न्यूज़ पेपर कटिंग

Tuesday, 16 June 2015

16-6-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
शांतिधाम बनने से दाह संस्कार हुआ आसान 
सफलता की कहानी
जबलपुर 16 जून 2015:- जीवन सफर पूर्ण करते हुए मृत्यु को प्राप्त मृत शरीर सम्मान जनक रुप से भारतीय संस्कृति के अनुरुप अंतिम संस्कार करना हर परिवार का फर्ज है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना है जिससे गांव में परिसंपत्तियों के निर्माण के साथ-साथ गांव वालों को रोजगार प्रदान किया गया। इसी योजना की उपयोजना शांतिधाम से मृत्यु पश्चात मृत शरीर को पंचतंत्र में विलीन करने के लिए शांतिधाम रुपी पक्का आधार बनाकर तैयार हो गया हैं जिसका उपयोग भी होने शुरु हो गया है। 
      मनरेगा की इस उपयोजना शांतिधाम से जबलपुर जिले के जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत बरखेडा सहजपुर के अन्तर्गत आने गांव पौडी में 4.91 लाख की लागत से वर्ष 2014-15 में पक्का शांतिधाम बनाया गया। अब गांव में किसी की भी मृत्यु होने जाने पर मृत शरीर को गांव के लोग ससम्मान से दाह संस्कार कर रहें है। पौडी में बरसात के समय बारिश हो जाने से खुले में शव का दाह संस्कार करने एवं अस्थियां विसर्जित करने में काफी परेशानियाॅ उठानी पडती थी। बरसात में पूरी तरह से एक तो शव का अंतिम संस्कार करने में एवं परेशानी होती थी वही अस्थियां भी पानी में बह जाती थी, जिससे अस्थियां को गंगा व नर्मदा नदी जैसी पवित्र नदियों में विसर्जित नही कर पाते थे। लेकिन अब ऐसा नही है। 
ग्राम पंचायत के सरंपच अजीत पटेल ने बताया कि ग्राम पौडी में मनरेगा की उपयोजना से बनाये गये शांतिधाम का गांव में किसी भी परिवार की मृत्यु होने पर उपयोग किया जा रहा है। पहले बरसात में दिक्कते होती थी अब नही। 
यहाॅ सचिव राजेन्द्र पटेल ने बताया कि वर्ष 2014-15 में 4.91 लाख की लागत से शांतिधाम की निर्माण किया गया है। शांतिधाम के चारों ओर वृक्षारोपण भी किया गया है। साथ लोगों को बैठने के लिए भी उचित स्थान बनाया गया है। उन्होनें बताया कि शांतिधाम का निर्माण कार्य उपंयत्री जया सोनकेसरिया की मौजूदगी में किया गया है।
गांव में शांतिधाम बन जाने से एक ओर लोगों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध हुआ है वही गांव में ही स्थाई परिसंपत्तियों का निर्माण किया गया है। 
उल्लेखनीय हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार गारंटी योजना से न सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वागीण विकास किया जा रहा हैं बल्कि ग्रामीणों को रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा हैं जिससे उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है। 





बीमा योजनाओं की बैंक बार व जनपद बार उपलब्ध कराये जानकारी
कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
जबलपुर 16 जून 2015:-प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना से आज दिनांक तक कितने नागरिकों को लाभान्वित किया गया हैं कि जानकारी बैंक बार एवं जनपद बार प्रतिदिन उपलब्ध करायी जाये। उक्त निर्देश आज कलेक्टर शिवनारायण रुपला ने आज जिला पंचायत के कार्यलय में आयोजित समीक्षा बैठक में दिये। 
उन्होने लीड बैक के मैनेजर से बीमा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कम प्रगति पर आप्रसन्नता जाहिर की और प्रगति लाने के निर्देश दिये। 
कलेक्टर श्री रुपला ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 21 जून को अन्तर्राटीय योग दिवस है जिसका कल से मास्टर टेनर्स के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रशिक्षण लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर लागों को प्रशिक्षण दिया जाये।  
उन्होने 20 जून को केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गो के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
बैठक में जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, महिला बाल विकास अधिकारी श्री त्रिपाठी एवं उप संचालक कृषि विभाग श्री शर्मा लीड बंैक मैनेजर श्री गुप्ता, सहित सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मौजूद रहे। 
मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment