न्यूज़ पेपर कटिंग

Tuesday, 23 June 2015

23-6-2015

कार्यवार जारी मस्टर रोलो की करें समीक्षा  - सी.ई.ओ. जिला पंचायत
समय सीमा एवं निर्माण कार्यो बैठक में दिये निर्देश
  जबलपुर 23 जून 2015।  महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनांतर्गत ग्राम पंचायतों में जारी किये गये मस्टर रोलो की कार्यवार समीक्षा की जाये सभी ग्राम पंचायतों में स्वीकृत लेबर बजट के अनुसार कार्य प्रारंभ कराते हुये समय सीमा में मूल्यांकन कर एफ.टी.ओ. के माध्यम से मजदूरों के खातों में राशि जमा करायी जायें । पंच परमेश्वर योजना के तहत सातवें चरण में प्राप्त राशि से स्वीकृत कार्यो को तत्काल प्रारंभ कर समय सीमा में पूर्ण किया जाए। उक्त निर्देश जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा एवं निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक में दिये।
उन्होंने मनरेगा की मनरेगा की जनपदवार समीक्षा करते हुये कम प्रगति पर अप्रसंन्नता व्यक्त करते हुये योजना में निर्माण कार्यो को प्रारंभ करने एवं अपूर्ण कार्यो को पूर्ण कराने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये । उन्होनें सहायक यंत्रियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में पुराने कार्य अधुरे है उन कार्यो को पूर्ण कराकर नये कार्य प्रारंभ किये जायें। 
  स्वच्छ भारत मिशनः- स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद पंचायत की सभी ग्राम पंचायतों में बनाए गए शौचालयों की जानकारी ली। जहां अभी शौचालय नहीं बने हैं वहां तत्काल 12000/- की राशि से बनाने के निर्देश दिए।
पंच परमेश्वर योजनाः- पंच परमेश्वर योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने सहायक यंत्रिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि राशि उपलब्ध होने के बावजूद अभी तक जिन ग्राम पंचायतों ने सीसी रोड नहीं बनाई है ऐसे सरपंचों सचिवों व रोजगार सहायकों के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित करने के प्रस्ताव जिला पंचायत प्रेषित किये जाएं। पंच परमेश्वर योजना के तहत सातवें चरण में प्राप्त राशि से स्वीकृत कार्यो को तत्काल प्रारंभ कर समय सीमा में पूर्ण किया जाए।
मध्यान्ह भोजन कार्यक्रमः- मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में जिन शालाओं में किचिनशेड अधुरे है उन्हें एक सप्ताह में पूर्ण किये जाये और पूर्ण किये गये कार्यो के पूर्णता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये जाये । 
ये रहे उपस्थित - निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी. कोरी, जी.एस. खटीक, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत अभियान आशीष व्यौहार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

                                                        मीडिया अधिकारी
                                                       जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment