कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
सडक बन जाने से आना जाना हुआ आसान
सफलता की कहानी
जबलपुर 22जून 2015। जनपद जबलपुर की ग्राम पंचायत घुन्सौर के ग्राम जैतपुर में 2लाख 97 हजार की लागत से बनी 110 मीटर लम्बी सीसी रोड से गांव वालों का आना जाना आसान कर दिया हैं। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं पंच-परमेश्वर के अभिसरण से टीकाराम यादव के घर से खडग सिंह लोधी के घर की ओर बनाई गई सी.सी. रोड ने गांव के लोगों को कीचड में से निकलने से मुक्ति दिला दी है।
ग्राम पंचायत घुन्सौर की सरपंच श्रीमती गीता राजेश पटैल न बताती है कि गांव के अन्दर जाने के लिए यही रास्ता था जो बारिश में कीचड युक्त हो जाता था लागों को इसी रास्ते से निकलने के लिए मजबूर थे। दिन में जैसे-तैसे आना-जाना होता था लेकिन रात में निकलना मुश्किल होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं हैं।
पंचायत के उपसरपंच अशोक यादव बताते हैं कि गांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं पंच-परमेश्वर के अभिसरण से अब गांव में पक्के निर्माण कार्य भी होने लगे हैं इन योजनाओं से एक तो तरफ गांवों की बर्षों पुरानी समस्याओं का निराकरण हो रहा हैं वहीं गांव के गांव में लागों को रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
सचिव सुभाष पाण्डेय ने बताया कि जैतपुर ग्राम पंचायत घुन्सौर का ग्राम है। यहां टीकाराम यादव के घर से खडग सिंह लोधी के घर की ओर 2लाख 97 हजार की लागत से सीसी रोड बनाई गई। सीसी रोड का कार्य उपयंत्री प्रशांत झा की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया, और उन्ही के मार्गदर्शन में पूर्ण किया गया। सीसी रोड बन जाने से गांव के लोगों का आना जाना आसान हो गया है और गांव में गलियां कीचड़ मुक्त हो गईं हैं। गांव के विकास में यह योजना बहुत ही उपयोगी साबित हो रही है।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment