कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
मनरेगा में नये कार्य होगें प्रारंभ
जबलपुर 6 जून 2015। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले में नये कार्य प्रारंभ किये जाएगें। अपूर्ण निर्माण कार्यो को शीघ्र पूर्ण किया जाए। कृषि पर आधारित ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य प्रारंभ किये जाये। ग्राम पंचायत में 60/40 का मजदूरी एवं सामग्री का अनुपात यथावत रखा जाये।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले में नये कार्य प्रारंभ करने के शासन से निर्देश प्राप्त हुए है। सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं सहायक यंत्रियों को निर्देशित किया गया हैं ग्राम पंचायतों में योजना के तहत कार्य योजना में स्वीेकृत कार्यो को तत्काल रुप ई-मस्टर निकाल कर प्रारंभ किये जाये।
उन्होनें कहा कि अधिनियम के प्रावधान अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत में 5सामुदायिक एवं 25 हितग्राहीमूलक कार्य तत्काल प्रारंभ किये जाये। इसके अलावा जिन ग्राम पंचायतों में रोजगार की मांग अधिक हैं ऐसी ग्राम पंचायतों में मनरेगा की उपयोजना मेरा खेत मेरी माटी के तहत कृषि पर आधारित कार्य प्रारंभ किये जाये।
श्रीमती मारव्या ने सभी जनपद पंचायतों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद स्तर पर लंबित भुगतान के एफटीओं शीघ्र किये जाये, कोई भी एफ.टी.ओं. फण्ड टान्सफर आर्डर जनपद स्तर पर लंबित न हो।
उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मजदूरों के खातों में एफटीओं करने के बाद राशि नहीं पहुंच रही है उसकी तल्काल लिखित रुप में मजदूरों के खातों एवं बैक र्का आइ.एफ.सी. कोड सहित उपलब्ध कराया जाये ताकि जो खाते में राशि हस्तांतरित कराने की कार्यवाही की जा सके।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment