कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
सीएम हेल्प लाईन में प्राप्त शिकायतों का तत्काल करें निराकरण
जबलुपर 29 जून 2015। सीएम हेल्प लाईन में प्राप्त हो रही शिकायतों शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाये। कोर्ट से संबंधित प्रकरणों के निराकरण एवं जाति प्रमाण पत्रों के वितरण में तेजी जाई जाये। उक्त निर्देश अपर कलेक्टर छोटे सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में दिये।
उन्होने किसानों को खाद एवं बीज वितरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में कही भी खाद एवं बीज की कमी न हो यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हए कहा कि समय सीमा अंकित प्रकरणों को समय पर निराकृत किया जाये। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या, सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय, सीएचएमओं डा.बी.एस.चैहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
जिला सलाहकार बोर्ड की बैठक सम्पन्न
जबलुपर 29 जून 2015। अपर कलेक्टर छोटे सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जिला सलाहकार बोर्ड की बैठक सम्पन्न की गई। बैठक में जिले में संचालित किशोर न्याय अधिनियम के अन्तर्गत कार्यरत शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के कार्यो, ज्ञानी महिला मण्डल संस्था द्वारा संचालित घरौदा बालिका गृह को बंद करने एवं घरौदा में रह रहे बच्चों को राजकुमारी बालिका गृह में स्थानांतरित करने पर चर्चा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जब-तक शासन द्वारा उपलब्ध कराई राशि का आय-व्यय का पूरा व्यौरा संबंधित संस्था से लिया जाये, तभी संबंधित संस्था को घरौदा बंद करने के संबंध में निर्णय लिया जाये।
बैठक में किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्यरत समस्त सस्थओं में रह रहे बालक बालिकाओं को प्रशिक्षण देन, भिक्षा-वृत्ति कचरा बीनने वाले एवं नशीले पदार्थो का सेवन करने वाले बालक बालिकाओं को संस्थागत करने एवं उनके माता-पिता को जरुरी परामर्श देने के प्रस्ताव एवं प्रोजेक्ट तैयार करने पर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डा.बी.एस.चैहान, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री ़ित्रपाठी, अधीक्षिका पश्चात वर्ती गृह मायादास गोहिया, सप्रेक्षण गृह के अधीक्षक अनुज शर्मा बाल गृह के विजेन्द्र सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी व बोर्ड के सदस्य मौजूद रहे।
विश्व जनसंख्या दिवस एवं जनसंख्या स्थिरता माह 11जुलाई से होगा आरंभ
जबलुपर 29 जून 2015। विश्व जनसंख्या दिवस एवं जनसंख्या स्थिरता माह 11जुलाई से 11अगस्त तक मनाया जाएगा। इस अवधि में सभी शासकीय चिकित्सालयों एवं चिहिन्त किये जा रहे निजी अस्पतालों में महिला नसबंदी एवं पुरुष नसबंदी के आपरेशन निःशुल्क किये जाएगे। सभी मरीजों को अस्पताल आने -एवं जाने की व्यवस्था शासन द्वारा की जाएगी। उक्त जानकारी अपर कलेक्टर छोटे सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित विश्व जनसंख्या दिवस एवं जनसंख्या स्थिरता माह की बैठक में दी।
उन्होनें बताया कि इस वर्ष नसबंदी करने वालों को प्रोसाहन राशि में भी बढोत्तरी की गई है। पहले पुरुष नसबंदी के लिए 1100रुपये थी जो बढकर 2000 रुपये हो गई है। सामान्य महिला नसबंदी के लिए पहले 600 रुपये थे जो बढकर 1400/रुपये हो गये है। इसी प्रकार प्रसव पश्चात 7 दिवस में नसबंदी कराने पर 600 रुपये के स्थान पर 2200/रुपये दिये जाएगे।
श्री सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस एवं जनसंख्या दिवस स्थिरता माह के संबंध में विभिन्न स्तरोे पर प्रचार-प्रसार की गतिविधियों का आयोजन किया जाये।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डा.बी.एस.चैहान, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री ़ित्रपाठी, मलेरिया अधिकारी अजय कुरील सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

No comments:
Post a Comment