनपद पंचायत मझौली, पनागर, पाटन, सिहोरा एवं शहपुरा के सहायक यंत्री  बिना अनुमति के अवकाश पर होने से कारण उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में निर्देश दिये।
 उन्होनें जनपद पंचायत कुण्डम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन ग्राम पंचायतों ने पंच-परमेश्वर के व्यय की जानकारी प्रेषित नहीं की हैं उनके विरुध्द तत्काल कार्यवाही प्रस्तावित की जाये।
 श्रीमती मारव्या ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में जो राशि व्यय नही की गई उस राशि को तत्काल जिले को वापस किया जाये। जिन ग्राम पंचायतों से राशि वापस नही हुई हैं उन पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों पर कार्यवाही प्रस्तावित की जाये। 
उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी जनपद समय पर जानकारी प्रेषित करे।  सीएम हेल्पलाईन एवं जन शिकायतों का समय पर निराकरण किया जाये। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिन ग्राम पंचायतों में कोई कार्य प्रगतिरत नही है वहां तत्काल कार्य प्रारंभ किये जाये। मनरेगा में लंबित एफटीओं को पूरा कराने के लिए बैको से मुख्यालय से संपर्क कर निराकरण किया जाये। 
इस अवसर पर जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, कल्पना पाण्डेय, आशीष व्यौहार, राजेन्द्र सिंह चैहान, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहायक यंत्री एवं एपीओं मौजूद रहे।




मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर





No comments:

Post a Comment